: स्कूलों में 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम प्रारंभ
Sat, Jul 20, 2024
स्कूलों में 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम प्रारंभ
गाडरवारा। बीते शनिवार से क्षेत्रीय शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में मप्र स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम के पहले दिन स्कूलों में शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा के अवसर पर छात्र छात्राओं को गुरुपूर्णिमा के महत्त्व एवं पारंपरिक गुरु शिष्य संस्कृति पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा स्कूलों में प्राचीन काल मे प्रचलित गुरुकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर छात्र छात्राओं ने निबंध लिखे। विदित हो कि स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने जारी आदेश के माध्यम से 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों, प्रबुद्ध नागरिकों, गुरुजनों की उपस्थिति में शिक्षकों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।।
: कौशल प्रदर्शनी आयोजित
Sat, Jul 20, 2024
कौशल प्रदर्शनी आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) में शासन के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर कौशल एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न मॉडलों को तैयार कर उनका प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित साईंखेड़ा बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने छात्रों द्वारा बनाये गए मॉडलों का अवलोकन करते हुए उन्हें मार्गदर्शन देते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा भी रोजगार प्राप्ति का अच्छा माध्यम है। सभी छात्र अपने अंदर व्यावसायिक कौशलों की समझ को विकसित करें। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने कहा कि विद्यालय में बेहतर तरीके से छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा देने का कार्य शिक्षकों द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक के के राजोरिया अलका कोरी, पुष्पा विश्वकर्मा संगीता गोल्हानी, किरण अग्रवाल सुनीता शर्मा , के वी कौरव, सोमनाथ पसेडिया , एमएम शर्मा अनुज जैन , मलखान सिंह मेहरा ,रिनी जैन ने भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अर्पणा ब्राउन ने किया । इस दौरान बीईओ श्री इंदुरख्या ने रसायन प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम उपरांत संस्था में वृक्षारोपण का कार्य पूर्व छात्रों, वर्तमान छात्रों, एवं शिक्षकों के सहयोग से किया गया एवं सभी ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई भी की ।
: स्कूल शिक्षा मंत्री ने बीटीआई स्कूल में किया छात्रों से संवाद गुरुपूर्णिमा के महत्त्व एवं शैक्षणिक चर्चाएं की
Sat, Jul 20, 2024
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बीटीआई स्कूल में किया छात्रों से संवाद
गुरुपूर्णिमा के महत्त्व एवं शैक्षणिक चर्चाएं की
गाडरवारा। बीते शनिवार को प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने नगर के पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) में छात्रों से संवाद किया। उन्होने इस दौरान कक्षा 10 वी में माध्यमिक शिक्षक प्रमोद राय द्वारा पढ़ाये जा रहे गणित विषय के कालखंड में छात्रों से उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली एवं गुरुपूर्णिमा के महत्त्व पर चर्चा की। छात्रों को उन्होंने बताया कि गुरुपूर्णिमा के दिन शिष्यों द्वारा गुरुओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन स्कूल आकर आप सभी बेहतर पढ़ाई करते हुए परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करते हुए स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन करें। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने बीटीआई स्कूल में रसायन शास्त्र विभाग के उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा सुसज्जित रसायन शास्त्र विषय की प्रयोगशाला को भी देखा एवं वहाँ किए गए नवाचारों को भी सराहा। उन्हें श्री राजौरिया ने रसायन शास्त्र से जुड़े विभिन्न प्रयोगों एवं स्वयं के द्वारा तैयार आवर्त सारिणी के विषय मे भी जानकारी दी। इस अवसर पर अरुण बड़कुर, स्कूल प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य एवं छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।