: सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एससी एसटी ने निकाला जुलूस और सोपा ज्ञापन
Thu, Aug 22, 2024
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर, एससी एसटी ने निकाला जुलूस सोपे ज्ञापन
Kamarrana
देवरी रायसेन--- सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी वर्ग के आरक्षण के संबंध में 1 अगस्त को दिए गए निर्णय का, इस वर्ग ने कड़ा विरोध किया है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी वर्ग के आरक्षण के संबंध में 1 अगस्त को दिए गए निर्णय के विरोध में बुधवार को रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले को दिया है,
जिसमें कहा है कि उच्च न्यायालय द्वारा संविधान की मूल भावना के विरुद्ध निर्णय दिया गया है। ज्ञापन में कहा है की अदालत का आदेश भारतीय संविधान में दिए गए आरक्षण की मूल भावना के विपरीत है ।
अदालत के फैसले के विरोध में, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों ने एक विशाल जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा है
ज्ञापन में मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को बदले या पुनर्विचार करें।
सुबह से ही नगर बंद का आह्वान किया गया था ।नगर बंद के आह्वान पर कुछ दुकानें बंद नजर आई 1:00 बजे एक विशाल जुलूस नारेबाजी करता हुआ नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा।
और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
बंद की आड़ में कहीं हिंसा न हो जाए इसलिए थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया के मार्गदर्शन में पुलिस मुस्तैद नजर आई।
।
समाज के प्रांतीय नेता हेमंत नरवरिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को लेकर पुनर्विचार करें।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता हेमंत नरवरिया, दिनेश बघेल, गोटी राम बघेल, अशोक ठेकेदार ,कमलेश बघेल, आशीष बघेल, कैलाश बघेल ,राकेश अंबेडकर, अखिलेश बघेल, हीरालाल कटियार, सुरेश बघेल, राजकुमार बघेल, शिवचरण बघेल ,रमेश बघेल, बाला प्रसाद, रामचरण, दिब्बी, संतोष के -साथ साथ सैकड़ो की तादाद में युवा मौजूद थे।
: राष्ट्रीय जीवदया पर्यावरण यात्रा व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 23, 24 और 25 अगस्त 2024 को
Tue, Aug 20, 2024
राष्ट्रीय जीवदया पर्यावरण यात्रा व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 23, 24 और 25 अगस्त 2024 को
नरसिंहपुर भागीरथ तिवारी समस्त महाजन द्वारा 23, 24 और 25 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय जीव दया पर्यावरण यात्रा व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।गुजरात के धर्मज , अहमदाबाद, भाभर एवम राजस्थान के सिरोही पावापुरी में यह तीन दिवसीय आयोजन होगा।यह सेमिनार पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति दया भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।इस सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, जीवदया प्रेमी, गोशाला संचालक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें पर्यावरण प्रदूषण के कारण और निवारण ,जीव विविधता, जीवों के संरक्षण और उनके आवासों की सुरक्षा,जलवायु परिवर्तन एवम इसके प्रभाव और इससे निपटने के उपाय, गौ संवर्धन, गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने ,स्वदेशी अहिंसक कृषि पद्धति, जल संचयन, गोचर संवर्धन से गोपालन , पंचगव्य गौउत्पाद निर्माण, देसी पेड़ों व भारतीय प्राचीन जीवन शैली से स्वस्थ पर्यावरण जैसे विभिन्न के विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह सेमिनार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उन्हें सक्रिय रूप से इसमें योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।समस्त महाजन संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश भाई शाह से 9820020976, राजस्थान संपर्क प्रमुख रविंद्र कुमार जैन से 9414498270 संपर्क करके इस सेमिनार के लिए पंजीकरण करवाया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गौ सेवा गतिविधि राष्ट्रीय प्रमुख एवं राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख भी इसमें मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित रहेंगे। भारत सरकार के भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य तथा पशु कल्याण प्रतिनिधि के साथ साथ भागीरथ तिवारी भी इसमें भाग लेंगे। श्री तिवारी ने बताया कि पर्यावरण एवं गौसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले देशभर के विभिन्न संत महात्माओं का भी इसमें सानिध्य मिलेगा।
: गाडरवारा,ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न
Tue, Aug 20, 2024
ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न
https://youtu.be/m0rTKv5yYVc?si=oGOdHVXzrYqIJJX_
गाडरवारा
। स्थानीय जगदम्बा खेरापति मठ और चांदशाह हुजूर के बाद सर्व धर्म समभाव की भावना से और मानवीय मूल्यों को सदा सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए विख्यात ओतप्रोत स्थली ताज कृपा दरबार में प्रतिवर्ष अनुसार वार्षिकोत्सव उर्स कार्यक्रम प्रभाकर रावजी डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी नागपुर तथा प्रधान मुखिया ताज कृपा दरबार गाडरवारा के कर कमलों से सुसंपन्न हुआ । इस अवसर पर दरबार संस्थापक, शिक्षा के क्षेत्र में यशस्वी सेवा के लिए पहचाने जाने वाले स्वर्गीय मकसूद अहमद नासिर मास्टर साहब व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार सेवा, पूजा अर्चना फूल माला, सेहरा अर्पण कर, मोलाना साब करेली वालो ने अमन चैन, सुख समृद्धि, स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना के साथ साथ ताजुल औलिया की शान में गीत गायन किया गया ।कार्यक्रम की व्दितीय श्रृंखला में विशाल भंडारे में हजारों की संख्या लोग शामिल हुए जिसमें सर्व श्री नरेश पाठक, पूर्व विधायक, शिवाकांत मिश्रा अध्यक्ष नगरपालिका, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, एच व्ही रफीक एडवोकेट, राव पवन सिंह अध्यक्ष कौरव महासभा, घनश्याम सिंह राजपूत, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र गूजर, शुभम राजपूत पार्षद व्दय, लमानिया जी मकसूद खान पत्रकार, जगदीश पालीवाल, सत्य साईं सेवा समिति अधरूजजी, प्रहलाद जी, लखन पटेल पूर्व पार्षद,सी बी शर्मा, अनूप शर्मा पूर्व प्राचार्य कै अलावा भोपाल से जैदी साब, नागपुर से सदानंद भाऊ, हेमन्त चरपे, वेद चौधरी, चैतन्य भाऊ, के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिकों भावप्रवण होकर शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। वहीं दूसरी ओर शहनाई।वादन की सुमधुर तानों से जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नासिर मासाब के दरबारी मित्रों सर्व श्री महेश नेमा,सुरेन्द्र साहु, शुभम स्टील, सुरेन्द्र सोनी, टनटू दादा प्रधान अर्चक, एम एस मेहरा बडे बाबू, हेमन्त परचानी, विमलेश प्रजापति, रूपेश परचानी, अखिलेश चौरसिया, , रिंकू सोनी पिपरिया, मोहित सोनी, प्रणव पाराशर, श्रीमती कामिनी निगम, पप्पू जैन व्यंजन शास्त्री, राम बाबू सिंह कुशवाहा टेन्ट, अब्बास अली बोहरा, अल्ताफ भाई, देवेन्द्र पालीवाल, परषोतमदास पलोड, अशोक मोलासरिया, सगीर भाईजान, पप्पू भाई कुशवाहा, पूरम कुशवाहा ढुरसरू, संदीप कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा सीरेगांव महेंद्र महाराज भटेरा वाले आदि का योगदान सराहनीय रहा । नगर में कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है दरबार परिवार ने सभी आगन्तुकों, सहयोगीयो के प्रति मनपूर्वक आभार प्रकट किया है ।