: नरसिंहपुर,अनियंत्रित कार ने मचाया तांडव, एक की मौत, महिला और गाय घायल, कार चालक फरार
Tue, May 6, 2025
रिपोर्टर आशीष साहू
अनियंत्रित कार ने मचाया तांडव, एक की मौत, महिला और गाय घायल, कार चालक फरार
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव नगर के व्यस्त क्षेत्र के रिप्टा कोपलेक्स के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और तबाही मचा दी। श्रीधाम मैरिज हॉल के सामने कार संख्या MP 20 CM 4035 अनियंत्रित होकर दो खड़ी फोरव्हीलर कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पास से गुजर रहे एक वृद्ध दंपति और एक गाय भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए प्राइवेट वाहन की मदद से घायल वृद्ध दंपति को अस्पताल पहुंचाया।घटना का पूरा घटनाक्रम पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।इस हादसे के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
इनकाकहना
बीती रात्रि शाम को हुई घटना में घायल दंपति बेलखेड़ी निवासी झलौन खूब्बू सिलावट उम्र 60 वर्ष मुन्नीबाई सिलावट 55 वर्ष 13वीं कार्यक्रम में सम्मिलित होने गोटेगांव आए हुए थे जो कि रास्ते से गुजर रहे थे अचानक अनियंत्रित हुई कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए जिसमें देर रात्रि उपचार के दौरान खूब्बू सिलावट की मौत हो गई है जिसका मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।
श्रीमती भावना मरावी एस.डी.ओपी गोटेगांव
: एक महत्वपूर्ण संदेश,
Tue, May 6, 2025
एक महत्वपूर्ण संदेश
प्रिय विद्यार्थियों,
आज मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने वाला है। आप सभी ने पूरे वर्ष कड़ी मेहनत की है, मन लगाकर पढ़ाई की है और लगन से अपनी परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। आपका यह परिश्रम निश्चित रूप से सराहनीय है।हम जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और आपके मन में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर उत्सुकता और थोड़ी घबराहट भी होगी। परिणाम चाहे जो भी हो, आप यह याद रखें कि यह केवल एक पड़ाव है, आपकी पूरी यात्रा नहीं।यदि आपके अंक आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आते हैं, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। मार्कशीट पर लिखे अंक आपके सुखद भविष्य की एकमात्र निशानी नहीं होते। जीवन में सफलता के कई रास्ते हैं और अंकों के अलावा भी बहुत सारे गुण और कौशल महत्वपूर्ण होते हैं।आपने थॉमस एडिसन का नाम सुना होगा, जिन्होंने कई प्रयासों के बाद बल्ब का आविष्कार किया। अल्बर्ट आइंस्टीन को स्कूल में सीखने में कठिनाई होती थी, लेकिन वे दुनिया के महानतम वैज्ञानिकों में से एक बने। सचिन तेंदुलकर को भी शुरुआती दौर में क्रिकेट अकादमी से निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से क्रिकेट की दुनिया में शिखर को छुआ। ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं जहाँ लोगों ने पारंपरिक शिक्षा में औसत प्रदर्शन के बावजूद जीवन में बड़ी सफलता हासिल की।यह परिणाम आपकी मेहनत और लगन का मूल्यांकन ज़रूर है, लेकिन यह आपकी क्षमता या आपके भविष्य को परिभाषित नहीं करता। अपनी गलतियों से सीखें, अपनी कमजोरियों को पहचानें और नए सिरे से प्रयास करने के लिए तैयार रहें। आपके पास अभी भी कई अवसर हैं अपनी प्रतिभा को दिखाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए।किसी भी परिस्थिति में कोई भी अनुचित कदम न उठाएं। जीवन अनमोल है और हर समस्या का समाधान धैर्य और समझदारी से निकाला जा सकता है। अपने शिक्षकों, परिवार और दोस्तों से बात करें, वे आपका मार्गदर्शन और समर्थन करेंगे।प्रिय अभिभावकों, हम आपसे आग्रह करते हैं कि यदि परिणाम आपकी अपेक्षा के अनुसार नहीं आता है, तो अपने बच्चों के साथ समझदारी और प्यार भरा व्यवहार करें। उन्हें प्रोत्साहित करें, उनकी मेहनत को सराहें और उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ हैं। अंकों के दबाव में उन्हें नकारात्मक महसूस न कराएं। उनका आत्मविश्वास बनाए रखना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना इस समय सबसे महत्वपूर्ण है।याद रखें, असफलता सफलता की ओर बढ़ने वाला एक कदम है। हिम्मत बांधे रखें, सकारात्मक रहें और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें। आपका भविष्य उज्जवल है!
शुभकामनाएं
,,! सुशील शर्माप्राचार्यशासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयगाडरवारा
: गाडरवारा कायस्थ सभा ने मनाई चित्रगुप्त जयंती,कायस्थ समाज के देश के निर्माण में रहा योगदान
Mon, May 5, 2025
कायस्थ समाज के देश के निर्माण में रहा योगदान
गाडरवारा कायस्थ सभा ने मनाई चित्रगुप्त जयंती
गाडरवारा। विगत दिनों नगर के साईं आशीष गार्डन में आराध्य देव चित्रगुप्त भगवान का प्रकटोत्सव आस्था और सामाजिक एकजुटता से मनाया गया। आयोजन में समाज के वरिष्ठ, युवा और मातृ शक्ति की भारी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम श्रीदेव चित्रगुप्त के तैलचित्र पर पूजन-अर्चन, दीप प्रज्ज्वलन माल्यार्पण कर चित्रगुप्त चालीसा का सामूहिक वाचन किया गया। तदोपरान्त समाज के सभी जनों ने उदबोधन दिए। इस अवसर पर कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा समाज ने पूर्व में बड़े आयोजन किए हैं। आगे भी करेंगे। हम बुद्धिजीवी वर्ग से आते हैं, देश के निर्माण, विकास में कायस्थ समाज का योगदान रहा है। हर क्षेत्र मे समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नगर में भी हमारे समाज का गौरवशाली अतीत रहा है, आज जरूरत पुनः संगठित होने की है। विनोद श्रीवास्तव ने कहानी के माध्यम से संगठन का महत्व बताते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया। सुरेश श्रीवास्तव ने समाज में व्याप्त बुराईयों के खिलाफ शंखनाद करने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक अरूण श्रीवास्तव ने आगामी दिनों की गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा कि नवीन कार्यकारणी का गठन कर सामाजिक गतिविधियों को पुनः गतिशील किया जाएगा। आशीष सक्सेना ने समाज की एकजुटता के लिए सभी से समाज हेतु समय देने की अपील करते हुए हर माह एक बैठक की बात कही। पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव उड़नी पिपरिया, राजकुमार श्रीवास्तव, बृजभूषण श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, कुलदीप, आशीष श्रीवास्तव सहित सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला वर्ग से कीर्ति श्रीवास्तव ने समाज के आयोजनों में महिलाओं के भी उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। मनोरमा श्रीवास्तव ने कहा हम एकजुट होंगे तो इससे हमारी आगामी पीढ़ियों को ही लाभ होंगे। टीना खरे, रजनी श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, साधना सक्सेना, दीक्षा कुलदीप श्रीवास्तव ने भी अपने विचार प्रकट किए। आयोजन के अंत में सभी ने एकजुट होकर चित्रगुप्त भगवान की आरती का गायन किया। अंत में प्रसाद वितरण एवं सामाजिक एकजुटता का संकल्प लेकर आयोजन संपन्न किया गया।