: गाडरवारा,शाला में पौधारोपण कर लगाए पौधे
Fri, Oct 21, 2022
शाला में पौधारोपण कर लगाए पौधेगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मडगुला की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में शिक्षको ने ग्रामीणों एवं छात्र छात्राओं के साथ पौधारोपण कर बादाम सहित अनेक पौधे लगाए । इस अवसर पर शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत कौरव, विश्वनाथ शर्मा , धनराज ठाकुर, चंद्रभान गुर्जर,विकास कौरव , ग्रामवासी रतन सिंह राजपूत, करण सिंह राजपूत सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, कलेक्टर ने किया शाला का निरीक्षण
Fri, Oct 21, 2022
कलेक्टर ने किया शाला का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खिरैंटी की शासकीय माध्यमिक शाला का कलेक्टर रोहित सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला के प्रत्येक कमरे में जाकर शाला की व्यवस्थाएं देखी एवं छात्र छात्राओं से चर्चा की। उन्होंने छात्र छात्राओं से शाला की पढ़ाई एवं पुस्तकों से जुड़ी जानकारी ली एवं कहा कि सभी छात्र छात्राएँ स्कूल के अलावा घर पर भी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का भी अध्ययन करें। उन्होंने शिक्षको से भी चर्चा करते हुए शाला से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान शाला के सभी शिक्षक उपस्थित मिले। इस अवसर पर एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल धुर्वे, जनपद सीईओ आयुष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
: जबलपुर, भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय द्वारा "Special Campaign-2.0" के तहत स्वच्छता जागरूकता के तहत पैदल रैली निकाली
Fri, Oct 21, 2022
जबलपुर।भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय जबलपुर द्वारा "Special Campaign-2.0" के तहत स्वच्छता जागरूकता हेतु नैपियर टाउन मे पैदल रैली का आयोजन किया गया | जिसमें भारतीय खाद्य निगम मंडल के कर्मचारियों ने अपने हाथो मे स्वच्छता अभियान के स्लोगन वाले बैनर एवं दप्ती लेकर स्वच्छता के नारे लगाते हुए विभिन्न मार्गो से पैदल रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश। इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।