: शाहनगर,पुलिस चौकी बोरी में विदाई समारोह का किया गया आयोजन
Fri, Aug 23, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
पुलिस चौकी बोरी में विदाई समारोह का किया गया आयोजन
शाहनगर नि .प्र । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत बोरी चौकी में पदस्त 756 आरक्षक राजेश ङुङवे का पन्ना पुलिस से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लिये स्थानांतरित होने पर 23 अगस्त दिन शुक्रवार को बोरी चौकी परिसर मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया । आरक्षक राजेश ने पन्ना जिले मे पुलिस आधिक्षक टेलीफोन सेवा तत्पश्चात शाहनगर मे एवं बोरी चौकी सहित 6साल 2महिने सेवायें दी एवं सदैव अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के साथ पुलिस के लिए अपना महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान दिया गया है । इस अवसर पर बोरी चौकी प्रभारी श्याम सिंह परिहार ने अपने चहेते आरक्षक राजेश ङुङवे को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाते हुये कहा की निश्चित ही राजेश ने सदैव बोरी चौकी मे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये पुलिस विभाग की सेवाए की है ।कयी अपराधिक मामलों मे भी बङी सहजता के साथ आम जन मानस से मानवता के दायरे मे रहकर अपराधिक प्रव्रति के लोगों समझाईस देकर अपराध करने से रोका है ।निश्चित ही ऐसे पुलिस आरक्षक अगर पुलिस विभाग मे पूरी तन्मयता के साथ सेवाए देगे तो पुलिस विभाग सदैव गर्व करेगा इस अवसर पर ,प्रधान आरक्षक मनीष सिंह,आरक्षक राहुल कुमार,खुशीराम सरपंच ,सज्जन पटेल, नन्ना पटेल,रामपाल पटेल सहित शाहनगर संवाददाता जितेन्द्र दुबे सहित जनसमुदाय उपस्थित रहा ।
: नरसिंहपुर जिले के समाचार,राजस्व महाअभियान की जानकारी,जिले में अब तक 796 मिमी वर्षा दर्ज
Fri, Aug 23, 2024
राजस्व महाअभियान की जानकारी
नरसिंहपुर।राजस्व अभिलेख संबंधी सभी मामलों का समय- सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के उद्देश्य प्रदेश सहित जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 चलाया जा रहा है।राजस्व महाअभियान 2.0 के अंतर्गत 21 अगस्त तक जिले में बंटवारा के 159 और नामांतरण के एक हजार 42 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसके अलावा 16 अभिलेखों को दुरूस्त किये गये हैं। जिले में बंटवारा के शतप्रतिशत, नामांतरण के 99.05 प्रतिशत और अभिलेख दुरूस्ती के शतप्रतिशत है।इस सिलसिले में 21 अगस्त तक तहसील करेली में 24, गोटेगांव में 12, तेंदूखेड़ा में 22, नरसिंहपुर में 24, सांईखेड़ा में 26 और गाडरवारा में 51 सहित कुल 159 बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण किया गया, जो सभी तहसीलों में शतप्रतिशत है।इसी तरह तहसील तेंदूखेड़ा में 167, सांईखेड़ा में 86, गाडरवारा में 324, करेली में 155, नरसिंहपुर में 195 और गोटेगांव में 115 सहित कुल एक हजार 42 नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस तरह नामांतरण के प्रकरणों में तहसील तेंदूखेड़ा व सांईखेड़ा में शतप्रतिशत, गाडरवारा में 99.39 प्रतिशत, करेली में 99.36 प्रतिशत, नरसिंहपुर में 98.99 प्रतिशत और गोटेगांव में 95.83 प्रतिशत है। तहसील करेली में 2, गाडरवारा में 2, तेंदूखेड़ा में 4 व नरसिंहपुर में 8 सहित कुल 16 अभिलेख दुरूस्त किये गये हैं, जो शतप्रतिशत है।
जिले में अब तक 796 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर।नरसिंहपुर जिले में एक जून से 22 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 796.8 मिमी अर्थात 31.37 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 22 अगस्त को तहसील नरसिंहपुर में 2 मिमी और तेंदूखेड़ा में 2 मिमी वर्षा आंकी गई है।अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त तक तहसील नरसिंहपुर में 739 मिमी, गाडरवारा में 994 मिमी, गोटेगांव में 892 मिमी, करेली में 616 और तेन्दूखेड़ा में 743 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1039.20 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 1186 मिमी, गाडरवारा में 1054 मिमी, गोटेगांव में 851 मिमी, करेली में 1199 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 906 मिमी वर्षा हुई थी।
: सुलभ शौचालय की स्थिती बदतर, यात्री हो रहे परेशान
Fri, Aug 23, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
सुलभ शौचालय की स्थिती बदतर, यात्री हो रहे परेशान
शाहनगर नि.प्र । नगर के कटनी की ओर जाने वाले मुख्य बस स्टेन्ङ पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था तो प्रशासन ने करा दी पर देखरेख के अभाव में शौचालय की स्थिती दिनों दिन खराब होती जा रही है। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओ को होती है । शाहनगर मुख्यालय मेंअनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार अधिकारी , थाना , सी एम राईज विद्यालय विकासखन्ङ कार्यालय जल संसाधन उप संभाग सहित एक दर्जन से अधिक कार्यालय है । दिनभर बसों की आवाजाही के कारण 84पंचायतों के लोग अपने शासकीय कार्यों सहित अन्य कार्यों के लिये सैकङों की तादात में आम राहगीरों का आवागमन होता है। और स्थानीय दुकानदारों को भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिस कारण बीमारी फैलने का अंदेशा है। वहीं खुले में शौच करने से स्वच्छ भारत को भी धक्का लग रहा है अभी दो वर्ष पहले ही इस शौचालय का निर्माण पंचायत के माध्यम से कराया गया पर उसकी हालत काफी खस्ता हो चुकी है। मुख्य बस स्टेन्ङ के समीप बने शौचालय देख कर राहगीर जाते तो है पर गंदगी और कस्बे के गंदे पानी जमाव के चलते राहगीर इधर उधर ताकते रहते है ।बाहर से कोई पर्यटक या कोई व्यक्ति अपने कार्य से शाहनगर आता है तो शौचालय न होने के चलते उसे काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर के रामप्रसाद साहु , राम शरण गुप्ता भारत गुप्ता सोनु चौबे ने बताया की जिले की सबसे बङी जनपद शाहनगर हैं ।शौचालय का लाभ न मिल पाने से सबसे ज्यादा समस्या महिलाओ को होती है बस से उतर कर नजरे दौङाती की किधर जाये।इनका कहना है ।मे आज ही पंचायत को आदेश जारी कराता हू।की नगर के शौचालयों की नियमित साफ सफाई हो और शासन के निर्देशानुसार माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल पर एक प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू कराया जायेगा जिससे शौचालय के पास ही आज जनता की सुविधाओं को देखते हुये स्नानागार की व्यवस्था कराई जायेगी।-रोहित मालवीयमुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद शाहनगर ।