: मँहगाई भत्ता दिए जाने पर खुशी जताते हए केंद्र के बराबर डीए दिए जाने की मांग की
Fri, Oct 22, 2021
गाडरवारा। गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को 8 फीसदी मँहगाई भत्ता दिए जाने एवं कोरोनाकाल मे रुकी वेतनवृद्धि का एरियर दिये जाने की घोषणा पर शिक्षक संघो से जुडे शिक्षको गिरीश पटैल, प्रसन्न खत्री, संदीप स्थापक, नगेन्द्र त्रिपाठी, मलखान मेहरा,विजेन्द्र कौरव, मनीष शंकर तिवारी, मधुसूदन पटैल, सुरेन्द्र पटैल, प्रभात रूसिया सहित अन्य शिक्षको ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए केंद्र के समान मँहगाई भत्ता दिए जाने की मांग की है।
: गाडरवारा,बनवारी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित
Fri, Oct 22, 2021
गाडरवारा। गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में पदस्थ अतिथि शिक्षको शैलेष राय एवं सोनम पटैल के उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने एवं आशीष शर्मा तथा सरला झारिया के संस्था में उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप में पदभार गृहण करने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य आनंद चौकसे ने कहा की नवनियुक्त शिक्षक अच्छा कार्य करते हुए छात्र छात्राओं का भविष्य बेहतर बनाएं। कार्यक्रम में शिक्षक उमाकांत पचौरी, सुनील द्विवेदी , लालजी प्रसाद अहिरवार , भूपेंद्र सिंह राजपूत , प्रीतम रसिया सहित संस्था के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,अमृत महोत्सव के तहत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से संबंधित कार्यक्रमो का हुआ आयोजन
Fri, Oct 22, 2021
गाडरवारा। विगत गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय मप्र के आदेशानुसार देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से संबंधित कार्यक्रर्मो का आयोजन साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शालाओं में किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की गुरुवार को चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंगपुर छोटा, पचामा, शाहपुर, चीचली, कठौतिया, स्टेशन गंज गाडरवारा, दुरसुरु , खाचारी, कछपुरा टोला, उकासघाट,अर्जुनगांव, मऊ, रहमा, हीरापुर, भैरोपुर, छेना कछार , भमका,भटरा, बैरागढ़ , पनारी,इमलिया,अमाडा, डोंगराखोह, दहलवाड़ा, डंगहा , कोठिया, कान्हरगांव एवं साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत बरहटा, बनवारी सहित अनेक ग्रामो की शासकीय विद्यालयो में प्रार्थना सभाओ के दौरान "कदम कदम बढ़ाये जा खुशी के गीत गाये जा , यह जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाये जा" गीत का गायन छात्र छात्राओं द्वारा किया गया । इसके अलावा शालाओं में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की स्वतंत्रता में आज़ाद हिंद फौज के इतिहास एवं योगदान पर चर्चा की । शालाओं में उक्त आयोजन होने से माहौल देशभक्ति मय हो गया।