: Gadarwara पदाधिकारियों के मनोनयन पर हुआ स्वागत
Wed, Feb 10, 2021
गाडरवारा। रविवार को राज्य शिक्षक संघ एवं पुरानी पेंशन बहाली संघ की जिला स्तरीय बैठक करेली में सम्पन्न हुई जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला मडगुला के प्राथमिक शिक्षक लक्ष्मीकांत कौरव को राज्य शिक्षक संघ का साईंखेड़ा के ब्लाक अध्यक्ष एवं शासकीय प्राथमिक शाला उल्थन के महेशदास वैष्णव को पुरानी पेंशन बहाली संघ के गाडरवारा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई । दोनों पदाधिकारियो के मनोनयन पर बीते मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी कलां मे शिक्षक साथियों ने प्राचार्य श्रीमती मुमताज खान की उपस्थिति में पुष्पहारों से स्वागत किया । इस अवसर पर राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी ने कहा की नए पदाधिकारी संघ से नए सदस्यों को जोड़कर शिक्षक साथियो की समस्याओं को हल करवाने में सहयोग करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के कार्य मे भी पूर्ण मनोयोग से जुट जाएं। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक राघवेंद्र चौधरी का भी अजाक्स के कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य योगेन्द्र झारिया,श्रीमती मंजुला शर्मा ,पुरषोत्तम मेहरा,मुन्नालाल राजपूत, सुरेन्द्र पटैल,विश्वनाथ शर्मा, मानसिह कोरी,बालकिसन ठाकुर,सुमित यादव,शैलेन्द्र यादव,मदन नरवरिया,राघवेंद्र चौधरी,संतोष नायक,कैलाश तिवारी,नारायण तिवारी,कपिल तिवारी,सूरज तिवारी,चन्द्रभान गूजर,जगदीश गूजर,श्रीमती मनोरमा कोरी,बलवन्त पटैल,राजेश नौरिया,योगेन्द्र नागले ,बालकिसन मेहरा के साथ अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
: Bhopal नसरूल्लागंज के दूरस्थ ग्राम गिल्लौर पहुंचे कमिश्नर
Wed, Feb 10, 2021
भोपाल। संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत के निर्देश पर नसरूल्लागंज के दूरस्थ ग्राम गिल्लौर में तत्काल शिविर लगाकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का सर्वेक्षण और पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल प्रारंभ हुई। श्री कियावत बुधवार को अचानक गांव पहुंचे और ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस मौके पर गिल्लोर के ग्रामवासियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, बीपीएल कार्ड एवं शौचालय निर्माण संबंधी की गई शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया। कलेक्टर ने यहां तुरंत शिविर प्रारंभ कराया। उन्होंने दो दिवस के अंदर ग्राम का भ्रमण कर संपूर्ण जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। उन्होने ग्राम गिल्लौर के पटवारी और सचिव को काम में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। श्री कियावत ने स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उन्हें आयरन की गोलियां वितरित करने एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाऐं प्रदान करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिये। श्री कियावत ने ग्राम सेमलपानी कदीम में सहकारी समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। दुकान में बकायदा विक्रय किए जाने वाले खाद्यान्न के नमूने रखे गए थे और पीओएस मशीन भी संचालित थी। एक हितग्राही को खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया से भी कमिश्नर अवगत हुए उन्होंने परिसर में स्चच्छता एवं मूलभूत सुविधाऐं 6 दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
: शहडोल,कलेक्टर ने तहसील जयसिंह नगर में आम लोगों की सुनी समस्याएं
Wed, Feb 10, 2021
शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जयसिंह नगर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय जयसिंह नगर में उपस्थित आम लोगों की समस्याओं को सुनने के पश्चात उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिलीप पांडे, तहसीलदार श्री दीपक पटेल, नायब तहसीलदार सुश्री वेदवती सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।