: नरसिंहपुर,जागरूक नागरिक मंच ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Sat, Dec 11, 2021
नरसिंहपुर । सुभाष पार्क के सामने पचौरी चौक पर भारत के प्रथम
सी डी एस स्वर्गीय बिपिन रावत सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।विगत दिवस तमिलनाडु के कुन्नूर के पहाड़ों में हेलीकॉप्टर क्रॉस होने से पत्नी सहित 11और मिलिट्री के अधिकारियों की शहादत हुई !
जिन्हें आज केंडिल जलाकर दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई !जिसमें मुख्य रुप से जागरूक नागरिक मंच के अध्यक्ष मनजीत छाबड़ा ,बुद्ध प्रकाश विश्वकर्मा, समाजसेवी अभय राय, रिटायर पुलिस अधिकारी सुरेश ठाकुर ,फुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ,अट्ठे भैया, कर्मचारी नेता संतोष शुक्ला,पंडित महेश पाठक, अनवर खान ,सरफराज खान ,शकील खान, विशाल गुप्ता ,सलीम खान, मुकेश विश्वकर्मा ,पवन यादव, गोलू साहू ,जितेन ठाकुर ,मुकेश सेन ,मुस्ताक खान, राजाराम सेन, जितेंद्र सोनी, सोनू यादव, तुलसी मौर्य, जयस सोनी ,जगदीश गुप्ता सहित अनेक लोगो ने अपने देश के असली नायकों को श्रद्धांजलि दी
: गाडरवारा,सँयुक्त किसान मोर्चा ने जनसमस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन।
Sat, Dec 11, 2021
गाडरवारा।सँयुक्त किसान मोर्चा के ज्ञापन के साथ झामर के ग्रामवासियो की ओर से रोड निर्माण कार्य तत्काल लगाए जाने एवं बारहा में प्रमोद तिवारी बाले ओवरलोड ट्रांसफार्मर की जगह बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने ज्ञापन भी संलग्न किया गया।
जिले में आज भी ऐसे गाँव हैं जो पक्की सड़क से नहीं जुड़े हैं ऐसा एक गाँव झामर है, कई ट्रांसफार्मर ओवर लोड चल रहे हैं बिजली विभाग के पास पूरा रिकार्ड होने के बाबजूद नए ट्रांसफार्मर सेंगसन नहीं कर रहे हैं,,पेंशन आवास जैसी हितग्राहीमूलक योजनाओं की राशि को बैंक कर्ज में काटी जा रही है, शासन ने ई उपार्जन हेतु खरीदी केंद्रों का निर्माण लाखो रुपये लगाकर बनाए गए हैं लेकिन खरीदी नहीं की जा रहीजो कि बारछी एक उदाहरण है, आधार से मोबाइल लिंक के नाम पर बृद्ध महिला जैसे तमाम किसानों को12 घण्टो तक लाइन में लगाकर परेशान किया जा रहा है, फर्जी बिल बारन्त जारी कर किसानों से जबरन बसूली की जा रही है, रेत के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है, किसान खाद की कमी से परेशान हैं, गन्ना किसानों को उचित रेट नहीं मिल रहा है, सँयुक्त किसान मोर्चा ने11सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की है।
ज्ञापन सोंपने बालों में ब्रजमोहन कौरव, जगदीश पटेल, देवेंद्र वर्मा, करनसिंह अहिरवार, यदुराज वर्मा,सतीश तिवारी, लीलाधर वर्मा, भैरो प्रसाद विश्वकर्मा, छोटेलाल मेहरा, नीलेश पटेल, सन्तोष पटेलयशवन्त सिंह रामसेवक पटेल रामनारायण पटेल, दिनेश स्थापक, चंद्रभान सिंह, काशीराम पटेल, श्यामलाल उपरारिया महेंद्र भमोरया, रामस्वरूप, ब्रजकिशोर,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
: नरसिंहपुर। जिस बचपन में हाथों में खिलोने होने चाहिए उन हाथों में भीख का कटोरा
Sat, Dec 11, 2021
नरसिंहपुर
-
जिस बचपन में हाथों में खिलोने होने चाहिए उन हाथों में भीख का कटोरा हाथ में देख सवाल उठता है ये भी हमारे जिले का भविष्य है,फिर भी इनकी हालत की ओर कोई ध्यान क्यों नही दिया जा रहा है।
जब कोई मासूम आपसे सवाल करता है भैया लोग हमने दुत्कारते क्यों है क्या हम लोग गरीब भिखारी हैं इसलिए?
तब अंतरद्वंद अनेकों सवालों को जन्म देता है और सबसे पहला सवाल होता है क्या मानवीय संवेदनाएं समाज से समाप्त होती जा रही है।क्या इन्हे जिले का भविष्य मानने से ही इंकार कर दिया गया है? सरकार अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है किंतु शिक्षा से पहले पेट की भूख की चिंता स्कूल की दहलीज पर ही रोक देती है।इनके लिए शासकीय योजनाएं सिर्फ कागजी बातें बनकर रह गई है। सड़कों पर दौड़ते नंगे पैर,फटेहाल लेकिन चेहरे पर मासूम मुस्कान जो बरबस ही किसी भी इंसान का मन मोह लेती है।आखिर बच्चे ही तो हैं,मासूमियत और जिद कभी गलतियां कर भी देती हैं जिसके एवज में गंदी गलियों और बेहूदा हरकतों से ऐसे बच्चों का उपहास उड़ाया जाना मारपीट करना क्या जायज ठहराया जा सकता है।
जब किसी गरीब भिखारिन बच्ची की आस्तीन फटी हुई होती है जिसे छिपाने और भीख मांगने की जद्दो जहद में वो कभी कभी दोनो ही में नाकाम होती है और तब समाज के अंदर इंसानियत की खाल में छुपे हैवानों की गंदी नजर से वह बच नही पाती है।आखिर यह घिनौना चेहरा किसका है? क्या भिखारी इंसान नही ?क्या उन्हे जीने का सुविधाओं का अधिकार नहीं?क्यों उन्हे इतने निचले दृष्टिकोण से देखा जाता है कि उनके उत्थान और विकास की बातें महज बातें बनकर रह जाती हैं।अगर अशिक्षा के चलते ये योजनाओं तक नहीं पहुंच सकते तो क्या समाज का प्रबुद्ध वर्ग आगे आकर इन तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा सकता है।
अदिति न्यूज नरसिंहपुर से राजकुमार दुबे की खास रिपोर्ट