: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई
Sat, Jan 23, 2021
गाडरवारा। शनिवार को समीपी ग्राम सांगई अंतर्गत आमपुरा में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल द्वारा संचालित मोहल्ला कक्षा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षक एवं छात्र छात्राओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात माध्यमिक शिक्षक श्री पटैल ने छात्र छात्राओं को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिये गए नारे तुम मुझे खून दो मैं तुन्हें आज़ादी दूँगा के बारे में जानकारी देते हुए बताया की नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। कार्यक्रम उपरांत मुहल्ला कक्षा में छात्र छात्राओं को प्रतिभा पर्व की वर्कशीट वितरित करते हुए उन्हें हल करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर छात्र नीलेश केवट, राजेश केवट, सूरज केवट, अभिषेक केवट, गेंदालाल कहार, अभिषेक कहार, गजेंद्र केवट,सौरभ देवकी केवट, भारती केवट, पूनम कहार, नेहा केवट, रिंकी केवट सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
: सीहोर के बिलकिसगंज में विकास की शानदार तस्वीर<br>भारत सरकार के बड़े अधिकारी बिलकिस गंज आए विकास देखने
Fri, Jan 22, 2021
संभाग के सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज के विकास की कहानी अब पूरे देश में मिशाल बनी है। भारत सरकार के पंचायतीराज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कहानी से अवगत होने शुक्रवार को बिलकिसगंज पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की विकास के प्रति प्रतिबद्धता की जमकर तारीफ की। इस गांव में अच्छी सड़कें तो हैं ही, गौसंवर्धन और गौशाला का शानदार संचालन भी हो रहा है। इस ग्राम ने स्वच्छता में नए प्रतिमान गढ़े हैं, यहां गौकाष्ठ भी बनता है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न रोजगार मूलक कामो से आत्म निर्भरता का सशक्त संदेश भी दिया है। भारत सरकार के सचिव पंचायती राज श्री सुनील कुमार यहां पहुंचे। ग्राम पंचायत के सरपंच श्री राजेश जांगडे ने पूरे उत्साह से बताया कि ग्राम बिल्किसगंज कुछ वर्ष पूर्व ही खुले में शौच से मुक्त हो चुका है, स्वसहायता समूहों की महिलाओं की मदद से गांव को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है और गांव अब स्वच्छता के सभी पैमानों पर अब्बल है। बिलकिसगंज ग्राम में गौशाला भी बनाई गई है, अच्छी सड़कें बनाई गई हैं और आंगनबाडी बनाई जा रही है। सचिव श्री सुनील कुमार ने ग्रामीणों की सहभागिता से अभिभूत होते हुए कहा कि प्रत्येक गाँव मे सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों ने शासकीय योजना के लक्ष्य को अपना लक्ष्य मानकर कार्य किया है, तभी योजनाए सफल हुई है। गांव के लोग अपने भविष्य को संवारने के लिए आगे आ रहे हैं। बिलकिसगंज का स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने मानचित्र तैयार किया है। गांव के प्रत्येक व्यक्ति को इस योजना के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। सुनियोजित विकास ही समय की मांग है। गाँव के विकास की दिशा गाँव-वासी ही तय करेंगे। श्री सुनील कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में भी बिलकिसगंज में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार ग्राम को कुपोषण से मुक्त करने का लक्ष्य बनाए। सार्वजनिक भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार करें। शिक्षा का स्तर बेहतर हो इसके प्रयास भी सबको मिलकर करने होंगे। शासन से मिलने वाली धनराशि का उचित उपयोग करते हुए विकास करें। उन्होंने बताया कि अब ऐप्प से सारी जानकारी आम व्यक्ति देख सकते हैं। भारत सरकार व प्रदेश सरकार मिलकर इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। आप सभी के सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी।
अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि गाँव के लिए सामुहिक निर्णय लिए जाते हैं इससे पंचायती राज की सही भूमिका प्रकट होती है। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कोरोना काल में कई तरीकों से समाज की मदद की है। शासकीय कार्यालयों में सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाये सामान के लिए आउटलेट बनाये जाने चाहिए। इस वर्ष 350 करोड़ रुपये की लागत से गणवेश बनाने का कार्य सेल्फ हेल्प ग्रुप को दिया गया है। जल्दी ही वो दिन आएगा जब शासकीय वर्दी भी स्वसहायता समूह की महिलाएं बनायेंगी। गाँव की महिलाएं साफ सफाई का बेहतर ध्यान रख पायेंगी। बिल्कसगंज ने जिस तरह की स्वच्छता की पहल की है वह पूरे प्रदेश में फैलनी चाहिए। गौशालाओं के साथ चारागाह भी बनाया जाए। गौचर भूमि की सुरक्षा करना भी अब एक चुनौती है सबके सामने। हमारा उद्देश्य यह है कि गौशाला में महिलाएं अपनी रचनात्मकता दिखाऐं। उन्होंने कहा कि मनरेगा गांव की पुनर्रचना का अवसर है। पंचायत भवन, तालाब,अन्न भंण्डारण भवन आदि का निर्माण मनरेगा से हो सकता है। परिसंपत्तियों की मरम्मत, सुधार एवं संरक्षण भी किया जा सकता है। कलेक्टर सीहोर ने बताया कि स्पेशल डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत स्वामित्व योजना, आबादी अभिलेख ग्रामीणों को दिलवाना, जी.आई.एस. के माध्यम से 3 चरणों में कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें प्रथम चरण में ग्राम सभा का अयोजन करवाना, चूने से चिन्हांकित करवाना। दूसरे चरण में ड्रोन से प्रारूप नक्शा तैयार करवाना। सत्यापन करवाना, और अंतिम चरण में भू-अभिलेख हितग्राहियों को वितरित किये जायँगे। इस दिशा में बिलकिसगंज का ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। अंत मे सभी ने बिलकिसगंज स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। गोशाला के पास बने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण भी किया जिसमें गीले कचरे को एकत्र कर खाद बनाया जा रहा है। इसमें गांव की स्व सहायता समूह की महिलाएं कार्य कर रही हैं। गोशाला में गोकाष्ठ बनाने का यंत्र भी है।इस अवसर पर श्री के एस सेठी, संयुक्त सचिव, पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार, श्री के पी नगर, संयुक्त सचिव, पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार, श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, श्री बी एस जामोद, आयुक्त पंचायती राज, कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, आदि उपस्थित थे।
: रीवा,रायपुर कर्चुलियान में दिव्यांगों को बांटे गये कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
Fri, Jan 22, 2021
शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय रायपुर कर्चुलियान में दिव्यांगजनों हेतु आयोजित शिविर में उपकरण/सहायक उपकरण का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने इस कार्य को अत्यन्त सराहनीय और पीड़ित मानवता की सेवा बताया। उन्होंने अपेक्षा की है कि हमारे क्षेत्र के जो दिव्यांगजन हैं वह इन सामग्रियों को प्राप्त कर अपने जीवन को खुशहाल रख सकेंगे । विधायक प्रतिनिधि श्री रामनारायण सिंह बरहदी ने इस कार्य को पुण्य एवं सराहनीय बताते हुए अपेक्षा की है कि जो लोग लाभांवित हुए हैं वह इसका लाभ लें। पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री लाल बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह पीडित मानवता की सच्ची सेवा है और उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार किसी भी दिव्यांग को सामग्री से वंचित नहीं होने देगी।
इस अवसर पर डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, सचिव रेडक्रॉस ने बताया कि शिविर में मोटराइज्ड ट्राईसाइकल 17 , ट्राइसाइकल 100, व्हील चेयर 76, वाकिंग स्टिक 100, वैशाखी 60 जोड़ी, श्रवण यन्त्र 114, कृत्रिम हॉथ-पाँव 58. स्मार्ट केन 39, स्मार्ट फोन 16, डे.जी.व्हील 01, ब्रोल स्लेट 1, सी.पी.चेयर 05, एम.एस.आई.डी. किट 25, सेल फोन 16, डी.जी.प्लेयर 01, ए.डी. एल. किट 03 एवं अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री अरूण मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम ए.के. सिंह, सीईओ जनपद प्रदीप दुबे, सुधाकर सिंह तहसीलदार, डी.पी.सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष, अरूण सिंह, राजेन्द्र सिंह प्राचार्य, डॉ. हर्ष सिंह परिहार, डॉ. सुशील त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कन्याओं एवं सरस्वती माँ के पूजन के पश्चात दिव्यांग सामग्री का वितरण किया गया । एलिम्कों के टीम लीडर श्री नेताजी हरिचन्दन, डॉ . शिवांगी, श्री संदीप सिंह एवं टीम, डी.डी.आर.सी. के मुकुल किशोर, डॉ . सुरेन्द्र सिंह बघेल, गौरव सिंह, संजय शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, विनोद कुमार साहू, श्रीमती अर्चना शुक्ला, अरूण सिंह, उपेन्द्र सिंह, रेडक्रॉस रायपुर कुर्चलियान के सचिव त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष तारा प्रसाद पाण्डेय, डॉ . गीतम मिश्रा, श्रीमती वंदना पाण्डेय, श्लेषा शुक्ला, विद्यालय के शिक्षकगण छात्र-छात्रायें, जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी, दिव्यांगजन व उनके परिजन उपस्थित रहे।