: 10 में को होगा लोधी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
Thu, May 2, 2024
10 में को होगा लोधी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन जिसके मुख्य अतिथि सम्माननीय पहलाद पटेल कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं माननीय उदय प्रताप सिंह जी कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन होंगे अध्यक्षता माननीय जालम सिंह जी पटेल पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष लोधी समाज करेंगे। आज लोधी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ने माननीय प्रह्लाद जी एवं जालम सिंह जी पटेल से मुलाकात कर उनको इस समूह विवाह सम्मेलन में आमंत्रित किया एवं उदय प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन को जितेंद्र कुमार राय कार्यवाहक अध्यक्ष नगर परिषद साली चौका रोड द्वारा अनुमति मिल गई है। इस प्रतिनिधिमंडल में हमारे अशोक कुमार वर्मा शिक्षक चिरचिरा लोधी समाज अध्यक्ष नरसिंहपुर माननीय अशोक कुमार सिलोकिया कोषाध्यक्ष रानी अवंती बाई समिति साली चौका रोड चंद्रेश कुमार वर्मा ठाड़ियां राजकुमार वर्मा सहावन और सुरेश पटेल रानी अवंतीबाई समिति सचिव साली चौका रोड उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में माननीय लोकेश लिल्लारे जीएसटी कमिश्नर जबलपुर माननीय संजय शर्मा पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस , दीनदयाल पूर्व विधायक गाडरवारा माननीय श्रीमती सुनीता जी पटेल पूर्व विधायक गाडरवारा श्रीमती साधना स्थापक पूर्व विधायक गाडरवारा माननीय देवेंद्र पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरसिंहपुर माननीय मनीष कुमार राय सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी माननीय विनीत कुमार महेश्वरी नर्मदा शुगर मिल संचालक माननीय जितेंद्र कुमार राय कार्यवाहक अध्यक्ष नगर परिषद साली चौका श्रीमती कांतिभाई पटेल राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लोधी समाज भोपाल श्रीमती कमलेश वर्मा प्रांतीय महिला अध्यक्ष लोधी समाज भोपाल माननीय डॉक्टर योगेश कौरव जिला पंचायत सदस्य माननीय गौतम सिंह पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य माननीय दीवान शैलेंद्र सिंह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जिनेश कुमार जैन हीरा ज्वेलर्स गाडरवारा । यह सम्मेलन शिव मंदिर प्रांगण पौराड चौराहा तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश में लगातार 15वीं वर्ष हो रहा है लोधी समाज की क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजा भैया पटेल ने सभी सम्माननीय अतिथियों से एवं क्षेत्र की जनता से रानी अवंती बाई क्षेत्रीय समिति इस महान पर्व पर आप सबको सादर आमंत्रित करती है।
: नरसिंहपुर,श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिला कलेक्टर को 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा
Wed, May 1, 2024
नरसिंहपुर।आज 1 में मजदूर दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नरसिंहपुर द्वारा जिला कलेक्टर को 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया ।जिसमें संगठन में पत्रकारों की सुरक्षा पत्रकारों की पेंशन अधिमान्यता आदि मांगों को लेकर 1:00 बजे ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा महामंत्री रश्मि दुबे उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल साले चौका संजय जैन संजय साहू संतोष पाठ का मनीष साहू देवेंद्र बुनकर सतीश विश्वकर्मा रोहित बृजेश राजेश्वर राजेश सेन वैदिक रावल समीराज शहर के एवं ग्रामीण पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
: करेली,तेंदुए की मौत को लेकर बन विभाग के एस डी ओ फारेस्ट संवेदना शील नहीं l
Wed, May 1, 2024
भागीरथ तिवारी, करेली
तेंदुए की मौत को लेकर बन विभाग के एस डी ओ फारेस्ट संवेदना शील नहीं
