: अनेकों जोड़ें बंधे फिर से नए सूत्र में,घरेलू विवाद में टूटने से बचे परिवार
Sat, Dec 12, 2020
नरसिंहपुर-ज्ञात हो कि आज के इस नए परिवेश में अनेकों ऐसे घटनाक्रम घट जाते हैं जब परिवार टूट कर विखर जाने की कगार पर खड़ा हो जाता है।अनेकों विवाद नवयुगल परिवार को तोड़ देते हैं।यही विवाद आंगे चलकर जोड़ों की जिंदगी एवं आंगे का भविष्य खराब कर देता है।ऐसे में पुलिस महिला परामर्श केन्द्र महिला हेल्प डेक्स इन जोड़ों के लिए एक नया सबेरा बनकर सामने आया जहां अनेकों ऐसे जोड़े पुनः एक दूसरे के साथ मिले जो कि बिखर जाने को तैयार थे।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से लोक अदालत की खण्ड इकाई पुलिस महिला परामर्श केन्द्र के सतत प्रयासों के चलते लगभग दस से पंद्रह जोड़े दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू कर खुशी खुशी अपने परिवार के साथ बसर करेंगे।पुनःजीवन की शुरुआत करने वाले जोड़े राजेश मेहरा पत्नी लता मेहरा,दुर्गा यादव पति दीपक यादव,याशमीन पति हबीब खान,किशन पत्नी पूजा,गीता पति दीपक साहू,साधना पति अरविंद, प्रीति पति अनिल समेत अनेकों ऐसे जोड़े जो कि घरेलू विवादों के चलते टूटने वाले थे आज महिला हेल्प डेक्स के माध्यम से दोबारा जुड़े।
प्रभारी उप निरीक्षक साधना बिनोदिया ने बताया कि हमारे पास अनेकों परिवारों के ऐसे मामले सामने आते हैं जब पति पत्नि एक दूसरे का साथ छोड़ने को आतुर होते हैं लेकिन हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि घरेलू विवादों के चलते कोई भी परिवार ना टूट पाए।और हमे इस कार्य मे सफलता भी प्राप्त हुई है आज अनेकों जोड़े सुख शान्ति से अपना परिवार चला रहे हैं।
विवादों से घिरे इन परिवारों को दोबारा जोड़ने में प्रभारी उप निरीक्षक साधना बिनोदिया, महिला आरक्षक समसुन निशा,ज्ञानेश्वरी रघुवंशी, सदस्य विनय जैन अधिवक्ता साज मोहम्मद खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित
Sat, Dec 12, 2020
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के प्रयासों से राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र से वित्तीय साक्षरता सलाहकार डॉ सुनील शर्मा द्वारा ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित कर विभिन्न जानकारियां दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को बताया की सभी लोग बैंकों में जनधन खाते जरूर खुलवाएँ , इन खातों में न्यूनतम बेलेंस की कोई बाध्यता नही है । इसमें एटीएम कार्ड निःशुल्क मिलता है एवम् दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा निःशुल्क रहता है। जनधन खाते की उपयोगिता बतलाते हुए जानकारी दी कि कोरोनकाल में केंद्र सरकार द्वारा जनधन महिला खाताधारकों के खातों मे 500 रुपये की राशि लगातार 3 माह तक भेजी है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए बताया की इसमे 18 से 70 साल की आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना में शामिल होकर दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकता है। एटीएम फ्राड के बारे में ग्रामीणों को सचेत करते हुए उन्होंने बताया की एटीएम का गोपनीय पिन किसी को भी न बताएं एवं मोबाइल पर आने वाले लाटरी एवं इनामी योजनाओं वाले धोखाधड़ी से सबंधित फर्जी कालों से भी सावधान रहें। श्री शर्मा ने ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना , अटल पेंशन योजना, मुद्रा ऋण योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। कोरेना प्रोटोकाल के दृष्टिगत सभी प्रतिभागियों को मास्क दिया गया एवम् प्रवेश के पूर्व सेनेटाइजर से हाथ साफ करके, थर्मल स्कैनर से जांच को गई, साथ ही कार्यशाला का संचालन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांगई के बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे, विष्णुस्वरुप खरे,डालचंद केवट, राजेश केवट, हल्के धानक, चंद्रभान केवट, गुलाब सिंह केवट, हल्केप्रसाद धानक, बारेलाल केवट, पूरनलाल केवट, राधा कहार, रामेति बाई, वंदना केवट, फूला बाई, शीला बाई, हक्की बाई केवट सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
: कोविड-19 स्वास्थ्य संगठन की 11 दिन से लगातार हड़ताल जारी
Wed, Dec 9, 2020
कोविड-19 स्वास्थ्य संगठन की 11 दिन से लगातार हड़ताल जारी है लेकिन शासन के द्वारा अभी तक हमारी कोई भी सुध नहीं ली गई है। संगठन के पदाधिकारी प्रांतीय सचिव निकेश कश्यप जी द्वारा संगठन को संबोधन किया गया और उन्होंने कहा की सरकार ने हमें पीपी किट की तरह यूज़ करके डस्टबिन में फेंक दिया है लेकिन हम यह सरकार को याद दिला दें कि हम वही करो ना योद्धा है जिनके लिए भारत सरकार के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा हमारे सम्मान में तालियां बजवाई गई थालियां बजवाई गई और तो और हम पर फूलों की बारिश करवाई गई लेकिन शायद यह बातें सरकार भूल चुकी है इसलिए हम उनको याद दिला कर रहेंगे और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम तब तक मानेंगे नहीं। यदि सरकार हम लोगों की सुध नहीं लेती तो हम आगे जाकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। कोविड-19 स्वास्थ संगठन के समर्थन में बहुत से संगठन आगे आए है तथा उन्होंने भी श्री माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है की इन करो ना योद्धाओं की मांगे सही है तथा उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए और जल्द से जल्द निष्कासित किए गए कर्मचारियों को सेवा में लेना चाहिए और अगर शासन हमारी मांगों को नहीं मानती तो हम समस्त मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे आज धरना स्थल पर अनेकों कर्मचारी उपस्थित रहे जैसे कि वर्षा विश्वकर्मा साधना ज्योति पांडे सविता अनीता तिवारी प्रियंका राय श्वेता माधुरी तरुणा खरे अखिलेश्वर निशीकांत गुप्ता शैलेंद्र शुक्ला शैलेंद्र अवस्थी वीर सिंह प्रजापति श्रीकांत चौबे बृजेश शर्मा सीताराम पटेल आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।