Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: संभाग स्तरीय कला उत्सव में सहभागिता करेंगे क्षेत्रीय छात्र छात्राएँ 

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
संभाग स्तरीय कला उत्सव में सहभागिता करेंगे क्षेत्रीय छात्र छात्राएँ गाडरवारा। 11 नवम्बर को जबलपुर के पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल स्कूल में आयोजित होने वाले शालेय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में गाडरवारा तहसील के छात्र छात्राएँ जिले का प्रत्तिनिधित्व करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्रीय संगीत गायन में टीवीएन स्कूल गाडरवारा की सौम्या शर्मा, स्वर वाद्य वादन में सीएम राईज साईंखेड़ा से विशाल जाटव, शास्त्रीय नृत्य में शासकीय हाईस्कूल सहावन से प्राची वर्मा, लोक नृत्य में बीटीआई गाडरवारा से मुकेश नोरिया एवं एकल अभिनय विधा में बीटीआई स्कूल गाडरवारा से आनंद कौरव एवं कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा से भूमिका श्रीवास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें