: मानसिक दिव्यांग बच्चो का परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग बच्चो ने रचा इतिहास संस्था ने बच्चों को दी बधाई
Sat, Apr 30, 2022
मानसिक दिव्यांग बच्चो का परीक्षा परिणाम घोषित,दिव्यांग बच्चो ने रचा इतिहास संस्था ने बच्चों को दी बधाईनरसिंहपुर विकलांग सेवा संस्थान के मानसिक मन्द बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे सभी बच्चो ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कीसंस्था ने सभी छात्रों एवम शिक्षकों को बधाई दी जैसे कि कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो सभी ने अच्छे अंक प्राप्त करने बाले एवं उत्तरीन छात्रो को बधाईया दी तो वही जिला नरसिंहपुर मानसिक मंद बच्चो ने भी परीक्षा परिणामो में इतिहास रचा इसके लिए संस्था एवं उनके मित्रो द्वारा बधाईया दी।
: गाडरवारा,राहगीरो को गुड़ चना के साथ मिलेगा शीतल जल
Sat, Apr 30, 2022
राहगीरो को गुड़ चना के साथ मिलेगा शीतल जल
बेटियो व वृद्ध दिव्यांग सेवा सम्मान के साथ जल सेवा शुभारंभ
गाडरवारा।शनिवार को वैशाख कृष्ण सतुवाई अमावस्या के शुभावसर पर गाडरबारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी ,माँ विजयासन इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर पं मुकेश बसेडिया के द्वारा प्रति वर्षानुसार गुड़ चना के साथ प्याऊ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा सर्व प्रथम कन्याओ का पूजन व वृद्ध दिव्यांगो का सम्मान कर उन्हें वस्त्र प्रदान किये गए। उपरोक्त अवसर पर गाडरवारा के सम्मानीय शास्त्रीजन पं नारायण प्रसाद दुबे, पं रामविलास दुबे,पं ओमप्रकाश दुबे, पं सत्यनारायण शांतनु शास्त्री , पं मनोज द्विवेदी, पं रामकुमार शास्त्री ने उपस्थित होकर वैदिक मंत्रों से वरुण देवता का आवाहन किया। कार्यक्रम में अनूप जैन , राजेश कुमार जैन, माँ नर्मदा समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष पं भैयाजी रावत, तहसील अध्यक्ष पं राजेन्द्र राजोरिया,पं अरुण तिवारी, पं अरविंद बोहरे, पं गोलू तिगनाथ ,रेवाश्री बुक्स के संचालक प्रदीप कौरव, रजनीश कौरव , समीर पटेल,हरिगोविंद कौरव,अजीत पटेल,पं अरविंद महलोनिया, पं विनोद स्थापक, पत्रकार लाल साहब कौरव,वरिष्ठ शिक्षक बंशीलाल अहिरवार, भारतभूषण तिवारी ,नीरज कौरव , ब्रजभान सिंह गोहल, सुरेंद्र गोहल,देवराज गुर्जर,प्रिंस बसेड़िया,तनुश्री बसेड़िया, कीर्ति विश्वकर्मा, आरती कहार आदि गणमान्य नागरिकों के साथ माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही ।इस अवसर दसवी कक्षा में प्रथम स्थान 95% प्राप्त करने पर वंशिका गोहल पिताश्री सुरेंद्र गोहल का प्रतीक चिन्ह व कलम डायरी से सम्मान किया गया एवंसाथ ही सतुआ प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम कामंच संचालन पं भैयाजी रावत तथा आभार पं मुकेश बसेड़िया ने कर सभी शास्त्री जनो का वस्त्र , धार्मिक पुस्तक भेंटकर आशीर्वाद लिया।
: नरसिंहपुर,परिवहन नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहन जब्त
Sat, Apr 30, 2022
परिवहन नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहन जब्त
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को जिला परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 0506, एमपी 20 एचबी 3415 और एमपी 20 जीए 8295 को जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय में खड़ा किया गया है। इन प्रकरणों में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ओव्हर लोड गिट्टी व बगैर ईटीपी के तीन वाहन जब्त,संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई
नरसिंहपुर, 29 अप्रैल 2022. कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को खनिज, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।इस सिलसिले में संयुक्त टीम ने गोटेगांव तहसील के लाठगांव में ओव्हर लोड गिट्टी का एक वाहन और तेंदूखेड़ा में ओव्हर लोड गिट्टी का एक वाहन व बगैर ईटीपी के एक वाहन को जब्त किया गया। जब्तशुदा तीनों वाहन पुलिस अभिरक्षा में खड़े किये गये।कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, खनिज अधिकारी श्री ओपी बघेल, अन्य अधिकारी व पुलिस का अमला मौजूद था।
स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने नगरीय निकायों में बनाई गई मानव श्रृखंला
नरसिंहपुर।. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशानुसार स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के नगरीय निकायों में शुक्रवार को मानव श्रृखंला बनाई गई।नगरीय निकाय नरसिंहपुर के विभिन्न वार्डों में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को अपने आसपास साफ- सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा उत्साह के साथ साफ- सफाई की गई। नोडल अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान के कार्यों का अवलोकन किया।