: गाडरवारा,पीजी कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ युवा उत्सव का समापन
Wed, Dec 22, 2021
गाडरवारा। महाराणा प्रताप शासकीय पीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ.ममता सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में चल रहे युवा उत्सव का समापन 22 दिसंबर को नृत्य और गायन के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया। युवा उत्सव प्रभारी डॉ.सुनीता गुप्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार के अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में से एकल गायन पाश्चात्य में क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर बीए द्वितीय के छात्र प्रांजल पाठक, बीकॉम द्वितीय के छात्र सजल मित्तल, बीएससी तृतीय की छात्रा नमामि श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। एकल गायन सुगम में बीएससी द्वितीय की छात्रा अंजली गुर्जर प्रथम, इसरार अहमद द्वितीय एवं श्वेता मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल वादन परकुशन में भानु प्रताप करेले प्रथम एवं सत्यम शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, समूह गायन में सुरभि विश्वकर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में मुस्कान विश्वकर्मा प्रथम, प्रियंका रजक द्वितीय एवं सिद्धार्थ विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार समूह नृत्य में प्रियंका रजक की टीम प्रथम तथा वर्षा रजक की टीम दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में तीनों दिनों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम का संयोजन प्रो.पीएस कौरव ने किया। कार्यक्रम में प्रो एके जैन, प्रो आरके चौकसे, प्रो वीके झारिया, प्रो सुनील पालीवाल, प्रो. जवाहर शुक्ल, डॉ.सुनील शर्मा, डॉ प्रदीप सिंह, प्रो पंकज कोष्टी, डॉ अंशुल शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, रिचा कुमारी सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डा. दर्शनसिंह किरार ने किया। भातखंडे संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य करेले जी का भी विशेष योगदान रहा।
: नरसिंहपुर,पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए -बसपा ने सौंपा ज्ञापन
Wed, Dec 22, 2021
नरसिंहपुर। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने म, प्र, में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को समाप्त कर दिया गया है उसको तत्काल लागू किया जाए । उक्त मांग को लेकर कलेक्टेड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम राजेश शाह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि वर्तमान में म,प्र, में पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। सन 1950 में भारत के संविधान में ओबीसी को आरक्षण दिया गया है सन 1952 में काका काका कालेलकर आयोग इसलिए बना था कि पिछड़ा वर्ग को 52, प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा परंतु नहीं किया गया है । सन 1978 में फिर मंडल आयोग का गठन किया गया था कि पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिया जाए परंतु फिर भी मिला है 1990 में बसपा संस्थापक
कांशी राम साहब ने 52 प्रतिशत को आरक्षण को लेकर विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार में मांग किया कि ओबीसी को आरक्षण दिया जाए तब 27% आरक्षण लागू किया था।वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में ओबीसी को आरक्षण खत्म कर दिया गया है बसपा ने मांग की है कि सरकार को तत्काल पंचायतों में ओबीसी का आरक्षण लागू किया जाए।
इस मौके पर नेतराम कुशवाहा बसपा जिलाध्यक्ष ,
लाल सिंह गौतम एवं प्रेम नारायण जाटव जिला जॉन इंचार्ज,
मोहन पेंटर , एड, लक्ष्मी नायक बैजनाथ दोहैया, झब्बू लाल मेजर, कमलेश जाटव , भीकम कौरव चंद्रशेखर यादब विवेक सागर पडा, मनीराम अहिरवार, राहुल बाल्मीकि, गिरवर सिंह टेटवाल , रामदयाल चौधरी, गंगाराम कुमरे, राजेश कुशवाहा नेमीचंद चौधरी, धर्मदास, भगवानदास,अन्य लोग मौजूद थे।
: गाडरवारा,सांगई में मनाया गणित दिवस
Wed, Dec 22, 2021
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक ने छात्र छात्राओं को बताया की गणितज्ञ रामानुजम की जयंती पर गणित दिवस मनाया जाता है। विद्यालय के गणित शिक्षक मधुसूदन पटैल ने इस मौके पर छात्र छात्राओं से गणित के रोचक प्रश्न पूछे जिनका जवाब छात्र छात्राओं ने दिया। इस अवसर पर शिक्षक दशरथ जाटव, सुरेश चौहान, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, लता कहार,किरणलता ठाकुर सहित स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।