: सिहोरा में कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण
Wed, Jun 29, 2022
कलेक्टर ने किया सिहोरा में सिविल अस्पताल का निरीक्षण.सिहोरा।जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज मंगलवार की रात करीब 9 बजे सिहोरा पहुँचकर सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया । इस मौके पर उन्होंने डीएमएफ मद से सिविल अस्पताल के चाइल्ड वार्ड, लेबर रूम और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के उन्नयन एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार के किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया । डॉ इलैयाराजा ने सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई । उन्होंने अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के लिये अभियान चलाने पर भी जोर दिया । जिला पंचायत की सीईओ डॉ सलोनी सिडाना, एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे l
: गाडरवारा, गुड़चना युक्त प्याऊ के समापन पर राहगीरो को पिलाया शरबत
Tue, Jun 28, 2022
गुड़चना युक्त प्याऊ के समापन पर राहगीरो को पिलाया शरबतभूखे को भोजन व प्यासे को पानी पिलाना शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ सेवा है - मुकेश बसेड़ियागाडरवारा ।नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा आज हलहारिणी अमावश्या पर गुड़ चना युक्त प्याऊ के समापन पर राहगीरो को शीतल जल, नीबू पानी व शरबत पिलाकर मुंह मीठा कराया।सर्व प्रथम पं सत्यनारायण शास्त्री ने वरुण देवता का वैदिक रीति से पूजन कराया समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा कन्या पूजन कर बेटी को वस्त्र आदि प्रदान कर आशीर्वाद लिया । उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया द्वारा वैशाख माह की सतुवाई अमावश्या पर गुड़ चना के साथ प्याऊ का शुभारंभ किया था ,जिसमे राहगीरो को शीतल जल के साथ अल्प आहार के रूप में गुड़ चना भी रखा गया । विगत महीनों से प्रतिदिन साफ व स्वच्छ शीतल जल तथा गुड़चना की सेवा दो माह से भीषण गर्मी में अनवरत जारी रही । आज हलहारिणी अमावश्या पर शरबत वितरण के समय पं सत्यनारायण शास्त्री, रमेशचन्द्र राय, रजनीश कौरव,वरिष्ठ पत्रकार लाल साहब कौरव, सा मनोज शर्मा, भारत भूषण तिवारी, अनुज शर्मा, प्रिंन्स बसेड़िया, तनुश्री बसेड़िया, कीर्ती विश्वकर्मा, आरती कहार, आरती ठाकुर, संतोष , घनश्याम की गरिमामयी उपस्थिति रही । विगत माह से माँ विजयासन इंस्टीट्यूट तथा रेवाश्री वुक्स एंड स्टेशनरी के स्टाफ ने जल सेवा में विशिष्ट सेवा व सहयोग प्रदान किया।आज भीषण गर्मी में नींबूपानी, शरबत व शीतल जल पाकर राहगीर मुकेश बसेड़िया को दुआएं व आशीर्वाद प्रदान करते नजर आ रहे थे।
: गाडरवारा,रंगोली, चित्रकला के जरिये दिया मतदान करने का संदेश
Tue, Jun 28, 2022
रंगोली, चित्रकला के जरिये दिया मतदान करने का संदेशगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय पूर्व कन्या माध्यमिक शाला एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में नगरीय निर्वाचन 2022 की सेंस (मतदाता जागरूकता) गतिविधियो के अंतर्गत चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली एवं चित्र बनाकर मतदान जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया । इस मौके पर नपा सीएमओ जयश्री चौहान, बीआरसी गिरीश पटैल सहित शिक्षको, नपा कर्मियों एवं छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।