Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: म.प्र. शूटिंग अकादमी में स्थापित होगें अपग्रेडेड साफ्टवेयर और मशीनें खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने हाई परफार्मेंस प्रशिक्षकों के साथ किया अकादमी का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Dec 23, 2020

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया लगातार प्रदेश के विभिन्न खेल अकादमियों का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं, खेल सुविधाओं और अधो-संरचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशिक्षकों से चर्चारत हैं। इसी कड़ी में श्रीमती सिंधिया ने बुधवार को बिशनखेडी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में हाई परफार्मेंस प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह, श्री जसपाल राणा और सुश्री सुमा शिरूर के साथ निरीक्षण किया।
    खेल मंत्री ने अकादमी परिसर स्थित 10 मीटर राइफल/पिस्टल रेंज, 25 मीटर पिस्टल, 50 मीटर राइफल तथा शॅटगन के तीनों रेंज का जायजा लिया। श्रीमती सिंधिया ने पिस्टल शूटिंग के प्रशिक्षक श्री राणा से रेंज की वर्तमान स्थिति और व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। श्री राणा ने पिस्टल शूटिंग रेंज में लेन मार्किंग, शटर्स तथा इनवेन्टरी की अलग व्यवस्था का सुझाव दिया। राइफल शूटिंग की प्रशिक्षक सुश्री शिरूर ने फ्लोर लेवलिंग सही तरीके से कराने, सेल्फ लेवल एजेंट केमिकल का इस्तेमाल करने के बाद एन्टी स्किड स्पोर्टस फ्लोर लगाने का सुझाव दिया। शॉटगन राइफल के प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह ने नई अपग्रेडड मशीनें और साफ्टवेयर को लगाने की बात कही।
     इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री पवन कुमार जैन उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें