: Bhopal दिव्यांगों को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट
Sun, Dec 20, 2020
भोपाल
। सभी तरह की बसों में दिव्यांगजनों को यूनिक आईडी दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
परिवहन आयुक्त द्वारा प्रदेश के जिले के सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि राज्य शासन द्वारा मध्य प्रदेश के राजपत्र में 24 नवम्बर 2016 को किये गये प्रावधान के तहत समस्त प्रक्रम बस सेवाओं में विभिन्न प्रकार के दिव्यांग व्यक्तियों को प्रभारित किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी, यदि वे सक्षम प्राधिकारी का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करते हैं।
निर्देश दिये गये हैं कि दिव्यांगजनों द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी युनिक आईडी (युडीआईडी) के तहत जारी किये गये परिचय-पत्र दिखाये जाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जाये।
: साईंखेड़ा किस्त ना मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास अधूरे पड़े हितग्राही परेशान
Sun, Dec 20, 2020
साईंखेड़ा
। विगत वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना नगर में लागू है लेकिन हितग्राहियों को पूरी किस्त ना मिलने से उनके आवास आधे अधूरे पड़े हुए हैं । कभी चिलचिलाती धूप, कभी बारिश कभी कड़कड़ाती ठंड, में पन्नी के नीचे गुजारा करने को मजबूर हैं हितग्राही। गरीब प्रधानमंत्री योजना जब से लागू हुई है तब से लेकर आज तक सांईखेडा नगर में प्रधान मंत्री योजना के हितग्राहियों को पूरी किस तो नहीं मिली है । किसी को एक किस्त मिली है,तो किसी को दो किस्त मिली है जिससे उनके आवास निर्माण नहीं हुए हैं । लगातार वह नगर परिषद के चक्कर काट रहे हैं लेकिन नगर परिषद द्वारा बताया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं आई है, जिससे उनके खाते में राशि नहीं डाली गई है। विगत वर्षों पहले प्रधानमंत्री योजना में भारी गड़बड़ घोटाला नगर परिषद द्वारा किया गया था ,जिसका परिणाम यह है कि लोग आज अपने आधे अधूरे आवास में पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं कुछ हितग्राही तो बेचारे अपने कच्चे मकानों को तोड़ कर किराए से रहने को मजबूर है । जबकि वह अपना परिवार चालाये या मकान का किराया दे ऐसे परिवार के लोगों की भी किस्त नहीं डाली गई है। हितग्राहियो की शासन प्रशासन से मांग है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की संचित जांच कर के पात्र हितग्राहियों के खाते में आवास योजना की किस्त डाली जाए जिससे गरीब अपना आवास पूर्ण रूप से निर्माण करा सकें ।
: गाडरवारा,जिला परियोजना समन्वयक ने किया निरीक्षण
Sun, Dec 20, 2020
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के परियोजना समन्वयक एस के कोष्टी ने क्षेत्र के कामती, पिठहरा, आमगांव छोटा, नांदनेर बगदरा एवं ग्राम खेरूआ का दौरा करते हुए शिक्षको द्वारा संचालित मोहल्ला कक्षाओं का निरीक्षण किया एवं शिक्षको से कोरोना गाइडलाइन के तहत मोहल्ला कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बताया की मोहल्ला कक्षाओं की बैठक व्यवस्था में बच्चो में पर्याप्त अंतर होना चाहिये,प्रधान पाठक सेनेटाइजर साथ रखे एवं बच्चो और स्वयं के हाँथ सेनेटाइज करते रहें, बंद कमरे की अपेक्षा खुले स्थान पेड़ के नीचे या चबूतरे पर मोहल्ला कक्षाये लगाएं, कुछ मास्क अपने साथ हमेशा रखें एवं उन्हें आवश्यकता नुसार वितरण कर बच्चों को लगाने के लिए प्रेरित करें, मोहल्ला कक्षाओं में बच्चों को गणवेश के साथ आने के लिए प्रेरित करें । उन्होंने विकासखण्ड में संचालित सभी मुहल्ला कक्षाओं खास तौर पर ग्राम बगदरा में माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता द्वारा बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाने के तरीके की सराहना करते हुए सभी शिक्षको से अच्छा कार्य करने एवं सभी अकादमिक स्टाफ को नियमित मार्गदर्शन प्रदान करते रहने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक के साथ करेली बीआरसी सत्यप्रकाश त्यागी, साईंखेड़ा बीआरसी चन्दन शर्मा, बीएसी योगेंद्र झारिया, जनशिक्षक देवीसिंह कीर, मो अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार सहित शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।