: गाडरवारा,आरटीई सत्यापन कर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
Thu, Jun 23, 2022
गाडरवारा।गत दिवस साईंखेड़ा जनपद शिक्षा केन्द्र में आरटीई के तहत अशासकीय स्कूलो में निःशुल्क शुरू होने वाले छात्र छात्राओं के प्रवेश हेतु समस्त जनशिक्षा केंद्रों के सत्यापन अधिकारियों को बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक एवं एमआईएस प्रभारी वेदप्रकाश राजपूत ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सभी सत्यापन कर्ताओं को सूक्ष्मता से दस्तावेजों के सत्यापन के निर्देश दिए गए। इस मौके पर गिरीश पटैल ने कहा कि सत्यापन जिम्मेदारी वाला कार्य है जो निर्धारित समय सीमा में होना है। संदीप स्थापक ने कहा कि सभी जनशिक्षा केंद्रों में नियमित रूप से सत्यापन कार्य किया जाए। इस अवसर पर संमस्त सत्यापन अधिकारी मौजूद रहे
: गाडरवारा,प्रशिक्षण के जरिये दी नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़ी दी जानकारी
Thu, Jun 23, 2022
प्रशिक्षण के जरिये दी नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़ी दी जानकारीगाडरवारा। गत दिवस नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए साईंखेड़ा विकासखण्ड का प्रशिक्षण 20 और 21 जून को साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, संदीप स्थापक, राजेश गुप्ता, एनपी साहू, मोहन मुरारी दुबे, संतोष श्रीवास, मनीष तिवारी, प्रशांत राय, मनीष तिवारी ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक को पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर एवं ईवीएम के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने सबंधी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दल के प्रत्येक अधिकारी के कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने ईवीएम से जुड़ी जानकारी देते हुए विभिन्न आवश्यक प्रपत्रो एवं चुनाव सामग्री के लिफाफों को भरने के तरीके समझाए। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान पूर्ण होने सम्बंधित विभिन्न कार्यो की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिले के मास्टर ट्रेनर प्रो सी के राजहंस, मनीष अग्रवाल ने भी उपस्थित कर्मचारियों को विभिन्न जानकारी दी।
: नपा गाडरवारा के पार्षद पद के निर्वाचन हेतु कुल 12 अभ्यर्थियो ने लिए अभ्यर्थिता से नाम वापिस
Thu, Jun 23, 2022
नपा गाडरवारा के पार्षद पद के निर्वाचन हेतु कुल 12 अभ्यर्थियो ने लिए अभ्यर्थिता से नाम वापिसगाडरवारा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 24 वार्डो में पार्षद पद के निर्वाचन हेतु अभ्यर्थिता से नाम वापिसी के अंतिम दिन 22 जून को दोपहर 3 बजे तक विभिन्न वार्डों से 12 अभ्यर्थियो ने रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश मरावी की उपस्थिति में अपनी अभ्यर्थिता से नाम वापिस लिए। जिन अभ्यर्थियो ने नाम वापिस लिए उनमे राजेन्द्र बाबू वार्ड