: भोपाल,दिव्यांगों के लिए पहली 6 सीट आरक्षित होगी - किराया भी आधा लगेगा<br>
Sun, Jan 24, 2021
भोपाल । प्रदेश में संचालित यात्री बसों के वाहन चालकों, परिचालकों और बस मालिकों से प्रदेश की सभी बसों में 1 से 6 नम्बर तक की सीट दिव्यांगों के लिये आरक्षित रखने और उनसे आधा किराया लेने को कहा गया है। नियम का उल्लंघन करने पर लायसेंस निरस्त कर दिये जायेंगे।
सभी शासकीय और निजी सार्वजनिक उपयोग के परिसरों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिये बाधा रहित आवागमन हेतु रैम्प निर्माण कराया जायें। छोटे बच्चों में भी दिव्यांगता के लक्षण प्रकट होते ही तुरंत समाधान करवाएँ तथा कक्षा 1 से 12वीं तक के दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। आयुक्त कल्याण श्री रजक ने मेडिकल बोर्ड के माध्यम से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्रदाय करने के लिये दूरस्थ अंचलों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश भी दिए हैं।
: भोपाल,कलेक्टर अविनाश लवानिया ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की
Sun, Jan 24, 2021
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जिनको परेड ग्राउंड के उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं वह सभी समय पर उपस्थित रहें ।
रविवार 24 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल होगी,। समय पूर्व सभी अधिकारी परेड ग्राउंड पहुंचकर अपनी व्यवस्थाओं को चेक कर लें और तैयारियों को अंतिम रूप दें ।बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप यादव, श्री आशीष वशिष्ठ एसडीएम, तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान उनके निवास पर जाकर किया जाएगा इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। सभी अधिकारी पूर्व में ही संबंधित परिवारों को सूचित कर दें और गणतंत्र दिवस के दिन स्वतंत्रता सेनानियो, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का शाल और श्री फल से सम्मान करें।
सभी कार्यालयों में लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन कार्योंलयो में झंडा वंदन होता है उसके आस पास साफ- सफाई की व्यवस्था करे और राष्ट्रीय ध्वज की आचार संहिता अनुसार झण्डा वंदन करे। साथ ही शाम को ध्वज उतारने के लिए भी कर्मचारी की ड्यूटी लगाए।
: शाजापुर,राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “पंख अभियान” का शुभारंभ
Sun, Jan 24, 2021
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्दारा बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजनान्तर्गत ’’पंख अभियान” का शुभारम्भ किया गया, जिसका प्रसारण webcast के व्दारा किया गया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला-शाजापुर में कलेक्टर कार्यालय स्थित टैगौर सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने’’पंख अभियान’’ की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में बताया। साथ ही सुरक्षित स्पर्श एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में विस्तार से बताया एवं आपातकाल में पुलिस एवं अपने नजदीकी व्यक्तियों से एक क्लिक से संपर्क हेतु पुलिस विभाग का MPecop एप की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में बताया।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.के. अवस्थी ने कहा कि बालक एवं बालिका के साथ समान व्यवहार करें, हमें बालको को भी उसी प्रकार सभी संस्कार दे जिस प्रकार बालिका को देते है।
इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी योजनान्तर्गत 05 बालिकाओं छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर आधारित गीत तथा नाटिका, सुरक्षित स्पर्श-असुरक्षित स्पर्श पर आधारित ’’कोमल’’फिल्म दिखलाई गई।
इस अवसर पर महिला बाल विकास सहायक संचालक श्री सुभाष जैन, सुश्री नीलम चौहान तथा बाल विकास परियोजना-शाजापुर परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान, वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक सुश्री नेहा जायसवाल, विधि सह परीविक्षा अधिकारीश्री भीष्म गुप्ता, बार संरक्ष अधिकारी राघवेन्द्र मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय मिश्रा, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सीनियर सहायक ग्रेड-1 श्री राजेन्द्र कुमार मालिया के द्वारा निर्वहन की गई है।