: जिले में दैनिक वेतन भोगियो के वेतन की नई दरें निर्धारितकलेक्टर श्री लवानिया ने किए आदेश जारी
Thu, Nov 10, 2022
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अविनाश लवानिया ने श्रमायुक्त म.प्र. शासन इंदौर के आदेश के परिपालन में भोपाल जिले के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिये 01 अक्टूबर 22 से 31 मार्च 22 तक की अवधि के लिए दैनिक वेतन की नई दरें निर्धारित की हैं। इन दरों में परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता भी सम्मिलित है।निर्धारित नई वेतन दरें अकुशल कर्मचारियों के लिये न्यूनतम मूल वेतन 6500.00 रूपये (प्रतिदिन 216.66), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2825 रूपये (प्रतिदिन 94.17) इस प्रकार कुल प्रतिमाह 9325.00 रूपये (प्रतिदिन 310.83) निर्धारित किया गया है। अर्ध्दकुशल के लिये न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 7057.00 रूपये (प्रतिदिन 235.23), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 3125.00 रूपये (प्रतिदिन 104.17) इस प्रकार कुल वेतन 10182.00 रूपये (प्रतिदिन 339.40 रुपए)। इसी प्रकार कुशल के लिये न्यूनतम मूल वेतन 8435.00 रूपये (प्रतिदिन 281.16) तथा परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 3125.00 (प्रतिदिन 1041.17) इस प्रकार प्रतिमाह 11560.00 रूपये (प्रतिदिन 385.33 रुपए) कुल वेतन देय होगा। उच्च कुशल के लिये प्रतिमाह 9735.00 रूपये न्यूनतम मूल वेतन तथा 3125.00 रूपये परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता सहित कुल 12860.00 रूपये (प्रतिदिन 428.00 रूपए कुल वेतन देय होगा।मजदूरी निर्धारण में पैसे तथा रूपये के गुणांकों को राउंड अप करके ही दैनिक एवं मासिक मजदूरी निर्धारित की जायेगी। वित्त विभाग के परिपत्र अनुसार 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे हो तो उन्हें अगले उच्चतर रूपये में पूर्णाकिंत किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड दिया जायेगा।
: किसानों को आसानी से उपलब्ध हो खाद: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान
Thu, Nov 10, 2022
श्री चौहान ने खाद वितरण समस्या वाले जिला कलेक्टर्स से वर्चुअल चर्चा कर निर्देश दिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि किसानों को आसानी से खाद मिले। वितरण केंद्र के पास टेंट, बैठक व्यवस्था और पेयजल का प्रबंध रहे। उपलब्धता के बावजूदवितरण व्यवस्था की किसी कमी के कारण किसान को परेशानी नहीं आना चाहिए। किसान को लाइन न लगाना पड़े, उसका समय और ऊर्जा जाया न हो, इसके लिए कलेक्टर्स पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में खाद की कमी नहीं है, न ही आने वाले समय में कमी रहेगी। वे नियमित रूप से केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मंडविया से सम्पर्क में हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को सदैव आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध करवाने का कार्य किया है।
: कलेक्टर न्यायालय के समक्ष जुर्माना अधिरोपित किये
Thu, Nov 10, 2022
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिये 2 तहसील क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में खनिज विभाग के जांच दल द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिये आज भ्रमण के दौरान जिले की 2 तहसील क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की गई। जांच के दौरान 2 स्थानों पर खनिज रेत का अवैध परिवहन करने, अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रेशर मशीन और अवैध खनिज गिट्टी का भंडारण पाये जाने पर खनिज नियमों के अनुसार प्रकरण बनाये गये जिला खनिज अधिकारी श्री मनीष पालेवार ने बताया कि विभागीय जांच दल के निरीक्षण के दौरान जिले की तहसील छिंदवाड़ा के ग्राम गुरैया रिंग रोड में खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक बिना नंबर अंकित ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पाये जाने और इस वाहन से खनिज रेत का अवैध परिवहन किया जाना पाते हुए शासकीय रूप से खनिज रेत सहित ट्रेक्टर व ट्रॉली जप्त कर पुलिस थाना देहात की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक खड़ा किया गया है। इसी प्रकार तहसील जुन्नारदेव के ग्राम उमराडी में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रेशर मशीन और क्षेत्र में खनिज गिट्टी के अवैध भंडारण की शिकायत प्राप्त होने पर खनिज दल द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई। जांच के दौरान क्षेत्र में अवैध स्टोन क्रेशर मशीन स्थापित होना और खनिज गिट्टी का अवैध रूप से भंडारण किया जाना पाया गया। खनिज जांच दल द्वारा स्थापित स्टोन क्रेशर मशीन को शासकीय रुप से सील किया गया और भंडारित मात्रा को जप्त कर मौके पर सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होंने बताया कि खनिज वाहन और अवैध भंडारित खनिज पर खनिज नियमों के अंतर्गत खनिज का अवैध परिवहन एवं भंडारण किए जाने पर प्रकरण दर्ज किया जाकर कलेक्टर न्यायालय के समक्ष जुर्माना अधिरोपित किये जाने और निर्णयन के लिये प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर श्री बसंत पाटिल व श्री महेश नगपुरे और खनिज विभाग का संयुक्त अमला सम्मिलित था।