करेली सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के करेली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत नया खेड़ा देहलेरी के जंगल में वन्य प्राणी तेंदुए की मौत की जानकारी प्राप्त होते ही l भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी, प्रेस परिषद करेली के अध्यक्ष आज तक के जिला संवाददाता अनुज ममार को साथ में लेकर नरसिंहपुर जिले के सतपुड़ा के जंगल के देहलरी बीट में जहा एक वयस्क तेदुआ की मौत हुई है उस स्थल के आसपास देखा की बड़ी संख्या में वन आधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ दो डांग जिसमे एक डाग पेंच टाइगर से और दूसरा डाग जबलपुर से आने बालो ने जंगल के पास से लगभग दो किलो मीटर पश्चिम दिशा की ओर गन्ने के खेत में पहुंचे और गन्ने के खेत से बनी हुई झोपड़ी में पहुंचे l इस वात की जानकारी लगते ही श्री तिवारी ,श्री ममार ने देखा कि एस डी ओ फारेस्ट सुनील बर्मा राजस्व विभाग के खेत के पास एक पेड़ के नीचे आपने कर्मचारियों को साथ में लेकर आराम फरमा रहे थे l जव तेंदुए की मौत जानकारी लेना चाही तो भड़क उठे और कुछ भी बताने से इंकार करने लगे l और अपना रोब झंडने लगे l इससे लगने लगा कि , वन विभाग की लापरवाही से वन्य प्राणी तेंदुए की मौत सामने आई क्योंकि ,12 घंटे से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी तेदुए की मौत की सार्थक जानकारी बन विभाग नहीं लगा सका । दोपहर को लगभग 1 बजे सी सी एफ सिवनी और डीएफओ लवली भारती अन्य अधिकारी पहुंचे l घटना स्थल. पर . वन अमला के साथ साथ डिप्टी डायरेक्टर डाक्टर असगर खान ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर ही पोस्ट मार्टम किया l...दो से तीन वर्ष की आयु का नर तेंदुआ.. बताया जा रहा हे तेंदुए की हत्या की आशंका.के चलते ..वन विभाग के उच्च अधिकारी घटना को गंभीरता से.. नही लेने के लगातार संरक्षित जंगली जीव मोत के शिकार.होते रहते हे l जंगल में जानवरों के पानी पीने के नही है इतजाम,पानी की तलास में जंगल के जानवर भटक कर ग्रामीण रहवासी इलाके में. पानी पीने को लेकर नरसिंहपुर .करेली क्षेत्र के एसडीओ सुनील बर्मा जानकारी देने में आना कानी, करते नजर आए l एसडीओ फॉरेस्ट सुनील वर्मा के द्वारा किए गए तेंदुए की मौत को लेकर संवेदनाशील न होने को लेकर पीएफ भोपाल मध्य प्रदेश की सक्रिय पदाधिकारी स्वाति गौरव को एंबम बोर्ड के अधिकारियों को भी मोबाइल से बताया कि एसडीओ फॉरेस्ट सुनील वर्मा व्यवहार ठीक नहीं है इस बात को लेकर तुरंत स्वाति गौरव ने डी एफ ओ लवली भारती को भी बताया कि इस तरह अधिकारी के द्वारा किए गए इस तरह के व्यवहार करने वाले को तेंदुए की मौत को लेकर गंभीर न होने वाले इस अधिकारी पर कार्रवाई होना चाहिए l डी एफ ओ लवली भारती ने बताया कि कल गस्ती के दौरान तेंदुए का शव मिला था l इसकी मौत को जांच में लेकर पेंच टाइगर रिजर्व से और जबलपुर से डॉग बुलवाए गए हैं जिन्होंने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया l तेंदुए की मौत को लेकर सैंपल एकत्रित किए गए हैं जिनको सागर पहुंच जाएगा l जांच के बाद आगे कि करवाई की जाएगी प्रथम दृष्टि से निमोनिया और बुखार होने से तेंदुए की मौत की जानकारी मालूम हो रही है l डिप्टी डायरेक्टर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर अजगर खान और इनकी टीम के द्वारा पोस्टमार्टम करते हुए कहा कि हमारी टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है उसके बर्स ते किया गया है l सैंपल भेजने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उससे क्लियर हो जाएगा की इसकी मौत किस कारण से हुई है l भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने भी तेंदुए की मौत को लेकर कहा कि वन्य प्राणियों की मौत न हो इस हेतु इस भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था हो इसलिए वन विभाग समुचित व्यवस्था करें तेंदुए की मौत को लेकर संवेदना शील न होने वाले अधिकारी के ऊपर भी कार्रवाई होना चाहिए l इस अवसर पर शैलेंद्र अग्रवाल आदि सहित आस पास के ग्रामीण जन उपस्थित थे l