: गाडरवारा, सूजल मित्तल सम्मानित
Tue, Sep 27, 2022
सूजल मित्तल सम्मानितगाडरवारा । गत दिवस अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा बांके बिहारी मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा नगर के बीजासेन वार्ड निवासी मेधावी छात्र सूजल मित्तल को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि सूजल मित्तल बीजासेन वार्ड निवासी विजय मित्तल के पुत्र है। इन्होंने शेक्षणिक सत्र 2020- 21 की सीबीएसई 12 वी बोर्ड की परीक्षा मे कामर्स संकाय से दक्ष स्कूल मे 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज को गौरवांवित किया था। श्री मित्तल वर्तमान में बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र है एवं वो सीए की तैयारी भी कर रहे है। उनके सम्मानित होने पर उनके ईष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।
: गाडरवारा, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ
Tue, Sep 27, 2022
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभसाईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के शिक्षक ले रहे प्रशिक्षणगाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षको के ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत बीते दिवस बीटीआई स्कूल गाडरवारा में हो गई। प्रशिक्षण में साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के वे शिक्षक सहभागिता कर रहे है जिन्होंने अभी तक उक्त प्रशिक्षण नही लिया था। प्रशिक्षण में भोपाल से 5 दिवसीय प्रशिक्षण मे प्रशिक्षित डीआरजी विनोद सोनी,सुनील श्रीवास, देवेंद्र बसेडिया एवं मनीष नेमा शिक्षको को प्रशिक्षण दे रहे है। प्रशिक्षण की शुरुआत पहले दिन रजिस्ट्रेशन से हुई तदोपरांत बीआरसी गिरीश पटेल, प्राचार्य जयमोहन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया ने प्रशिक्षण हेतु आये शिक्षको से परिचय लेते हुए उनसे सक्रियतापूर्वक प्रशिक्षण लेने की अपील की। प्रशिक्षण में डीआरजी ने प्रशिक्षण की शुरुआत में प्रीटेस्ट एवं प्रशिक्षण के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने शिक्षको को गणित एवं हिंदी विषयो की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराया। उन्होंने बुनियादी साक्षरता,संख्या ज्ञान,मिशन अंकुर , शिक्षण अधिगम सामग्री , सीखने सिखाने के सिद्धांत के विषय में बताया। प्रशिक्षण में शिक्षको ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियो से अपनी समझ विकसित की। प्रशिक्षण का आयोजन 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं मधुसूदन पटैल ने भी शिक्षको से चर्चाएं की।
: गाडरवारा,बेटी को न्याय दिलाने बेटियो के साथ आगे आये समाजसेवी
Tue, Sep 27, 2022
बेटी को न्याय दिलाने बेटियो के साथ आगे आये समाजसेवी
प्रतिमा की पूजन से पहले जीवित बेटियो को सम्मान व सुरक्षा प्रदान करे-मुकेश बसेड़िया
गाडरवारा।विगत दिवस छात्रा अर्चना कुशवाहा (परिवर्तित नाम)बसुरिया ग्राम की बेटी का शव संदिग्ध अवस्था मे सालीचौका व बाबई खुर्द के बीच पाया गया जिससे आसपास के क्षेत्र में बेटियो में डर का माहौल रहा।साथ ही पोस्टमार्टम के समय स्वीपरों के द्वारा शव प्रदान करते समय अभद्रता का व्यवहार की घटना भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।सोशल मीडिया व पत्रकारो के माध्यम से जानकारी लगने पर गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया अपनी इंस्टीट्यूट की बेटियो व प्रतिनिधि मण्डल को साथ लेकर सड़क पर उतरकर मृतक छात्रा को न्याय दिलाने व घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व सुश्री सृष्टिजयंत देशमुख को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे तथा थाना प्रभारी राजपाल बघेल को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। उपरोक्त अवसर मां विजयासन इंस्टीट्यूट की बेटियों का प्रतिनिधि मंडल कीर्ती विश्वकर्मा, आरती कहार, शालिनी कौरव, ज्योति कहार, आरती ठाकुर ,पूजा कहार, आरती राजपूत,पारुल कहार, मोना कहार, प्रियल अग्रवाल, मालती कहार ,राधिका कहार,दीपशिखा मेहरा, सीमा पटेल, पूनम कहार, साँई प्रिया अधरुज ,माही कहार, अंजुल विश्वकर्मा, समृद्धि कहार ,अर्पिता पटेल, समीक्षा ताम्रकार, गीता पटेल, तनुश्री बसेड़िया , प्रिंन्स बसेड़िया , आयुष विश्वकर्मा, अभिषेक कौरव , आदि अनेक बेटियो ने मृतक छात्रा के न्याय के लिए गुहार लगायी
उपरोक्त अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही।मुकेश बसेड़िया सदा बेटियो की रक्षा व सम्मान व शिक्षा के समर्पित है।बसेड़िया ने कहा कि इस प्रकार की घटना से अन्य परिजन भी बेटियो को शिक्षा के लिए बाहर भेजने में डरते है ,देवी पूजन से पहले साक्षात कन्याओं का सम्मान करें तब ही सही मायने में नवरात्रि का व्रत सार्थक होगा।