: अन्नोत्सव में मुफ्त राशन मिलने पर खुश हुये हितग्राही
Sat, Aug 7, 2021
नरसिंहपुर ।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिले में 432 उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान ज़िले के एक लाख लाख 86 हज़ार 424 पात्र परिवारों के 7 लाख 32 हज़ार 271 सदस्य लाभान्वित हुये। अन्नोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुफ्त राशन मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की और योजना की भरपूर सराहना की।
तुलसी मानस भवन नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नरसिंहपुर के कामथ वार्ड के अरशद खान, भगत सिंह वार्ड के अशोक चौधरी, ओंमकार चौधरी, राजीव वार्ड की कुसुम काछी, आजाद वार्ड की स्वाति चौधरी और अन्य हितग्राहियों को 10- 10 किलो के बैग में मुफ्त राशन प्रदान किया गया। राशन मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की। हितग्राहियों ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि कोरोना संक्रमण के संकट काल में केन्द्र और राज्य सरकार गरीब जनता का पूरा- पूरा ध्यान रखा। इसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आभारी हैं।
: गाडरवारा,विश्नोई की सेवानिवृति पर दी विदाई
Sat, Aug 7, 2021
गाडरवारा । विगत दिवस शासकीय प्राथमिक शाला मिढवानी मे पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्रीमती मधु विश्नोई के शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत विदाई समारोह शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल मिढ़वानी मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बी ई ओ श्रीमति सुनीता पटेल, शासकीय कन्या नवीन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, राजेंद्र ढिमोले संकुल प्राचार्य मोहन मुरारी दुवे ,जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी आनंद चौकसे, वीएसी संदीप स्थापक ने श्रीमती विश्नोई के कार्यो की प्रशंसा की। इस मोके पर प्राचार्य विनोद दुवे ,शिवहरि उपाध्याय, सुरेन्द्र पटैल ,राजेन्द्र पटेल, के के पाठक, प्रशांत पटेल ,क्रष्णकांत कोरव ,लक्ष्मी राजपूत ,अभिलाषा स्थापक ,गीता मेहरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
: Bopal पैसा कितना खर्च हुआ से ज्यादा महत्वपूर्ण है पैसा कैसे खर्च हुआ : प्रो. शमिका रवि
Sat, Aug 7, 2021
भोपाल। पैसा कितना खर्च हुआ है से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि पैसा कैसे खर्च हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं में अमेरिका कुल जीडीपी का 18 प्रतिशत जबकि सिंगापुर मात्र 4 प्रतिशत खर्च करता है, लेकिन स्वास्थ्य सूचकांक लगभग समान हैं। सीनियर फेलो ब्रूकिंग इंस्टीट्यूशन वॉशिंगटन डीसी प्रो. शमिका रवि ने यह बात अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में व्याख्यान माला "असरदार परिवर्तन-टिकाऊ परिणाम" में "द प्रोमिस ऑफ सोशल इंटरप्राइजेस इन इंडियन ग्रोथ एंड डेव्हलेपमेंट" विषय पर व्याख्यान देते हुए कही।
वैक्सीनेशन में हुआ बेहतर कार्य
प्रो. शमिका रवि ने कहा कि सोशल इंटरप्राइजेस शहरों के निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों को ही सेवाएँ देते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सोशल इंटरप्राइजेस का उपयोग मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में बेहतर ढंग से होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर कार्य हुआ है। इसी तरह अन्य सेक्टर में भी कार्य होने पर विकास को गति मिलेगी।
प्रो. रवि ने कहा कि किसी भी देश में शहर ग्रोथ के इंजन के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने प्रति व्यक्ति आय की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब और नागालैण्ड की प्रति व्यक्ति आय लगभग समान है। प्रो. रवि ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित सामग्री के लिए मार्केट उपलब्ध होना चाहिए। लाभकारी खेती के लिए प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर प्रबंधन जरूरी है।
रियल टाइम डाटा जरूरी
प्रो. रवि ने कहा कि विकास की योजनाएँ बनाने के लिए रियल टाइम डाटा जरूरी है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में ग्रामीण बैंक और आंध्रप्रदेश में स्व-सहायता समूहों का गठन एक साथ शुरू हुआ था। प्रो. रवि ने श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिये।
सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि आंत्रप्रन्योरशिप आधारित विकास का मॉडल बनाना होगा, जो सिर्फ सरकारी अनुदान पर निर्भर नहीं हो। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों और सहकारी समितियों के माध्यम से विकास की रूपरेखा बनायी जानी चाहिए। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि हम सिविल सोसायटी संगठनों में लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के खुशी वेवी संगठन के बारे में भी बताया। प्रो. चतुर्वेदी ने सी.एस.आर. फंडिंग के सदुपयोग की भी जरूरत बतायी।
इस दौरान एडजंक्ट फेलो आर.आई.एस. दिल्ली डॉ. अमिताभ कुंडू, सुशासन संस्थान के सीईओ श्रीमन शुक्ला, संचालक गिरीश शर्मा एवं सलाहकार उपस्थित थे।