: कबाड़ से जुगाड़
Tue, Nov 12, 2024
कबाड़ से जुगाड़ शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा के प्रधान पाठक विनोद कुमार सोनी ने जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री एम के चक्रवर्ती जी से निवेदन करके उनके यहां अतिरिक्त फर्नीचर जो कबाड़ के रूप में पड़ा हुआ था उसको उठाकर उसकी रिपेयरिंग करा कर एक क्लास का फर्नीचर तैयार किया गया रविवार को यह कार्य प्रधान पाठक एवं शाला के राजेश ठाकुर द्वारा कराया गया सोमवार के दिन छात्राओं ने जब कक्षा में कुर्सी टेबल का फर्नीचर देखा तो अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गई जिससे छात्रों एवं पालकों में हर्ष व्याप्त है सभी ने प्रधान पाठक नेक कार्य का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
: 251 तुलसी पौधो का वितरण कर दिया अनुपम संदेश
Tue, Nov 12, 2024
251 तुलसी पौधो का वितरण कर दिया अनुपम संदेश
तुलसी का पौधा कलियुग की संजीवनी है - मुकेश बसेड़िया
गाडरवारा। गत दिवस देवप्रबोधनी एकादशी की पूर्व संध्या पर तुलसी विवाह के अवसर पर स्थानीय नर्मदा कालोनी के शंकर मंदिर मे नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया व पुनीत त्यागी द्वारा 251 तुलसी पौधो का गमले सहित वितरण नागरिकों के लिए किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियो ने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन कर किया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत रुद्राक्ष माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पर्यावरणविद वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनंत दुबे ने अपने उदबोधन मे कहा कि तुलसी का पौधा हर घर मे होना जरुरी हैं क्योंकि तुलसी का धार्मिक के साथ आयुर्वेदिक महत्त्व भी हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनूप जैन ने कहा कि एकादशी एवं तुलसी विवाह पूर्व तुलसी पौधो का वितरण एक शानदार कार्य हैं। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि मिनेन्द्र डागा ने कहा कि तुलसी हर आँगन मे रहती हैं। उन्होंने गौ माता की महिमा बताते हुए कहा कि गौ माता की दुर्दशा के लिए इंसान ख़ुद जिम्मेदार है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अनन्त कृष्ण द्विवेदी , कामिनी निगम,भैयाजी रावत सहित अन्य वक्ताओ ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए श्री बसेड़िया ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन के बारे मे तथा माँ तुलसी का पौराणिक महत्व विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन अपनी नर्सरी में पौधों को संरक्षित कर प्रदान करने वाले कार्यक्रम संयोजक व निर्देशक पर्यावरण विद पुनीत त्यागी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित जनो को तुलसी पौधे, रामनाम लेखन पुस्तिका, नवीन वर्ष का कैलेंडर एवं बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गईं। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे ब्राह्मण महासभा के जिला संयोजक नगेन्द्र त्रिपाठी,अशोक भार्गव,माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम मे शहर के नागरिक गण प्रबुद्ध जनो, अनेक सामाजिक संस्थाओं के सेवाभावी , शिक्षकगण एवं माँ विजयासन इंस्टिट्यूट की बेटियों के साथ बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
: नरसिंहपुर,बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम स्थापित बाल विवाह की दे सकते हैं सूचना
Tue, Nov 12, 2024
बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम स्थापित
बाल विवाह की दे सकते हैं सूचना
नरसिंहपुर।देवउठनी ग्यासर के अवसर पर बाल विवाह रोकने के संबंध में राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में जिला स्तरीय व जिले की 6 परियोजनाओं में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 11 एवं 12 नवम्बर को देवउठनी ग्यारस के दिवस पूर्व 8 नवम्बर से क्रियाशील हो गये हैं। इन कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग होंगे। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी सहायक संचालक श्री राधेश्याम वर्मा होंगे। इस कंट्रोल रूम में सहायक कार्यकर्ता श्री अम्रताष दुबे व श्री अंकुर नेमा को रखा गया है। श्री अम्रताष के मोबाइल नम्बर 9406761247 व श्री नेमा के मोबाइल नम्बर 9806225225 पर बाल विवाह के संबंध में सम्पर्क किया जा सकता है। इसी तरह परियोजना स्तर पर बनाये गये कंट्रोल रूम में नरसिंहपुर के लिए सहायक संचालक श्री राधेश्याम वर्मा, करेली व चांवरपाठा के लिए परियोजना अधिकारी श्री आदित्य मोहन पटैल, गोटेगांव के लिए परियोजना अधिकारी सुश्री रश्मि बोहरे और चीचली व सांईखेड़ा के लिए परियोजना अधिकारी श्री उमा बर्मन को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया हैं। इसके अलावा परियोजना नरसिंहपुर के लिए सहायक ग्रेड 3 सुश्री श्वेता श्रीवास्तव के मोबाइल नम्बर 8349871303, करेली के लिए सहायक ग्रेड 3 मो. वसीम कादरी के मोबाइल नम्बर 9424994423, चांवरपाठा के लिए सहायक ग्रेड 3 श्री रामकुमार पटेल के मोबाइल नम्बर 74890097034, गोटेगांव के लिए सहायक ग्रेड 3 कु. मानसी उपाध्याय के मोबाइल नम्बर 8827087676, चीचली के लिए सहायक ग्रेड 3 श्री शिखर तिवारी के मोबाइल नम्बर 7987960866 और सांईखेड़ा के लिए सहायक ग्रेड 3 श्री मदन मोहन शुक्ला के मोबाइल नम्बर 7389899954 व 9479472785 पर बाल विवाह के संबंध में सम्पर्क किया जा सकता है।