Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा,उत्कृष्ट स्कूल चीचली आईटी के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Aditi News Team

Wed, Dec 22, 2021

गाडरवारा। गत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या के निर्देशन में कक्षा नवमी एवं दसवीं के व्यावसायिक विषय आईटी के छात्र -छात्राओं का भारतीय स्टेट बैंक चीचली में औद्योगिक भ्रमण कराया गया। जिसके अंतर्गत शाखा प्रबंधक आनंद खत्री द्वारा बैंक की सारी गतिविधियों एवं सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बहुत ही रोचक तरीके से बैंक में चल रही सारी गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से छात्रों को जानकारी प्रदान की एवं छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों व जिज्ञासाओं का समाधान भी किया । छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्न प्रबंधक को अच्छे लगे तथा उन्होंने छात्रों की सराहना की। ओद्योगिक भ्रमण के अवसर पर व्यावसायिक प्रशिक्षक आईटी प्रभारी सरफराज मोहम्मद, शिक्षक सत्यम ताम्रकार, काशीराम रजक, शिक्षिका रुकमणी ठाकुर एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा का समस्त परिवार उपस्थित रहा।

Tags :

जरूरी खबरें