: वैदिक ब्राह्मण व गौ सेवको का हुआ सम्मान
Fri, Nov 8, 2024
वैदिक ब्राह्मण व गौ सेवको का हुआ सम्मान
वसुधैव कुटुंब की व सबका कल्याण की भावना हो,मुकेश बसेड़िया
विगत दिवस गायत्री मन्दिर परिसर में आध्यात्मिक संस्था समाधान चेनल द्वारा समाजसेवी मुकेश बसेड़िया की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में चेनल हेड पँ प्रवीण व्यास द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मकाण्डी, समाजसेवी, गौ सेवकों , ज्योतिषाचार्य, कथावाचकों आदि का सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागवताचार्य पँ बालमुकुंद शास्त्री, कार्यक्रम के अध्यक्ष व संयोजक समाजसेवी मुकेश बसेड़िया , विशिष्ट अतिथि के रूप में पँ नरेश अवस्थी, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला संयोजक नागेंद्र त्रिपाठी , जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला, अशोक शास्त्री के साथ मुख्य वक्ता के रूप में पतंजलि हरिद्वार से पँ अनन्त द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माँ गायत्री का पूजन कर कन्याओं ,व वृद्धमाता का सम्मान कर शिक्षण सामग्री ,कंबल प्रदान किया।कार्यक्रम में अपने उदबोधन मुख्य अतिथि भागवताचार्य पँ बालमुकुंद भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण जनो को सन्ध्या, गायत्री, व अपने मूल कर्मो में पारगंत होकर एकजुटता से कार्य करना चाहिए ,विशिष्ट में नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक एकता व प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए सम्मान कार्यक्रम होना चाहिए ,अध्यक्षीय उदबोधन में बसेड़िया ने कहा कि सभी जन सहयोग करे या न करे ,पर किसी का असहयोग व निंदा नही करनी चाहिए वही मुख्य वक्ता के रूप में पतंजलि हरिद्वार के श्रेष्ठ छात्र दीघोरी निवासी पँ अनन्त कृष्ण द्विवेदी ने अपने उदबोधन में सनातन संस्कृति, परम्पराओ के साथ विभिन्न आध्यात्मिक ग्रन्थों के आधार पर सनातन धर्म के मूल रूप से अवगत कराया।
जिला पंचायत सदस्य सुश्री अंजू शुक्ला ने गौ माता के महत्व को बताकर सबसे गो रक्षा की अपील की
कार्यक्रम का संचालन पँ मनोज द्विवेदी व कार्यक्रम का आभार समाधान संस्था के प्रमुख व कथाव्यास पँ प्रवीण व्यास ने किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी , राजीव दुबे, बसंत जोशी, समाजसेवी मुकेश बसेड़िया, सतीश नायक , रमाकान्त शुक्ला ,नरेश अवस्थी ,अखिलेश कुमार द्विवेदीविश्वनाथ शास्त्री ,वसंत कुमार जोशी,देवव्रत पाराशर,विमलेश तिवारीकमलेश तिवारी,कमलेश दूरबार, कृष्णभूषण भटेले,शिवकुमार स्थापक,मनोज अवस्थी ,बालमुकुंद भार्गव संदीप कुरचनिया,सोभित दुबे ,किशोर चतुर्वेदी ,अतुल शास्त्री ,अशोक शास्त्री ,हेमन्त पारासरचंद्रकांत शुक्ल , हल्कूप्रसाद ढिमोले,अनीश भार्गव,सोमेश पांडे ,मनीष उडेनिया ,राजेश पचौरी आचार्य जी आदि का सम्मान किया ।
: एमपी टॉस्क छात्रवृत्ति के लाभार्थी/ छात्राओं के विसंगतियों को सुधारने लगाये जायेंगे संकुलवार कैम्प
Fri, Nov 8, 2024
एमपी टॉस्क छात्रवृत्ति के लाभार्थी/ छात्राओं के विसंगतियों को सुधारने लगाये जायेंगे संकुलवार कैम्प
नरसिंहपुर।नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत एमपी टॉस्क छात्रवृत्ति के लाभार्थी/ छात्राओं के विसंगतियों को सुधार कार्य के लिए संकुलवार कैम्प का आयोजन 4 नवम्बर से 27 नवम्बर तक किया जायेगा। इन कैम्पों के माध्यम से एमपी टॉस्क छात्रृत्ति के लाभार्थी/ छात्राओं के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, समग्र आईडी एवं जापति प्रमाण पत्र में डाटा मिसमैच संबंधी विसंगतियों को सुधारने का कार्य किया जायेगा। इस संबंध में 9 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर में, 11, 12 व 13 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुरबड़ा में, 14, 16 व 18 नवम्बर को शासकीय एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में, 19 व 20 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचई में, 21 व 22 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगीढाना में और 25, 26 व 27 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमना में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने कैम्पवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इन कर्मचारियों की ड्यूटी आवेदन प्राप्त करने एवं उनके निराकरण करने के लिए लगाई गई है। इसके अतिरिक्त संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के संबंधित पटवारी एवं पंचायत सचिव/ ग्राम रोजगार सहायक निर्धारित कैम्प में प्रात: 10.30 बजे से सायं 6 बजे तक नियत कैम्प स्थल पर उपस्थित रहकर कार्य सम्पन्न करायेंगे।
: नरसिंहपुर,भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस निकाली गई जागरूकता रैली
Fri, Nov 8, 2024
भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस निकाली गई जागरूकता रैली
नरसिंहपुर।जिला स्काउट गाइड संघ संरक्षक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं जिला स्काउट संघ अध्यक्ष श्री महंत प्रीतमपुरी के मार्गदर्शन मे जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 7 नवम्बर को 75 वां भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान स्काउट मास्टर द्वारा कैंसर जैसे घातक रोग से बचाव के लिए जागरूकता रैली एवं जलवायु परिवर्तन पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयाखेड़ा (बासादेही) और सीएम राइज स्कूल सांईखेड़ा के प्राचार्य श्री सीके विश्वकर्मा, स्काउट गाइड मास्टर श्री भानुप्रताप सिंह राजपूत ने कैंसर जन जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। शासकीय अस्पताल सांईखेड़ा में डॉ. अनन्या चौकसे एवं डॉ. आदित्य अग्रवाल ने विद्यार्थियों को कैंसर जैसी घातक बीमारी के बारे में जानकारी दी। इसी तरह सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली, एकीकृत शासकीय हाईस्कूल कुकलाह, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल चाँदनखेड़ा, शासकीय हाई स्कूल बगासपुर एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पनारी में भी कैंसर जैसे घातक रोग से बचाव के लिए विद्यालय के स्काउट मास्टर द्वारा जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान जलवायु परिवर्तन पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।