: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में आयोजित हुई ऑन द जॉब ट्रेनिंग
Mon, May 5, 2025
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में आयोजित हुई ऑन द जॉब ट्रेनिंग
व्यावसायिक शिक्षा में ट्रेड हेल्थ केयर की छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में "ऑन द जॉब ट्रेनिंग' ओजीटी के तहत प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीचौका की छात्राओं के साथ बी.एम.ओ अनिल पटेल,प्राचार्य अशोक कुमार रघुवंशी,जगदीश प्रसाद मेहरा,शबनम कुरैशी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
: कन्याशाला सालीचौका में प्रारंभ हुआ समर कैम्प
Mon, May 5, 2025
कन्याशाला सालीचौका में प्रारंभ हुआ समर कैम्प
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीचौका में समर कैंप का शुभारंभ किया गया।इस कैंप में शाला की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी काफ़ी उत्साह दिखाया|विदित रहे कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के चिंतन कौशल आदि वृत्तियों का विकास होता है।समर कैम्प के दौरान प्रतिभागी छात्राओं को इण्डोर खेल के साथ कविता,कहानी,संभाषण आदि गतिविधियाँ सीखने मिलती हैं जिससे उनकी सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है।बच्चों को इसके लिए लगातार प्रेरित किया जाता है।समर कैम्प के शुरुआती दिन प्रतिभागी छात्राओं ने जहाँ कैरम आदि खेल में रुचि दिखायी वहीं कविता,कहानी,निबंध आदि लेखन की बारीकियाँ भी समझीं।कैम्प में शिक्षिका उषा श्रीवास्तव,अर्चना गुप्ता,अनीता दीक्षित एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
: कलेक्टर ने ग्राम रामनगर का भ्रमण कर प्रभावित परिवारों को तात्कालिक मदद के दिए निर्देश
Mon, May 5, 2025
कलेक्टर ने ग्राम रामनगर का भ्रमण कर प्रभावित परिवारों को तात्कालिक मदद के दिए निर्देश
कलेक्टर सुरेश कुमार ने गत शनिवार को खराब मौसम एवं आंधी के कारण गुनौर विकासखण्ड की गढ़ीपड़रिया ग्राम पंचायत के रामनगर गांव में आगजनी की घटना के कारण प्रभावित परिवारों को तात्कालिक मदद के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर द्वारा घटना की सूचना मिलने पर रात्रि में ही सुनवानी थाना क्षेत्र के रामनगर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा अग्नि दुर्घटना से नष्ट हुए घरों का अवलोकन कर व ग्रामवासियों से मुलाकात कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई। उन्होंने सर्वे के माध्यम से नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति का भरोसा दिया। साथ ही शासन के प्रावधानों के तहत आरबीसी 6-4 में आर्थिक सहायता अनुदान राशि का प्रकरण तैयार कराने के निर्देश भी दिए। आज प्रभावित 15 परिवार के सदस्यों को प्रति परिवार के मान से 50 किलोग्राम राशन सामग्री की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। इस आगजनी की घटना में जन अथवा पशु हानि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन एवं ग्रामवासियों की सक्रियता एवं सहयोग से आग की घटना पर नियंत्रण कर लिया गया था।