Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: गाडरवारा,मतदाताओं ने ईवीएम से मतदान का तरीका सीखा

Aditi News Team

Tue, Dec 22, 2020


गाडरवारा - आगामी नगर पालिका चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर के विभिन्न वार्डों में ईवीएम का प्रर्दशन किया गया।
नगर के चावड़ी वार्ड, बीजासेन वार्ड और राधावल्लभ वार्ड में मास्टर ट्रेनर्स वेणी शंकर पटेल और नगर पालिका के कर्मचारी आशीष झिरा, नारायण पवार, प्रेम कोरी, अभिषेक शुक्ला की टीम ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए ईवीएम मशीन से वोट डाले जाएंगे। चावड़ी वार्ड में महिलाओं और युवा मतदाताओं में ईवीएम से वोट देने की प्रक्रिया को समझने में काफी उत्साह नजर आया। ईवीएम से कराए गए दिखावटी मतदान के दौरान एडवोकेट बसंत तपा ने भी हिस्सा लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
गाडरवारा निर्वाचन शाखा कीओर से नगर पालिका के सभी वार्डो में ईवीएम प्रर्दशन का कार्यक्रम 31 दिसंवर तक चलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें