: गाडरवारा, राष्ट्रीय मीन्स-कम -मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन सितंबर में भराये जाएंगे
Sun, Aug 21, 2022
राष्ट्रीय मीन्स-कम -मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन सितंबर में भराये जाएंगेगाडरवारा। जिले के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए सितंबर माह में राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के लिए आवेदन भरना शुरू हो रहे है। परीक्षा मे चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाये जाएंगे । उक्त परीक्षा 6 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के निर्देश जारी कर दिए है।
: गाडरवारा, इंस्पायर अवार्ड से जुड़े नवाचार की दी जानकारी
Sun, Aug 21, 2022
इंस्पायर अवार्ड से जुड़े नवाचार की दी जानकारीगाडरवारा। विगत दिवस स्थानीय शासकीय किसानी पूर्व माध्यमिक शाला में शासन के निर्देशानुसार इंस्पायर अवार्ड से जुड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय के कक्षा 6 से 8 के बच्चों से दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने हेतु नवाचारी ढंग से विचार करने एवं कम लागत के उपकरण तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों के नवाचारी आईडिया जाने गए ताकि आगामी दिनों में बच्चे अपने आइडिया पर काम कर नवीन उपकरणों का सृजन कर सकें एवं इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत अपने बनाए उपकरण प्रस्तुत कर सकें। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक प्रसन्न खत्री सहित शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, टाउन स्कूल में बच्चों को लगे टीके
Sun, Aug 21, 2022
टाउन स्कूल में बच्चों को लगे टीकेगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय टाउन प्राथमिक शाला में बच्चों को टी डी एवं डीपीटी के टीके लगाए गए। इस अवसर पर 5, 10 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को एएनएम प्रतिभा साहू ने टीके लगाए। टीकाकारण को व्यवस्थित संचालित कराने में संस्था की प्रधानपाठक गायित्री नामदेव सहित सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।