: बिलासपुर,श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आयोजन में सम्मिलित हुये वाजपेई और शर्मा
Wed, Dec 9, 2020
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ उस्लापुर बिलासपुर मैं पंडित रामस्वरूप श्रीमती श्रद्धा खडैया द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैं कथावाचक पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं कृष्ण जन्म के आयोजन में पधारे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक व वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य के प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेई एवं नरसिंहपुर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजेश मोहन शर्मा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना शर्मा एवं माता लक्ष्मी बाई शर्मा के पहुंचकर धार्मिक आयोजन की । सराहना करते हुए कथावाचक शास्त्री जी का पुष्प हार से स्वागत एवं अभिनंदन किया इस दौरान अधिक संख्याओं में भक्तों ने झूम कर धार्मिक आयोजन में भजनों पर नृत्य किया एवं भगवान श्री कृष्ण की झांकी निकाल कर पूरे माहौल को वृंदावन धाम में बदल दिया । श्री बाजपेई ने इस मौके पर कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि हमेशा बनी रहती है ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिससे यहां रहने वाले लोगों में भी परस्पर प्रेम सद्भाव बना रहता है एवं कथावाचक शास्त्री जी ने अपनी कथा के दौरान देश प्रेम आपसी प्रेम सद्भावना एवं सादा जीवन जीने पर एवं भक्ति में धर्म कर्म और पुरुषार्थ पर जोर देते हुए आत्मनिर्भरता की ओर समाज को अग्रसर होना चाहिए ऐसे विचार रखे।
: Narsinghpur जिले में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस
Mon, Dec 7, 2020
नरसिंहपुर। कलेक्टर एवं जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार 7 दिसम्बर को जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के भूतपूर्व सैनिक, स्व. सैनिकों की पत्नियां व उनके आश्रित शामिल हुये।
इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कमांडर अतुल कुमार वि. सक्सेना ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन किया गया।
जिले के पूर्व सैनिकों ने मिलकर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अन्य अधिकारियों और नागरिकों को ध्वज लगाये और उनसे दान राशि एकत्रित की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जिले में लक्ष्य से अधिक राशि का संग्रह कर सराहनीय कार्य किया गया है।
: Bhopal आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाई जाए - लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही
Mon, Dec 7, 2020
भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने समय-सीमा बैठक में नगर निगम, जिला पंचायत के साथ-साथ, महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति को बढ़ाया जाए और लक्ष्य को पूर्ण किया जाए। जिले में 10 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाना है इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं और बीपीएल कार्डधारी और शासन की योजनाओं का लाभ लेने वाले व्यक्ति का कार्ड बनाने की पात्रता होती है। कलेक्ट्रेट में संपन्न बैठक में एडीएम श्री आशीष वशिष्ठ, श्री उमराव मरावी, श्रीमती माया अवस्थी, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री लवानिया ने निर्देश दिए कि जिले के सभी ऐसे स्कूल जिनमें शौचालय बन चुके है उन सभी शौचालय में पानी उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सूची पीएचई विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराए जिससे उन जगहों पर पानीं की व्यवस्थाएं कराई जा सके। पानी की व्यवस्था के लिए नल-जल योजना से इन सभी स्कूलों में कनेक्शन उपलब्ध कराए जाए। खनिज विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले में जितने भी खनिज से संबंधित लीज नवीनीकरण के प्रकरण लंबित हैं उन सबके आवेदन प्राप्त कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा और आवश्यक रॉयल्टी भी शासन के खाते में जमा कराई जाए। स्वच्छता अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि जिले में नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और प्रत्येक दिन का लाक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाए और शहरों में बाजार आदि क्षेत्रों की सफाई और कचरा उठाने की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर किया जाए।