: गाडरवारा,राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर परिचर्चा एवं वृहद सम्मान समारोह 5 सितंबर को
Sat, Sep 4, 2021
गाडरवारा। 5 सितंबर दिन रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई शिक्षा नीति पर परिचर्चा के साथ साथ साईंखेड़ा ब्लॉक के संस्था प्रमुख शिक्षक-शिक्षिकाओं का गुरु सम्मान कार्यक्रम स्थानीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय सभागार में शाम 4 बजे से होगा। कार्यक्रम में विधायक जालम सिंह पटैल, सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के राघवेंद्र शुक्ल, अतुल दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्य्क्ष नरेश पाठक, सचिव देवकिशन सोनी, कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा सहित प्राचार्य दिनेश शर्मा एवं शाला परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
: गाडरवारा,बसेडिया करेंगे शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान
Sat, Sep 4, 2021
गाडरवारा। 5 सितंबर दिन रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं मां विजयासन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुकेश बसेडिया द्वारा संस्कार पैलेस में सुबह 11 वजे से गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान किया जाएगा। ततसंबंध में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के निर्देशक माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने बताया की शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में श्री बसेडिया एवं आमंत्रित अतिथिगण बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षको के सम्मान के अलावा चीचली विकासखण्ड के उत्कृष्ट शिक्षको के साथ रक्तवीरो एवं कोरोना काल मे बनांचल ग्रामो मे राशन पहुंचाने में सहयोगियो व राशन पैकिट निर्माण करने वाली बेटियो का सम्मान भी करेंगे।कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए उपस्थिति की अपील की गई है।
: गाडरवारा,विदाई समारोह आयोजित
Sat, Sep 4, 2021
गाडरवारा। गत दिवस चीचली विकासखण्ड अंतर्गत गोटिटोरिया अंचल के ग्राम चारगांव खुर्द की शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षिका श्रीमती वंदना नामदेव की शासकीय सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति पर एवं संगीता मेहरा , पूजा विश्वकर्मा के स्थानान्तरण उपरांत विदाई कार्यक्रम विद्यालय परिसर मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य आर् एस ठाकुर, श्रीमती संगीता मेहरा, जनशिक्षक संजय सोनी, प्रधानपाठक किरण ठाकुर, स्वाति ठाकुर , देवेन्द्रनाथ, महेश ठाकुर , राजेश झारिया , राधेश्याम कौरव ने उपहार देकर शिक्षिकाओं को विदाई दी । कार्यक्रम का संचालन रामदास श्रीवास ने किया ।