: समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित हुए आशीष राय
Tue, Oct 8, 2024
समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित हुए आशीष राय
गाडरवारा। गायत्री नगर में चल रही नवदिवसीय संगीतमय श्रीमद देवी भागवत पुराण में समाधान संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा,स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शहर के युवा समाजसेवी आशीष राय को कथा आचार्य प्रवीण व्यास,मनोज आचार्य,कदम संस्था प्रमुख अजय खत्री,आयोजक प्रभात मौर्य द्वारा समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।गौरतलब है कि युवा आशीष द्वारा समाजसेवा में विगत 15 वर्षो से कार्य करते आ हुए युवा सेवा के नये मापदंडों को प्रतिस्थापित करते हुये समाज में महत्वपूर्ण योगदान के साथ साथ ब्लड बैंक की स्थापना,ब्लड डोनेशन केम्प,स्वच्छता अभियान,मूक प्राणियों सेवा,निशुल्क कोचिंग सेंटर,स्वास्थ्य शिविर,नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर,खेल एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से लेकर अनेक सेवाभावी कार्यों मे उनकी सक्रियता अनुकरणीय रही है। शहर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय पर विशेष सम्मान भी प्राप्त है जिनमे प्रमुख सम्मान युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यूथ आइकन अवार्ड,बेस्ट सोशल वर्कर BRC अवार्ड नई दिल्ली,इंडियन बेस्टीज़ नेशनल अवार्ड राजस्थान,पश्चिम मध्य रेलवे, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सेवा सम्मान,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा रत्न अवार्ड उत्तरप्रदेश,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मिलित है। एवं साहित्य के क्षेत्र में युवा ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी पर अबतक तीन पुस्तकों का कुशल विमोचन कर चुकें है जिसपर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से शुभकामनायें भी प्राप्त है। आशीष की नवीन उपलब्धि पर उनके शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त किया।
: गाडरवारा,रेतीला मन काव्य कृति का विमोचन सम्पन्न
Mon, Oct 7, 2024
रेतीला मन काव्य कृति का विमोचन सम्पन्न
गाडरवारा । विगत दिनों साहित्यक संस्था चेतना के तत्वाधान में स्थानीय श्री वृन्दावन गार्डन में श्रीमती समज्ञा स्थापक की काव्य कृति रेतीला मन का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक के मुख्य आतिथ्य महंत बालकदास जी मिनेन्द्र डागा जी के सारस्वत आतिथ्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । सरस्वती वंदना अखिलेश साहू ने प्रस्तुत की। मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, शाल श्रीफल से किया गया। करतल ध्वनि के बीच श्रीमती समज्ञा स्थापक की प्रथम कृति "रेतीला मन" का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। चेतना द्वारा कृतिकार का सम्मान शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर कृति की रचनाकार समज्ञा स्थापक ने अपने सृजन के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी रचनाए सामाजिक कुरितियों के खिलाफ होती है, कविताओं में नारियों की वेदना को भी चित्रित करने का प्रयास किया गया है। इसके पूर्व चेतना के सरंक्षक मिनेन्द्र डागा ने अपने स्वागत भाषण में चेतना द्वारा नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के अपने संकल्प बारे में बताते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में बहुत सारे ऐसे रचनाकार हैं जिन्हें उत्साहित किया जाना आवश्यक है और चेतना परिवार इस कार्य में लगा हुआ है। महंत बालकदास जी ने अपने आर्शीवचन देते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र धार्मिक क्षेत्र है यहां को साहित्यकार भी इससे प्रभावित होते हैं यही कारण है कि यहां के साहित्य में धार्मिक पुट रहता है। पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने कहा कि इस क्षेत्र में साहित्यक गतिविधियां निरंतर होती रहती हैं जिसके कारण नवोदित साहित्यक प्रतिभाएं उभर कर आती हैं। उन्होने रामधारी सिंह दिनकर की रचना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रकृति हमें प्रसन्नता देती है और हमारे विषाद को हर लेती है। उन्होने नवोदित रचनाकारों को मंच देने के चेतना का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्य को भी सरंक्षित किया जाना आवश्यक महसूस होने लगा है। हमारे क्षेत्र में साहित्य की स्वर्णिम परंपरा रही है और अनेक ख्यातिलब्ध साहित्यकारों ने हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है इसे निरंतर जारी रखना आवश्यक है। नवोदित साहित्यकार हमारे भविष्य की वो पीढ़ी हैं जिन पर साहित्य की परंपरा को बनाए रखने की जिम्मेदारी है। कार्यकम में चेतना मंच द्वारा वीरांगना अकेडमी के बच्चों को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया साथ ही सर्वब्राम्हण महिला महासभा की मातृशक्तियों का भी सम्मान शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर गिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय बेशर्म ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ मंजूला शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिले के एवं अन्य शहरों के साहित्यकार भी सम्मलित हुए ।
: गाडरवारा,अजाक्स तहसील ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन
Mon, Oct 7, 2024
अजाक्स तहसील ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन
गाडरवारा - म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर अजाक्स जिला अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार के नेतृत्व में शांतिदूत हॉटल गाडरवारा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया,बैठक के दौरान श्रीमती दशोदा अहिरवार एवं श्रीमती तारा जाटव ने संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। म.प्र. अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा हेतु राजकुमार ठाकुर को तहसील अध्यक्ष गाडरवारा,लालजी प्रसाद कपाड़िया को तहसील अध्यक्ष साईंखेड़ा,श्रीमती ज्योति पगारे को तहसील अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) गाडरवारा, श्रीमती दशोदा अहिरवार को तहसील अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)साईंखेड़ा, श्रीमती विनीता मेहरा को ब्लॉक अध्यक्ष चीचली, संतोष अहिरवार को ब्लॉक अध्यक्ष साईंखेड़ा, एवं श्रीमती उमा आरसे को ब्लॉक अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) साईंखेड़ा सहित श्रीमती तारा जाटव एवं रामेश्वर मेहरा तह उपाध्यक्ष गाडरवारा, दुलीचंद अहिरवार एवं परसराम तह.उपाध्यक्ष साइंखेड़ा, राघवेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष गाडरवारा राजू ठाकुर कोषाध्यक्ष साईखेड़ा,ओमकार मेहरा व सतीश अहिरवार ब्लॉक उपाध्यक्ष साईंखेड़ा,सहित तहसील एवं ब्लॉकों की कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।बैठक का संचालन मानकलाल अहिरवार जिला प्रवक्ता अजाक्स द्वारा किया गया।उक्त बैठक में अजाक्स जिला सह संरक्षक मलखान मेहरा टी आर कोरी राम शंकर ठाकुर अधीक्षक,बनवारी लाल नागवंशी जनशिक्षक,शील कुमार मेहरा,सहित जिले से आमंत्रित विभिन्न पदाधिकारी रंजीत चौधरी संभागीय उपाध्यक्ष सतीश चौधरी जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव - बीडी अहिरवार,धनीराम कोरी,लीलाधर चौधरी,श्रीमती रुकमणि ठाकुर,देवेंद्र पगारे,भैयाराम चौधरी, बलदेव प्रसाद बलीराम अहिरवार कैलाश अहिरवार जिला कोषाध्यक्ष,यशपाल जाटव तहसील अध्यक्ष विष्णु जाटव ब्लॉक अध्यक्ष, मुन्नालाल अहिरवार तुलसीराम ठाकुर, सहित मातृशक्ति के रूप में श्रीमती राधा चौधरी, सोमवती,रेनु राठौर, दुर्गा ठाकुर, पुष्पा अहिरवार रूपा कोरी, एवं कु आरती चौधरी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।