Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: शाजापुर,राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “पंख अभियान” का शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Jan 24, 2021

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्दारा बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजनान्तर्गत ’’पंख अभियान” का  शुभारम्भ किया गया, जिसका प्रसारण webcast के व्दारा किया गया।
    राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला-शाजापुर में कलेक्टर कार्यालय स्थित टैगौर सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने’’पंख अभियान’’ की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में बताया। साथ ही सुरक्षित स्पर्श एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में विस्तार से बताया एवं आपातकाल में पुलिस एवं अपने नजदीकी व्यक्तियों से एक क्लिक से संपर्क हेतु पुलिस विभाग का MPecop एप की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में बताया।
         प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.के. अवस्थी ने कहा कि बालक एवं बालिका के साथ समान व्यवहार करें, हमें बालको को भी उसी प्रकार सभी संस्कार दे जिस प्रकार बालिका को देते है।
          इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी योजनान्तर्गत 05 बालिकाओं छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर आधारित गीत तथा नाटिका, सुरक्षित स्पर्श-असुरक्षित स्पर्श पर आधारित ’’कोमल’’फिल्म दिखलाई गई।
            इस अवसर पर महिला बाल विकास सहायक संचालक श्री सुभाष जैन, सुश्री नीलम चौहान तथा बाल विकास परियोजना-शाजापुर परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान, वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक सुश्री नेहा जायसवाल, विधि सह परीविक्षा अधिकारीश्री  भीष्म गुप्ता, बार संरक्ष अधिकारी राघवेन्द्र मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय मिश्रा, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सीनियर सहायक ग्रेड-1 श्री राजेन्द्र कुमार मालिया के द्वारा निर्वहन की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें