: सिहोरा,लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान एव स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन
Tue, Dec 17, 2024
रिपोर्टर,अनिल जैन सिहोरा
लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान एव स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन
हर बार के भाँति सिहोरा की समाजसेवी संस्था लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सी एम राइस बी डी हाईस्कूल मैं दिनांक 15/12/24 दिन रविवार को हमारे देश के लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान एव स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे रक्तवीरों के द्वारा 85 यूनिट रक्त दान मैं सहभागिता निभाई गई । इस शिविर मे सिहोरा जो की रक्तदान के संबंध मैं पूरे जिले में सबसे अग्रणीय भूमिका निभाता आ रहा है जिसमे सिहोरा खितौला के पुरुषों के साथ साथ मातृ शक्तियों ने भी बढ़चड़ कर हिस्सा लिया एव रक्तदान किया गया। संस्था लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य अधिवक्ता अंकुर जैन सैंकी,राहुल पहारिया के द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें संस्था के सभी सदस्यों के साथ साथ सिहोरा एव ग्रामीण के आमजनों के द्वारा जबलपुर जिला अस्पताल विक्टोरिया के थैलीसीमिया रोग से पीड़ित मरीज़ों के लिए रक्त की आपूर्ति की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है । इस शिविर मैं जिला अस्पताल जबलपुर से डॉ अमिता जैन, रवि, राहुल,अंशुल,राजेंद्र आदि उपस्थित थे जिनके द्वारा रक्त सग्रहित किया गया। समिति के सदस्य अधिवक्ता अंकुर जैन,राहुल पहारिया, हार्दिक लखेरा ,सौरभशुक्ला,कपिल यादव ,अनेक तिवारी, विक्की पटेल, विनोद कुशवाहा ,इशरार ख़ान, वरुण खत्री आदि मौजूद रहे।
: गाडरवारा,यूसीमास के 17 प्रतिभाशाली बच्चों ने दिल्ली में दिखाया दम,लक्ष्य परचानी पूरे विश्व में द्वितीय रहे
Tue, Dec 17, 2024
यूसीमास गाडरवारा के 17 प्रतिभाशाली बच्चों ने दिल्ली में दिखाया दम,लक्ष्य परचानी पूरे विश्व में द्वितीय रहे
https://youtu.be/YZAJQtuYVf8?si=nq1YvU_2aM8JUjJk
गाडरवारा। नगर के होनहार बच्चों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और काबिलियत से नया मुकाम हासिल किया है। 14 दिसंबर को नई दिल्ली के दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय यूसीमास अबेकस मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता में यूसीमास गाडरवारा सेंटर के चयनित 17 प्रतिभाशाली छात्रों ने नगर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है।नगर की ग्लोटच अकादमी के संचालक नवीन सोनाली चौबे ने समस्त पालकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 50 देशों के 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 200 गणितीय सवालों का हल मात्र 8 मिनट में हल करने की कठिनतम चुनौती को विश्व के 50 देशों एवं भारत के हर प्रांत से आए प्रतिभाशाली बच्चों के मध्य हजारों दर्शकों के मध्य सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया।
यूसीमास गाडरवारा : सफलता की मिसाल
ग्लोटच अकादमी यूसीमास गाडरवारा के बच्चों ने इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर को गौरवान्वित किया था। अब इन चयनित बच्चों ने अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता पूर्वक पेश किया है।
अभ्यास और समर्पण का बना आदर्श
सभी चयनित बच्चों ने नियमित कठोर अभ्यास कर इस नए आयाम को छुआ है। यूसीमास गाडरवारा करेली सेंटर के अनुभवी प्रशिक्षक नवीन सोनाली चौबे ने बच्चों को कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान की तकनीकें सिखाई। बच्चों और उनके अभिभावकों का कहना है कि यह मौका उनके जीवन को नई दिशा देने वाला है।
संस्था के संचालक नवीन सोनाली चौबे के अनुसार इन बच्चों द्वारा इस अद्वितीय अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नगर की ओर से भारत राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया है।सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपने प्रशिक्षण लेवल के अनुसार प्रदर्शन किया एवं निम्न अनुसार विजेता रहे।
यू सी मास अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व विजेता बच्चे
लक्ष्य राहुल परचानी संपूर्ण विश्व में द्वितीय श्रेष्ठ विक्रांत नगरिया विश्व में तीसरा स्थान ,आरव कमलेश बोहरे विश्व में तीसरा स्थान शुभ नरेंद्र चौधरी विश्व में तीसरा स्थान, नमामि श्रीकांत कौरव विश्व में तीसरा स्थान,मोइज उल हक विश्व में तीसरा स्थान, प्रयान राधा मोहन तिवारी विश्व में तीसरा स्थान,आर्या मनीष तिवारी विश्व में तीसरा स्थान,मोनिश पवन कौरव विश्व में तीसरा स्थान आदित्य बलराज कौरव विश्व में तीसरा स्थान,अथर्व आशीष खरे विश्व में तीसरा स्थान,आरव आशीष खरे विश्व में तीसरा स्थान,राघव विवेक दुबे विश्व में तीसरा स्थान,देव प्रवीण मोकलकर विश्व में तीसरा स्थान, नायरा खुशबू परचानी विश्व में तीसरा स्थान,नव्या अभिषेक कौरव विश्व में तीसरा स्थान,आरुष संगीता चौधरी विश्व में तीसरा स्थान।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों की गणना क्षमता, एकाग्रता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना है। इस मंच ने बच्चों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर प्रदान किया है।हर्ष का विषय है कि हमारी संस्था ग्लोटच एकेडमी के 17 बच्चों ने यूसीमास की इंटरनेशनल एवं नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया एवं विजेता हुए।प्रतियोगिता 14 एवं 15 दिसम्बर को मल्टीपरपस हॉल, दिल्ली यूनिवर्सिटी, न्यू दिल्ली में आयोजित हुई। इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत सहित विश्व के लगभग 50 देशों के यूसीमास कोर्स करने वाले 5 से 13 वर्ष के प्रतियोगी शामिल हुए। प्रतियोगिता में अंकगणित जोड़, घटाना, गुणा, भाग के 200 सवालों को 8 मिनट में लिखित में हल करने का लक्ष्य रहा। प्रश्न पत्र प्रतियोगी की उम्र एवं कोर्स के टर्म के अनुसार अलग-अलग हुआ। भारत के प्रतियोगियों को एक ही प्रश्न पत्र हल करना होगा इसी प्रश्नपत्र से नेशनल एवं इंटरनेशनल प्रतियोगिता के परिणाम अलग-अलग घोषित हुए ।
सभी प्रतियोगिता के रिजल्ट 14 दिसम्बर की रात्रि 11 बजे के बाद पैन्ट्स के मोबाईल नं.पर एवं यूसीमास की वेबसाईट अथवा यूसीमास इंडिया के मोबाइल नं. पर कॉल करके प्राप्त हुए। रिजल्ट की घोषणा के उपरान्त 15 दिसम्बर 2024 को विजेता हुए प्रतियोगियों को दिल्ली यूनिर्वसिटी में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में ट्राफी, एवं सर्टिफिकेट से पुरुस्कृत किया गया।
राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ग्लोटच एकेडमी की छात्र/छात्राएँ प्रतिवर्ष नगर का नाम गौरवान्वित करते आ रहे हैं।
:
Fri, Dec 13, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करायी जाती है परेड, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत, अनुशासन में रहने की दी समझाईस।
आज दिनांक 13.12.2024 को पुलिस लाइन नरसिंहपुर में जनरल परेड का आयोजन करवाया गया, जिसमें समस्त थानों का पुलिस बल सम्मिलित हुआ, पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा परेड में आए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके हाल-चाल को जाना, पुलिस कॉलोनीयों की सफाई, पानी एवं शासकीय आवास में किसी प्रकार समस्या तो नहीं है पूछा गया।
फोर्स में अनुशासन बनाएं रखने की दी गयी समझाईस :-
जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को समझाईस देते हुए कहा गया कि परेड पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है। साथ ही यह भी समझाईस दी गयी कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनुशासन में रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन हीनता की जावेगी उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
जिले के समस्त थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी हुए जनरल परेड में शामिल, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगद पुरूस्कार से किया गया पुरूकृत :-
पुलिस लाईन में आयोजित जनरल परेड में जिले के समस्त थाना एवं कार्यालयों से एक उप पुलिस अधीक्षक सहित 90 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 अधिकारी एवं कर्मचारियों का नगद पुरूस्कार पुरूस्कृत किया गया एवं शेष अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसित किया गया है।