: यूपी के झांसी में भीषण और दर्दनाक हादसे में दूल्हा सहित दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के जिंदा जलने से हुई मौत
Sun, May 12, 2024
यूपी के झांसी में भीषण और दर्दनाक हादसे में दूल्हा सहित दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के जिंदा जलने से हुई मौत
दुल्हन का था इंतजार दूल्हे की पहुंची लाश,जिंदा जले लोगों की सामान से शिनाख्त की, जंजीर से दूल्हे और बैग से बड़े भाई का शव पहचाना। यूपी के झांसी में भीषण हादसे में दूल्हा, उसका भाई, 4 साल का भतीजा समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। बारात लेकर निकला दूल्हा आकाश (25) अपनी मां से वादा करके गया था कि वह बहू लेकर लाएगा। बूढ़ी मां भी बहू के स्वागत में लगी थी, लेकिन बिना दुल्हन के ही दूल्हा बना बेटा सफेद कफन में लिपटकर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दूल्हे के साथ उसके बड़े भाई आशीष (32), मासूम भतीजे मंयक (4) की लाश भी आंगन में रखी गई तो सभी दहाड़े मारकर रोने लगे। तीनों के शव इतनी बुरी तरह से जल चुके थे कि उनको पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। दूल्हे के चचेरे भाई जितेंद्र अहिरवार ने बताया- न खोपड़ी पर मांस था और न ही हाथों पर। सिर्फ हड्डियां दिखाई दे रही थी। बच्चा छोटा था, तो पहचान में आ गया। रात को आकाश, आशीष और ड्राइवर जयकरण उर्फ भगत के शव पहचानने में नहीं आ रहे थे। सुबह उजाले में पुलिस ने दोबारा शव दिखाए। जब सोने की जंजीर से दूल्हे आकाश के शव की पहचान की। इसके अलावा बैग से आशीष की लाश को पहचाना। ऐसे शवों की पहचान हो पाई। शनिवार शाम को एक चिता पर तीनों शवों को रखकर जलाया गया।
: मातृ दिवस पर बुजुर्ग महिलाओंं का किया सम्मान
Sun, May 12, 2024
मातृ दिवस पर बुजुर्ग महिलाओंं का किया सम्मानआज अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति ने समिति कार्यलय् न्यू शिव नगर आनद नगर भोपाल मे बुजुर्ग महिलाओं को फूलमालाएं एवं साड़ी देकर किया सम्मान कार्यक्रम् का संचालन् समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर गोविन्दपुरा भोपाल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नरवरे सादिका अली उस्मान खान आदित्य खांडेकर नरसिंहपुर ज़िला अध्यक्ष कुलदीप रजक उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा समिति कोषाध्यक्ष कमलेश रजक मिडिया प्रभारी विनोद चौकसे उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा,958 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण.
Sun, May 12, 2024
958 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण.गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 958 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय प्रांगण* में संपन्न हुआ जिसमें - चिरंजीव आदित्य बड़कुर, चिरंजीव शौर्य नीरस के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती अमिता प्रशांत जी शर्मा,श्रीमती किरण सुरेंद्र जी साहू,श्रीमती मधुलिका राधारमण जी राय,श्रीमती वैशाली राजेश जी राय, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी मुकेश जी साहू की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।( डा. श्री शिवप्रकाश जी कुरचानियाँ की प्रथम पुण्यतिथि पर एवं स्व.श्री ओंकार प्रसाद जी साहू की पुण्य स्मृति में पौधा रोपित हुआ । पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी । डा.कुरचानियाँ जी को लोगों ने अपने उदबोधन मे मधुर यादों व संस्मरणों के माध्यम से जोड़ा व सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।इस अवसर पर कदम से अजय खत्री , डा. स्वाति कुरचानिया ,जुझारसिह कौरव , जयमोहन शर्मा , मनोज द्ववेदी , नारायण सोनी ,सुरेन्द्र पटैल ,नीलेश साहू साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।