: जिले में दैनिक वेतन भोगियो के वेतन की नई दरें निर्धारित कलेक्टर श्री लवानिया ने किए आदेश जारी
Thu, Nov 10, 2022
कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी अविनाश लवानिया ने श्रमायुक्त म.प्र. शासन इंदौर के आदेश के परिपालन में भोपाल जिले के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिये 01 अक्टूबर 22 से 31 मार्च 22 तक की अवधि के लिए दैनिक वेतन की नई दरें निर्धारित की हैं। इन दरों में परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता भी सम्मिलित है।निर्धारित नई वेतन दरें अकुशल कर्मचारियों के लिये न्यूनतम मूल वेतन 6500.00 रूपये (प्रतिदिन 216.66), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2825 रूपये (प्रतिदिन 94.17) इस प्रकार कुल प्रतिमाह 9325.00 रूपये (प्रतिदिन 310.83) निर्धारित किया गया है। अर्ध्दकुशल के लिये न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 7057.00 रूपये (प्रतिदिन 235.23), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 3125.00 रूपये (प्रतिदिन 104.17) इस प्रकार कुल वेतन 10182.00 रूपये (प्रतिदिन 339.40 रुपए)। इसी प्रकार कुशल के लिये न्यूनतम मूल वेतन 8435.00 रूपये (प्रतिदिन 281.16) तथा परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 3125.00 (प्रतिदिन 1041.17) इस प्रकार प्रतिमाह 11560.00 रूपये (प्रतिदिन 385.33 रुपए) कुल वेतन देय होगा। उच्च कुशल के लिये प्रतिमाह 9735.00 रूपये न्यूनतम मूल वेतन तथा 3125.00 रूपये परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता सहित कुल 12860.00 रूपये (प्रतिदिन 428.00 रूपए कुल वेतन देय होगा।मजदूरी निर्धारण में पैसे तथा रूपये के गुणांकों को राउंड अप करके ही दैनिक एवं मासिक मजदूरी निर्धारित की जायेगी। वित्त विभाग के परिपत्र अनुसार 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे हो तो उन्हें अगले उच्चतर रूपये में पूर्णाकिंत किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड दिया जायेगा
: संभाग स्तरीय कला उत्सव में सहभागिता करेंगे क्षेत्रीय छात्र छात्राएँ
Thu, Nov 10, 2022
संभाग स्तरीय कला उत्सव में सहभागिता करेंगे क्षेत्रीय छात्र छात्राएँगाडरवारा। 11 नवम्बर को जबलपुर के पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल स्कूल में आयोजित होने वाले शालेय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में गाडरवारा तहसील के छात्र छात्राएँ जिले का प्रत्तिनिधित्व करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्रीय संगीत गायन में टीवीएन स्कूल गाडरवारा की सौम्या शर्मा, स्वर वाद्य वादन में सीएम राईज साईंखेड़ा से विशाल जाटव, शास्त्रीय नृत्य में शासकीय हाईस्कूल सहावन से प्राची वर्मा, लोक नृत्य में बीटीआई गाडरवारा से मुकेश नोरिया एवं एकल अभिनय विधा में बीटीआई स्कूल गाडरवारा से आनंद कौरव एवं कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा से भूमिका श्रीवास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
: बीएसी ने किया निरीक्षण
Thu, Nov 10, 2022
बीएसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा के बीएसी संदीप स्थापक ने ग्राम सांगई, बगदरा एवं चामचौन की शासकीय शालाओं में जारी अर्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को उपस्थित कराने एवं 5 वी व 8 वी के बच्चों के राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल पर सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होने इस अवसर पर बच्चों से बात करके उनकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली एवं शिक्षको को बेहतर शाला संचालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर सांगई में माध्यमिक शिक्षक दशरथ प्रसाद जाटव, मधुसूदन पटैल, विवेक नाईक, सुरेश चौहान, देवेन्द्र ठाकुर, लता कहार, किरणलता ठाकुर, बगदरा में प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, मदनगोपाल चोधरी, राजेंद्र गुप्ता, अनिल पटैल एवं चामचौन में पुष्पेश ठाकुर आदि मौजूद रहे ।