: गाडरवारा, बेटी दिवस पर किया बेटियो का सम्मान
Mon, Sep 26, 2022
बेटी दिवस पर किया बेटियो का सम्मानगाडरवारा । विगत दिवस पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने बेटी दिवस के अवसर सर्वप्रथम नर्मदा तट पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें लेखन सामग्री प्रदान कर आशीर्वाद लिया।ततपश्चात बेटी दिवस पर मां विजयासन इंस्टीट्यूट में संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर का मानवतावादी चिंतन व दलित उत्थान पर शोधकार्य व सामाजिक कार्य करने वाली बेटी आरती राजपूत, योग के क्षेत्र में कीर्ति विश्वकर्मा , प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में आरती कहार , खेल क्षेत्र में नेशनल टेनिस वालीवाल खिलाड़ी अंजुल विश्वकर्मा, प्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा नोकरी के क्षेत्र दीपशिखा मेहरा को मेडल , ट्राफी, कलम डायरी के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बेटियो का सम्मान किया।उल्लेखनीय है मुकेश बसेड़िया अनेक वर्षों से बेटियो की शिक्षा व विवाह तथा सम्मान के लिए बनांचल ग्रामो के साथ गाडरवारा नगर में कार्य कर रहे है । बेटी दिवस पर बेटियो का सम्मान कर बसेड़िया ने कहा कि सम्मान से बेटियो की शिक्षा व प्रतिभाओ का प्रोत्साहन मिलेगा।
: गाडरवारा, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण 27 सितंबर से
Mon, Sep 26, 2022
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण 27 सितंबर सेगाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षको के ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण 27 सितंबर से गाडरवारा के बीटीआई स्कूल में शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण में भोपाल से प्रशिक्षित डीआरजी शिक्षको को सुबह साढ़े बजे से लेकर शाम साढ़े 4 बजे तक प्रतिदिन प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखण्डो के वे शिक्षक शामिल होंगे जिन्होंने अभी तक प्रशिक्षण नही लिया है। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल , चीचली बीआरसी डी के पटैल , बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा एवं अरुण दुबे ने शिक्षको से प्रशिक्षण में उपस्थिति की अपील की है।
: गाडरवारा, शिक्षा गुणवत्ता एवं बेहतर शाला प्रबंधन को लेकर शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
Mon, Sep 26, 2022
शिक्षा गुणवत्ता एवं बेहतर शाला प्रबंधन को लेकर शिक्षक संगोष्ठी आयोजितगाडरवारा। गत रविवार को अवकाश के दिन स्थानीय रॉयल पैलेस होटल में शिक्षको की संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वर्तमान शैक्षणिक परिवेश में स्कूलो के बेहतर प्रबंधन एवं शिक्षा गुणवत्ता को लेकर शिक्षको ने बेहतर सुझाव दिये। संगोष्ठी में साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि वर्तमान शेक्षणिक परिवेश में स्कुलो में शासन एवं विभाग के विभिन्न आदेशो के पालन के साथ साथ छात्र छात्राओं की पढ़ाई करवाना एक चुनौती भरा कार्य है। शिक्षक प्रतिदिन नये नवाचारों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दें जिससे कि उनके आधारभूत ज्ञान में वृद्धि हो सके। बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा कि हम लोगो ने जनप्रतिनिधियों, पूर्व छात्रो एवं स्टाफ के शिक्षको के उल्लेखनीय सहयोग से बीटीआई स्कूल को शाला प्रवंधन में हमेशा आगे रखा है। बीटीआई के रसायन शिक्षक के के राजौरिया द्वारा स्कूल की दीवारों पर बनाई गई आकर्षक पेंटिंग एवं सुसज्जित प्रयोगशाला के चलते विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बेहतर निर्मित हुआ है जिसके कारण प्रति वर्ष स्कूल की दर्ज संख्या निरंतर बढ़ रही है। संगोष्ठी में चीचली बीआरसी डी के पटैल ने कहा कि इस सत्र से शासकीय स्कूलो के अलावा निजी स्कूलों के बच्चों की भी 5 वी एवं 8 वी को बोर्ड परीक्षा होगी ऐसे में सरकारी स्कूलो का रिजल्ट प्राइवेट स्कुलो से बेहतर लाना एक चुनोती है जिसका सामना हम सभी को करना है। संगोष्ठी का संचालन बीएसी संदीप स्थापक एवं अंत मे आभार प्रदर्शन साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने किया। संगोष्ठी में धर्मेंद्र वर्मा, आनंद चौकसे, के के राजौरिया, योगेंद्र झारिया,मनीराम मेहरा, प्रसन्न खत्री, रजनीश गुप्ता, धनराज धानक, विनीत कौरव, प्रशांत राय,नेपाल झारिया, सुरेंद्र राजपूत, डी एस कीर, प्रमोद पठारिया, बनवारी लाल नागवंशी,मो अपसार खान, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दिकी, भानु राजपूत, सुरेन्द्र पटैल,प्रभात रूसिया, पोहप सिंह पटैल, अमित पटैल, सतीश कौरव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।