: गाडरवारा,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न
Fri, Aug 27, 2021
गाडरवारा। भारत शासन द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में बच्चों के उपलब्धि स्तर का जायजा लेने हेतु क्क्षा 3, 5, 8 एवं 10 के बच्चों का 12 नवम्बर को एक साथ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे एनसीईआरटी की गाइडलाइन एवं टूल्स के अनुसार सेम्पिल शालाओं में आयोजित होना है। उक्त सर्वे की पूर्व तैयारी हेतु गत दिवस शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन गाडरवारा में साईंखेड़ा विकासखण्ड के जनशिक्षको की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जनशिक्षको को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले ने कहा की 2017 के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में हमारा जिला शीर्ष पर था। हम बच्चों को प्रश्नबैंक के माध्यम से रोचक तरीको से अभ्यास कराएं। जिला परियोजना समन्वयक एस के कोष्टी ने जनशिक्षको से कहा की वह सेम्पिल शालाओं के शिक्षको तक सर्वे से जुड़ी सामग्री जल्द पहुंचाए जिससे की शिक्षको को बच्चों की तैयारी का पर्याप्त अवसर मिल सके। बैठक मे प्राचार्य अनूप शर्मा, बीआरसी चंदन शर्मा ने भी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी के सबन्ध में निर्देश दिए। बैठक का संचालन बीएसी संदीप स्थापक ने किया। बैठक में उपस्थित जनो ने माला पहनाकर जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले को होशंगावाद जिले का जिला शिक्षा अधिकारी बनने की शुभकामनाएं दी।बैठक में बीएसी योगेंद झारिया, जनशिक्षक नेपाल झारिया, प्रशांत राय, सुरेन्द्र राजपूत, देवी सिंह कीर, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, रामकृष्ण राजपूत, प्रदीप मालवीय, प्रमोद पठारिया के अलावा मधुसूदन पटैल एवं प्रभात रूसिया भी उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,डीईओ के स्थानान्तरण पर दी विदाई
Fri, Aug 27, 2021
गाडरवारा। बीते गुरुवार को शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन गाडरवारा में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले को स्थानान्तरण से होशंगावाद जिला शिक्षा अधिकारी बनने पर विद्यालय परिवार ने शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर श्री इंग्ले को विदाई दी।।इस अवसर पर डीपीसी एस के कोष्टी , बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल , बीआरसी चन्दन शर्मा , प्राचार्य अनूप शर्मा,श्रीमती आरती पाठक, लिपिक अमित पटैल एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल सहित कन्या नवीन विद्या भवन के शिक्षको राजेश जी गुप्ता, संजय सोनी, सतीश नाईक, इंद्रजीत जी ताराम , लेखा कौरव,पीटीआई विक्रम शर्मा, बबीता राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे।
: गाडरवारा,राजस्थानी मारवाड़ी समाज व्दारा सातुडी तीज पर्व उत्साह और उमंग से घर घर मनाया ग
Fri, Aug 27, 2021
गाडरवारा /भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति व सामाजिक रीति रिवाजों में अनेक पर्व त्योहारों को मनाया जाता है और इसी क्रम में विगत रात्रि राजस्थानी मारवाड़ी समाज व्दारा सातुडी तीज पर्व उत्साह और उमंग से घर घर मनाया गया /
उल्लेखनीय है कि यह पावन पर्व पहले सामुहिक रूप से मनाया जाता रहा है किन्तु पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के दौर में एकल पुजा अर्चना पध्दति से मनाया गया किंतु इस वर्ष सामुहिक किन्तु कोरोना से सुरक्षित पालन के साथ मनाया गया इस पावन पर्व पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ मंगल कामना के लिए क्या करती हैं सैकड़ों वर्षो से यह त्यौहार सामूहिक रूप से मनाया जाता रहा है इस पावन त्यौहार को सातुडी और नीमड़ी तीज के नाम से जाना जाता है व पुजा अर्चना के बाद महिलाओं के व्दारा त्योहार से जुड़ी राजस्थानी लोक कथाओं का वाचन करती है /इस पर्व पर गेहूं चावल व चना के आटे के मिष्ठान बनाया जाता है जिसे प्रचलित भाषा में सत्तू कहा जाता है पावन पर्व के दूसरे दिन मारवाड़ी समाज के लोग अपने निकटतम परिचितों शुभचिंतकों को घर बुलाकर के विशिष्ट मारवाड़ी व्यंजन को सभी को खिलाते हैं वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं/ आपस में एक दुसरे के परिवार मे जाकर वरिष्ठ महिलाओं के पैर लागने (छूने) के साथ आशीर्वाद लेने की पुनीत परम्परा का पालन इस वर्ष उत्साहित वातावरण में निभाया गया /