Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: बैतूल,जिले के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच हो-कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस

Aditi News Team

Sat, Feb 13, 2021

बैतूल। कलेक्टर श्री अमनवीर सिंह बैंस ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हो। विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लाभ से लोग वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि बीमारी नियंत्रण कार्यक्रमों का जरूरतमंदों तक प्रभावी असर होना चाहिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी, सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया जाकर लक्ष्य के विरूद्ध सौ फीसदी उपलब्धि अर्जित करने के लिए मैदानी अमले को सजग रहना जरूरी है। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को उपचार हेतु सर्जिकल सहायता उपलब्ध कराने के बेहतर प्रयास हों। ऐसे बच्चों का चिन्हित अस्पतालों में उपचार करवाकर योजना का लाभ पहुंचाएं।  
बैठक में कलेक्टर ने कोविड-19 की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन की सेम्पलिंग, किट की सप्लाई, फीवर क्लीनिक के संचालन की जानकारी ली तथा रिकवरी दर की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हेल्थ वर्कर्स एवं फ्रन्टलाइन वर्कर्स को लगाई जा रही कोविड वैक्सीन की प्रगति की स्थिति भी जानी। उन्होंने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया में जिले की स्थिति एवं ट्रांसमिशन रूकने के कारणों की समीक्षा की। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर ने विकासखण्ड प्रभातपट्टन में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विकासखण्ड भैंसदेही, भीमपुर एवं चिचोली में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़ाए जाने तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र चिल्लौर को प्रसव केन्द्र तत्काल बनाये जाने हेतु निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केन्द्र, राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की भी समीक्षा की।

Tags :

जरूरी खबरें