: गाडरवारा, कलेक्टर ने छात्रों एवं शिक्षको को दिये उपयोगी टिप्स
Thu, Jun 23, 2022
कलेक्टर ने छात्रों एवं शिक्षको को दिये उपयोगी टिप्स
गाडरवारा। गत दिवस कलेक्टर रोहित सिंह का त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर स्थानीय बीटीआई स्कूल में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने स्कूल के सभा कक्ष में शिक्षको एवं छात्रो को दिए उदबोधन में कहा कि सभी शिक्षक छात्रो को बेहतर शिक्षा दें। स्कूली शिक्षा के साथ साथ व्यावसायिक शिक्षा भी छात्रों को मिले । इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओ की भी विशेष तौर पर तैयारी कराएं। उन्होंने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास एवं लगन से पढ़ाई बेहद जरूरी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रो से भी बातचीत की एवं व्यावसायिक शिक्षा के शिक्षक विनोद तिवारी से भी जानकारी ली।इस अवसर पर एसपी विपुल श्रीवास्तव, एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, तहसीलदार राजेश मरावी, डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन, नपा सीएमओ जयश्री चौहान , बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,आरटीई सत्यापन कर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
Thu, Jun 23, 2022
गाडरवारा।गत दिवस साईंखेड़ा जनपद शिक्षा केन्द्र में आरटीई के तहत अशासकीय स्कूलो में निःशुल्क शुरू होने वाले छात्र छात्राओं के प्रवेश हेतु समस्त जनशिक्षा केंद्रों के सत्यापन अधिकारियों को बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक एवं एमआईएस प्रभारी वेदप्रकाश राजपूत ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सभी सत्यापन कर्ताओं को सूक्ष्मता से दस्तावेजों के सत्यापन के निर्देश दिए गए। इस मौके पर गिरीश पटैल ने कहा कि सत्यापन जिम्मेदारी वाला कार्य है जो निर्धारित समय सीमा में होना है। संदीप स्थापक ने कहा कि सभी जनशिक्षा केंद्रों में नियमित रूप से सत्यापन कार्य किया जाए। इस अवसर पर संमस्त सत्यापन अधिकारी मौजूद रहे
: गाडरवारा,प्रशिक्षण के जरिये दी नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़ी दी जानकारी
Thu, Jun 23, 2022
प्रशिक्षण के जरिये दी नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़ी दी जानकारीगाडरवारा। गत दिवस नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए साईंखेड़ा विकासखण्ड का प्रशिक्षण 20 और 21 जून को साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, संदीप स्थापक, राजेश गुप्ता, एनपी साहू, मोहन मुरारी दुबे, संतोष श्रीवास, मनीष तिवारी, प्रशांत राय, मनीष तिवारी ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक को पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर एवं ईवीएम के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने सबंधी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दल के प्रत्येक अधिकारी के कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने ईवीएम से जुड़ी जानकारी देते हुए विभिन्न आवश्यक प्रपत्रो एवं चुनाव सामग्री के लिफाफों को भरने के तरीके समझाए। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान पूर्ण होने सम्बंधित विभिन्न कार्यो की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिले के मास्टर ट्रेनर प्रो सी के राजहंस, मनीष अग्रवाल ने भी उपस्थित कर्मचारियों को विभिन्न जानकारी दी।