: नौ दिवसीय जूनियर कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन
Thu, May 9, 2024
संदीप राजपूत नरसिंहपुर
स्वर्गीय मणिनागेन्द्र सिंह मोनू भैया की स्मृति में अनेकों कार्यक्रम का हुआ आयोजन,नौ दिवसीय जूनियर कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश राय मौजूद
गोटेगांव - युवाओं के प्रेरणा स्रोत, समाजसेवी स्वर्गीय मणिनागेन्द्र सिंह मोनू पटेल के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर 1 अप्रैल को उनकी याद में सेवाभाभी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। मणिनागेंद्र सिंह फाऊंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल के नेतृत्व में कबड्डी कोचिंग कैंप,कैरियर गाइडेंस शिविर एवं अन्य सेवा भावी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में आने को कार्यक्रम लगातार संपन्न हुए गोटेगांव विकासखंड में परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित,धार्मिक ग्रंथ भगवत गीताशील्ड उपहार स्वरूप प्रदान, मां नर्मदा जी में साफ सफाई अभियान, वैशाख मास पर भंडारा, जरूरतमंद को ज़रूरी सामग्री प्रदान एवं अन्य तरह के आयोजन के साथ नेता सुभाष चंद्र बोस मिनी स्टेडियम ग्राउंड में जूनियर कबड्डी नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जिसका समापन बुधवार की शाम को हुआ। मिनी स्टेडियम ग्राउंड में कबड्डी कैंप का समापन स्थानीय नेता सुभाष चंद्र बोस मिनी स्टेडियम में मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल की स्मृति में नौ दिवसीय जूनियर कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। समापन में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश शामिल हुए। समर कैंप के समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभी कबड्डी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र बांटे और इस आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी और कबड्डी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि गोटेगांव में कोंच नीर गुलिया कबड्डी अकैडमी सोनीपत दिल्ली के नेतृत्व में यह कबड्डी कैम्प चल रहा था जिसमें लगभग 120 खिलाड़ी शामिल हुए। मोनू भैया की याद में उनके द्वारा किए गए कार्यों को निरंतर जारी रखा जायेगा: सरदार सिंह मणिनाग्रेन्द्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोनू सभी के सुख-दुख के साथी थे । जरूरतमंद,असहाय लोगों की मदद करना उनका स्वभाव था। हम उनकी याद में उनके द्वारा किए गए कार्यों को निरंतर जारी रखा जायेगा। *समापन कार्यक्रम में यह रहे मौजूद* पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल विधायक महेंद्र नागेश कार्यक्रम के प्रभारी सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे, महंत पीतमपुरी, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, निधान सिंह पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष आरती सतीश पटेल,राजू राजपूत,दीपक सोनी, सचिन पाठक, श्याम नायक,डा जितेंद्र चौबे विशाल सिंह पटेल,संदीप विश्वकर्मा, विनोद पटेल,आदित्य पटेल राजेंद्र राय, सरपंच सुधीर पटेल सहित बड़ी संख्या में सरपंच, मणिनाग्रेन्द्र सिंह फाउंडेशन, मोनू भैया मित्र मंडली,आमजन मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सरपंच संघ के अध्यक्ष देवदत्त पचौरी ने किया।
: गाडरवारा,बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नगर वासियों ने ओ आई सी सौंपा ज्ञापन
Thu, May 9, 2024
बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नगर वासियों ने ओ आई सी सौंपा ज्ञापन
गाडरवारा । नगर परिषद साईखेडा मैं लगातार बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नगर परिषद साईखेडा वासियों ने कनिष्ठ अभियंता साईखेडा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर में फैली जीर्ण-शीर्ण बिधुत तारों को बदलने,फीडर सेपरेशन कर कटौती करने,नगर 132 केवी की बिधुत सब स्टेशन बनाए जाने की मांग को लेकर अपनी बात रखी।विधुत की अघोषित कटौती से दैनिक उपभोक्ता सुबह से पानी को मोहताज हो जाते, घरों में भीषण गर्मी से बूढ़े बच्चे हालाकान होते ,गरीब तबका सुबह शाम आटा पिसवाने को लेकर परेशान होता है, रात्रि चहुंओर पसरी गंदगी से मच्छरों के कारण रत जगा करना पड़ता है ।ज्ञापन मुख्य अभियंता जबलपुर, शिक्षा परिवहन मंत्री भोपाल ऊर्जा मंत्री भोपाल,और कलेक्टर एसडीएम के नाम ईमेल से ज्ञापन सौंपा है। भारी कटोती से पूरा नगर परेशान है एक तरफ नगर पंचायत है साईखेडा लेकिन गांवो से खराव लाइट मिल रही है इस मौके नगर के कृषक सुरेंद्र तोमर, प्रेमनारायण पटेल ,समाधान संस्था अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह पटेल , आशीष तिवारी,महामंत्री विशेष अबधिया,भाग्यवान सिंह धाकड़, गौरीशंकर नाथ मोनी साहू और अन्य मौजूद थे।
: करेली,सर्व ब्राह्मण समाज सभा करेली की आवश्यक बैठक सम्पन्न
Thu, May 9, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
करेली,सर्व ब्राह्मण समाज सभा करेली की आवश्यक बैठक सम्पन्न
करेली।सोमबार बाजार सामुदायिक वृद्ध आश्रम में सर्व ब्राह्मण समाज सभा करेली की बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रम को निरस्त किया जाए एवं सांकेतिक रूप से परशुराम जी का पूजन एवं संतों का आशीर्वाद वचन का कार्यक्रम रखा जाए बैठक में सर्वप्रथम करेली नगर के वरिष्ठ श्री ताराचंद जी पारासर जी ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला जिसमें उन्होंने कहा की करेली नगर में मदार टेकरी मंदिर के पुजारी जी की निर्मम हत्या की गई है अतः इससे हम सभी दुखी हैं और ऐसे में हमें विस्तृत कार्यक्रम करना ठीक नहीं लगता उपस्थित सभी विप्र जनों ने अपने विचार रखे जिसमें सभी ने कहा कि प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक पुजारी जी की हत्या का कोई सुराग नहीं पता किया गया है अतः हम इसके विरोध स्वरूप अपने समस्त कार्यक्रम निरस्त करते है और सांकेतिक रूप से परशुराम जयंती मनाएंगे एवं सभी विप्र जनों ने प्रशासन से अपील की कि हत्यारे को शीघ्र अति शीघ्र पकड़ा जाए एवं पूरे मामले का पटाक्षित किया जाए इस घटना से विप्र समाज के अलावा पूरे नगर में समस्त सनातनी समाज एवं समस्त धर्मावलंबी समाज में रोष व्याप्त है l मदार टेकरी के मंदिर के पुजारी पंडित हरनारायण शर्मा की रविवार की रात्रि गला दबाकर हत्या कर दी गई थी l इस हत्या को लेकर समाज के साथ साथ अन्य समाज के द्वारा भी ज्ञापन शहर और जिले में इस हत्या के विरोध में दिए गए थे उपयोग को पकड़ने को लेकर ज्ञापन दिए गए थे इनके ज्ञापनों देने के बाद भी जिला पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करने से विप्र समाज और अन्य समाजो में रोष व्याप्त है सनातन सर्व ब्राह्मण समाज करेली के पदाधिकारी का सदस्यों के द्वारा सर्व सम्मति से यह निर्णय लिए गए l