से मनोहरलाल, इंदिरा वार्ड से वीरेंद्र, महाराणा प्रताप वार्ड से सर्या रैकवार, भामा वार्ड से शरद, माता वार्ड से मीरा एवं लक्ष्मी, जवाहर वार्ड से सुषमा साहू, शायरा बी, जगदीश वार्ड से आकांक्षा रावत, निरंजन वार्ड से कला बाई, पटैल वार्ड से मेघराज कोरी एवं नरसिंह वार्ड से पूजा छीपा आदि शामिल है। अभ्यर्थिता से नाम वापिसी की अंतिम तिथि के उपरांत अब नगर के गांधी वार्ड से जितेंद्र जायसवाल (भाजपा), रविशेखर जायसवाल (कांग्रेस) एवं गोलू केवट(निर्दलीय), राजेन्द्रबाबू वार्ड से गुलाब मेहरा(कांग्रेस), कमल खटीक (भाजपा) एवं पावनी सिंह राठौर (आप), इंदिरा वार्ड से प्रदीप कौरव(कांग्रेस), डॉ श्रीकांत राय (भाजपा), आजाद वार्ड से राजकुमारी सतीश कौरव (भाजपा), तुलसी कौरव(कांग्रेस) एवं सिंहरींन राजपूत(आप),महाराणा प्रताप वार्ड से हर्षा विजय सासानी(कांग्रेस), पूजा राधामोहन तिवारी (भाजपा), संगीता आहूजा(आप), दीप्ति शर्मा(निर्दलीय), माधुरी नीलेश दीक्षित(निर्दलीय), यामिनी शर्मा(निर्दलीय), रश्मि टीकाराम जाटव ,निर्दलीय), कामथ वार्ड से चन्द्रकांत शर्मा(भाजपा), महेश खत्री (काँग्रेस), हीरालाल पटैल (निर्दलीय), भामा वार्ड से संदीप कौरव(कांग्रेस), एड सुरेन्द्र गुर्जर (भाजपा), तरुण सेन(आप), सुनील साहू(निर्दलीय), हनुमान वार्ड से मदन सिंह ठाकुर(कांग्रेस), रोहित सिंह ठाकुर(भाजपा), रणजीत गौंड(आप), रानी लक्ष्मी बाई वार्ड से शिवाकांत मिश्रा(भाजपा), उमेश नीरस(कांग्रेस), आश्रिता पाठक(आप), सुभाष वार्ड से अंजू कुर्मी(कांग्रेस), मंजू गजेंद्र राडवे (भाजपा),गीता लोधी(निर्दलीय), शहीद भगतसिंह वार्ड से आनंद दुबे(भाजपा), बसंत तपा(कांग्रेस), राहुल कहार(निर्दलीय), राजकुमार कोसठी (निर्दलीय), माता वार्ड से पूजा मंगल जाटव(भाजपा), पूजा लालू जाटव(कांग्रेस), गीता (आप), संध्या जाटव(निर्दलीय), चावड़ी वार्ड से अखिलेश राय (भाजपा), राहुल राय(कांग्रेस), राधावल्लभ वार्ड से जिनेश जैन(कांग्रेस), पंकज सोनी(भाजपा), संदीप यादव(निर्दलीय), राजीव वार्ड से संगीता पटैल(भाजपा), यामिनी राधेश्याम सराठे(कांग्रेस), जवाहर वार्ड से जया जयसिंघानी(भाजपा), सुभी आयुष जैन(कांग्रेस), जगदीश वार्ड से पूजा प्रवेश राय(भाजपा), उमा शैली राजपूत(कांग्रेस), विवेकानंद वार्ड से उमा अमान कश्यप(कांग्रेस), आरती कमलेश विश्वकर्मा (भाजपा), तुलसा बाई कहार(निर्दलीय), निरंजन वार्ड से अर्चना धानक(भाजपा), मालती बाई कोरी (कांग्रेस), पार्वती बाई(निर्दलीय), शिवाजी वार्ड से मनीषा संजीत ठाकुर(कांग्रेस), वैशाली रीतेश राय (भाजपा), सविता कपिल दुबे(आप), सीमा सुशील श्रीवास्तव(निर्दलीय), शास्त्री वार्ड से बद्री प्रसाद गुप्ता(कांग्रेस), शुभम सुनील राजपूत(भाजपा), पटैल वार्ड से चंचल कोरी(भाजपा), होतीलाल कोरी(कांग्रेस), देवी सिंह मिर्धा(निर्दलीय) एवं नरसिंह वार्ड से प्रतीक्षा बिन्दा छीपा (भाजपा), सीता चौकसे(कांग्रेस) , वंदना रामू सोनी (निर्दलीय) के मध्य पार्षद पद हेतु चुनाव होगा।