: गाड़रवारा,मुकेश बसेड़िया ने विप्र सम्मानकर किया पंचाग दान
Wed, Dec 8, 2021
गाड़रवारा। वरिष्ठ समाजसेवी पं मुकेश बसेड़िया ने श्रीराम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार जन्मोत्सव के सतत पन्द्रह दिवस सेवा संकल्प के साथ प्रथम दिवस कन्या पूजन कर गाडरवारा नगर के परम सम्मानीय शास्त्रीजनों ,विप्र देवो ,के चरण पखार कर पुष्प वर्षा कर पूजन किया तथा भेंट स्वरूप श्रीफल ,दिव्य वस्त्र , पंचाग ,कैलेंडर , धार्मिक पुस्तक,डायरी कलम के साथ अन्य उपहार प्रदान कर आशीर्वाद लिया
सभी विप्र देवो ने समवेत स्वर में स्वस्ति वाचन व पुरुष सूक्त से समाजसेवी पं मुकेश बसेड़िया को आशीर्वाद प्रदान किया
बसेड़िया ने बताया कि विगत अनेक वर्षों से जन्मदिवस के अवसर पर उपरोक्त सेवा पखवाड़े में स्वाथ्य शिविरों के साथ बनांचल ग्रामो में सेवा व कामाख्या धाम असम से लेकर दिव्य सलकनपुर विजयासन धाम पर सतत सेवा कार्य के साथ, पौधारोपण, वृद्ध आश्रम में ,अस्पतालों में , नर्मदा तटो पर कंबल, वस्त्र मच्छरदानी, खिचड़ी, राशन ,गर्म कपड़े ,लेखन सामग्री आदि प्रदान कर सतत मानव सेवा की जाती है
आज पंचमी तिथि पर पखवाड़े के प्रथम दिवस में विप्र सम्मान में गाडरवारा नगर के मंदिरों के वरिष्ठ शास्त्री गण पं नारायण प्रसाद जी दुबे, पं राम विलास जी दुबे , पं बालाराम जी शास्त्री, भवानी जी शास्त्री, पं भगवत प्रसाद जी दूरबार, पं ओमप्रकाश जी दुबे, पं कमलेश जी शास्त्री, पं प्रदीप जी शास्त्री, पं कृष्ण भूषण जी भटेले ,पं अरुण जी तिवारी, पं राघवेंद्र जी शास्त्री, पं विश्वनाथ जी शास्त्री, पं मनोज जी द्विवेदी, पं नितिन जी स्थापक , पं रामकुमार जी शास्त्री , पं रामकुमार जी दीक्षित , पं भगवान दास जी चौबे,पं यज्ञदत्त जी पचौरी ,पं सत्य जी वैष्णव , पं कल्लूदास जी वैरागी , की गरिमामयी उपस्तिथी रही
: गाडरवारा,बच्चों के खेलने हेतु मैदान का कराया समतलीकरण
Wed, Dec 8, 2021
सिरसिरी के प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत की अनुकरणीय पहल
गाडरवारा। साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिरसिरी की शासकीय प्राथमिक शाला के प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत ने स्वयं के व्यय पर स्कूल के बच्चों के खेलने के लिए उबड़ खाबड़ खेल मैदान का ट्रैक्टर चलवाकर समतलीकरण कराया। इस अवसर पर उन्होंने बताया की बच्चों की पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है । हमारे स्कूल के बच्चे उबड़ खाबड़ मैदान से परेशान थे । उनकी परेशानी को दूर करते हुए ही मैदान का समतलीकरण कराया गया है। आगामी समय मे मैदान में तार फेंसिंग कराते हुए किचिन गार्डन बनाकर पौधारोपण किया जाएगा।।
: नरसिंहपुर लॉ स्टूडेंट ने ओपन बुक परीक्षा करवाने के लिए उठाई आवाज
Wed, Dec 8, 2021
नरसिंहपुर। आज दिनांक 8/11/2021 को नरसिंहपुर ला स्टूडेंटस द्वारा वीरेंद्र गिरी के नेतृत्व में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के ADM साहब जी के द्वारा मुख्यमंत्री जी के नाम लॉ पाठ्यक्रम के सभी सेमेस्टर के एग्जाम ओपन बुक करवाने ज्ञापन सौंपा गया ।
जिसमे वीरेंद्र गिरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2021 -22 के लॉ पाठ्यक्रम के समस्त सेमेस्टर ओपन बुक से होना चाहिए लगभग 1 /2 साल से कोरोना संक्रमण के चलते ओपन बुक एग्जाम हुए और ऑनलाइन क्लाससेस ही चली है l सितम्बर -अक्टूबर 2021 से 50 प्रतिशत छमता के साथ , महाविद्यालय चालू किया गया था , जो अभी कुछ दिन पूर्व ही 100 प्रतिशत के साथ चालू हुआ है, और 21नवम्बर 2021 तक एडमिशन प्रिक्रिया ही चली है , प्रदेश में कोरोना संक्रमण की कमी जरुर आई है परन्तु इस विश्वव्यापी महामारी कोरोना से अभी भी राहत नहीं मिली है , प्रदेश के जुड़े हुए अन्य शहर और प्रदेश में लगातार कोरोना बढ़ रहा है , देश के अन्दर लगभग अभी भी दस हजार से अधिक केस प्रतिदिन आ रहे और कई सौ जाने इस संक्रमण के कारण जा रही है l और हाल ही में साउथ अफ्रीका में कोरोना का एक और नया वैरेंट ओमिकोर्न वैरेंट आया है जो कोरोना डेल्टा वैरेंट से 7 गुना तेजी से फेलता है , हमें इस बात का भी ध्यान रखना है l यदि एग्जाम सेंटर में होता है तो छात्रों के भविष्य एवं उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाएगा । इस हालत को देखते हुए कोरोना संक्रमण से संक्रमित होने का खतरा छात्रों और उनके परिजनों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन कर सामने आ सकता है , कोरोना संक्रमण के चलते हॉस्टल भी बंद थे , जिसके चलते शहर के आस पास और अन्य जिला से आने वाले छात्र छात्रों को आने जाने में भी अनेक समस्या हो रही है , नरसिंहपुर लॉ स्टूडेंट्स के द्वारा मांग करते हुए इस सत्र को भी ऑनलाइन प्रक्रिया से ही चलाया जाए और एग्जाम मोड भी ओपन बुक प्रक्रिया से हो l जिसमे आज हरि शंकर साहू सुरेंद्र दुबे सुमित नेमा नीलेश विश्वकर्मा राजेश्वर दीक्षित दशरथ मेहरा बड़ी संख्या मैं विधि छात्र मौजूद रहे ।