: गाडरवारा,शालाओं में कैरियर सप्ताह का आयोजन शुरू
Tue, Dec 21, 2021
गाडरवारा। आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा प्रदेश की शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में 20 से 24 दिसंवर तक 9 वी से 12 वी तक के छात्र छात्राओं हेतु स्कुलो में कैरियर सप्ताह के तहत कैरियर के प्रति जिज्ञासाओं का समाधान के निर्देश दिए गए थे । इसी क्रम में स्थानीय बीटीआई स्कूल सहित क्षेत्र की अन्य शालाओं में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में कैरियर सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया है। गत दिवस सप्ताह के प्रथम दिन बीटीआई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य विनय शंकर शर्मा द्वारा माध्यमिक शिक्षक मनमोहन शर्मा एव विनोद तिवारी का परिचय केरियर काउंसलर के रूप में कराया गया। कार्यक्रम में 10 वी के छात्रों को विषय का चयन कैसे करें टॉपिक पर मार्गदर्शन देते हुए चुने गए कैरियर के अनुसार विषय चयन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर छात्रो ने प्रश्न उत्तर के जरिये विषय चयन से जुड़ी जानकारियां हासिल की। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक मलखान मेहरा एवं अर्पणा ब्राउन ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जी पी कोरी, प्रमोद राय, के वी कौरव, रोहित वाल्मीक, अंशुमान दुबे, आकांक्षा तिवारी आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,नवाचारी शिक्षक ने पाली में बच्चों को दी सामग्री
Tue, Dec 21, 2021
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम पाली(खैरी) की शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों को ग्राम खेरुआ में पदस्थ नवाचारी शिक्षक योगेंद्र सिलावट ने इको फ्रेंडली पेंसिलें वितरित करते हुए उनका महत्त्व बताया एवं उनसे मन लगाकर पढाई करने की बात कही। उन्होंने प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दीकी द्वारा शाला में सतत किए जा रहे बेहतर कार्यो को सराहा एवं प्राथमिक शिक्षक ब्रजेश श्रीवास द्वारा ली जा रही अतिरिक्त कक्षाओ की प्रशंसा की।
: गाडरवारा,निरीक्षण कर केरियर सप्ताह के व्यापक आयोजन एवं छात्र उपस्तिथि बढ़ाने पर दिया जोर
Tue, Dec 21, 2021
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी जी एस पटैल ने किया स्कूलों का भ्रमण
गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन द्वारा लगातार जिले की शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। उन्ही के द्वारा दिये जा रहे निर्देशों के पालन में गत दिवस राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी जी एस पटैल ने साईंखेड़ा विकासखण्ड की शालाओं का भ्रमण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए । उनके भ्रमण की जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की श्री पटैल ने बीटीआई स्कूल गाडरवारा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमि शाला खुरसीपार का निरीक्षण करते हुए छात्र छात्राओं एवं शिक्षको से संवाद करते हुए शाला की बेहतरी के लिए छात्र छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया एवं 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक कैरियर सप्ताह मनाते हुए प्रतिदिन स्कुलो के कैरियर प्रभारी शिक्षको द्वारा छात्र छात्राओं को कैरियर से जुड़ी आवश्यक जानकारी दिए जाने को कहा। उन्होंने निदानात्मक कक्षाओं के समय सारिणी अनुसार संचालन करने की बात कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बीटीआई स्कूल गाडरवारा में सूचना प्राधोगिकी एवं इलेक्ट्रिक प्रयोगशालाओं में जाकर छात्र छात्राओं एवं शिक्षको से बात करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय बीटीआई स्कूल में बीईओ प्रतापनारायण, प्रभारी प्राचार्य विनय शंकर शर्मा , गिरीश पटेल, मनमोहन शर्मा, जीपी कोरी, मलखान मेहरा, मनीष शंकर तिवारी, मधुसूदन पटैल, के के दुबे , अंशुमान दुबे, विनोद तिवारी , खुरसीपार में प्राचार्य राजेश बरसैयां, नरवर सराठे एवं साइखेड़ा में मनोहर पटैल सहित समस्त स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे ।