: Gadarwara पीहू पटैल को मिले प्रशंसा पत्र
Thu, Dec 24, 2020
गाडरवारा। स्थानीय माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा कु पीहू पटैल को मंथन भारत एवं उत्तराखंड नवोदय क्रांति परिवार द्वारा अलग अलग आयोजित ऑनलाइन गणित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है की पीहू पटैल सांगई में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल की सुपुत्री है। पीहू को प्रशंसा पत्र मिलने पर विद्यालय परिवार सहित शुभ चिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।
: Gadarwara लायंस क्लब ने वितरित किये कंबल एवं वस्त्र
Thu, Dec 24, 2020
गाडरवारा। बीते बुधवार को लायंस क्लब शांकरी गाडरवारा के तत्वाधान में समीपी ग्राम सांगई के जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल ,वस्त्र एवं मास्क वितरण कार्यक्रम ग्राम के वरिष्ठ नागरिक विष्णुस्वरुप खरे के संरक्षण ,स्थानीय माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के मुख्य आतिथ्य एवं लायन्स क्लब के अध्य्क्ष एम.एल .आरसे की अध्य्क्षता में लालचंद केवट के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 कम्बल एवं अनेक वस्त्र एवं मास्क जरूरतमंदों को वितरित किये गए। कार्यक्रम के शुभारंभ में लायन्स क्लब शांकरी के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।कार्यक्रम में अपना उदबोधन देते हुए श्रीमती कामिनी निगम ने कहा की लायंस क्लब का उद्देश्य हमेशा से ही समाजसेवा रहा है। आज के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में स्थानीय शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं ग्राम के नागरिक विष्णुस्वरूप खरे जी का अहम योगदान रहा है इसके लिये आप दोनों धन्यवाद के पात्र है। कार्यक्रम में लायन ब्रजेश पटैल, कामिनी निगम, माया खजांची, ममता पांडे, लता पांडे, शारदा शर्मा, संजू शर्मा, उषा पाराशर, मधुलता चौहान, उमा हरदेनिया सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
: देवीय ,दरिद्र नारायण सेवा सप्ताह के रूप मनाया जन्मदिवस
Thu, Dec 24, 2020
गाडरवारा नगर के समाजसेवी पं मुकेश बसेडिया ने अपने जन्मदिवस को वृद्धजनो,व्रिपजनो दिव्यांगो , बेटियो , तथा बनांचल ग्रामो आदिवासी भाईयो की सेवा कर मनाया । जन्म दिवस सेवा मे एक सप्ताह से विभिन्न स्थानो पर वृद्धजनो , दिव्यांगजनो, बनाँचल ग्रामो मे आदिवासीयो को राशन, कंबल, वस्त्र, गर्म कपड़े , व वृद्धाश्रम जाकर कंबल व वस्त्र वितरण कर बेटियो की शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु लेखन सामग्री, टिफीन बाक्स वितरण कर जन्म दिवस की अनूठी मिशाल पेश की। जन्म दिवस सेवा सप्ताह मे अनेक मांगलिक कार्य 108 सुंदरकांड अनुष्ठान, वैदिक व्रिप सम्मान व पंचाग वितरण,विभिंन्न देवालय मे आरती मुद्रण, खिचड़ी , खीर प्रसादी वितरण के साथ साथ श्री दादाजी धाम साईखेडा से सलकनपुर धाम मे कन्या पूजन, दरिद्र नारायण सेवा, दिव्यांग सेवा , वृद्धसेवा व नर्मदा तटो , पर कंबल वितरण गर्म कपड़े वितरण कर सेवा सप्ताह का समापन असम के नीलान्चल कामाख्या मंदिर गुवाहटी मे दरिद्र नारायण सेवा का समापन हुआ।