: सालीचौका मैं 166 वे बलिदान दिवस पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया
Thu, Mar 21, 2024
सालीचौका मैं 166 वे बलिदान दिवस पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस मनाया गयाआज 20 मार्च 2024 को वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी चौराहा सालीचौका में वीरांगना अवंति बाई लोधी जी की पूजन अर्चन कर याद किया प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के आप रामगढ़ (जनपद मंडला- मध्य प्रदेश) की रानी वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी ने सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से खुलकर लोहा लिया था और अंत में भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी थी।वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मनकेहणी के जमींदार राव जुझार सिंह के यहां हुआ था। 20 मार्च 1858 को इस वीरांगना ने रानी दुर्गावती का अनुकरण करते हुए युद्ध लड़ते हुए अपनई का अनुकरण करते हुए उनकी दासी ने तलवार भोंक कर अपना बलिदान दे दिया अवंतीबाई ने सुनहरे अक्षरों मे अपना नाम लिखा वीरांगना अवंतीबाई किसी जाति विशेष के उत्थान के नहीं लड़ी थीं बल्कि वो तो अंग्रेजों से अपने देश की स्वतंत्रता और हक के लिए लड़ी थीं।इस मौके पर विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश लोधी , रामनारायण बड़कुर , राजीव राय, लालचंद अटरोईया , गंगाराम वर्मा , लक्ष्मीकांत तिवारी, लक्ष्मन वर्मा,भरत पटैल मुन्ना लाल वर्मा , हाकम सिंह वर्मा रामकुमार बड़कुर , चंद्रप्रकाश वर्मा , रामेश्वर वर्मा , मुकेश नगपुरिया ,सुनील वर्मा, देवकरण वर्मा,हरीश वर्मा, शोभाराम बघेले , राधेश्याम वर्मा , लक्ष्मीनारायण वर्मा एडवोकेट ,वीरनलाला वर्मा शिक्षक, मनोज वर्मा शिक्षक,कौशल वर्मा शिक्षक , देवेन्द्र वर्मा , रामकृष्ण राजपूत , क्षेत्रिय जन उपस्थित रहे ।
: होली रंग पंचमी और ईद त्योहार को देखते हुए शांति समिति की हुई बैठक
Thu, Mar 21, 2024
होली रंग पंचमी और ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
KamarRana
देवरी रायसेन__नगर के नवीन थाना परिसर के मीटिंग हॉल में शांति समिति की बैठक का आयोजन तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले की अध्यक्षता में किया गया
इस आयोजन में उदयपुरा जनपद पंचायत सीईओ अशोक कुमार ,थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया, सीएमओ जगदीश कुमार शर्मा, रेंजर शिरोमणि मीणा, डॉक्टर के के सिलावट उपस्थित रहे।
बैठक में होली के त्योहारों को लेकर चर्चा हुई इस दौरान नगर में होने वाले होलिका दहन रंग पंचमी के जुलूस को लेकर पुलिस को लोगों ने सुझाव दिए । इस शांति समिति की बैठक में और भी कई मुद्दों पर स्थानीय नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव दिए ।
इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार बर्गले ने बताया कि आचार संहिता का पालन करते हुए सभी वर्ग के लोग अपने-अपने त्यौहार सद्भाव के साथ मनाए । वहीं उन्होंने कहा कि होली रंग पंचमी के जुलूस में अगर डीजे बचाया जाता है तो उसकी अनुमति वरिष्ठ अधिकारियों से आपको लेना अनिवार्य होगी।
वहीं थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि शराबियों तथा होली के बहाने हुड़दंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों से शांति व्यवस्था और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे युवा मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी, पार्षद सोनू तोमर, पार्षद अशोक मामा ,सरपंच संतोष रघु ,जितेंद्र रघु, सैयद इरशाद खान , सदर सैयद अमिर ,सैयद खालिद, सैयद सोहिल, एडवोकेट नितेश रघु ,पार्षद लखन , ऋषभ जैन ,महेंद्र सोनी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता, विनोद गुप्ता के साथ-साथ और भी समाजसेवी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
: मुझे लिखना ही होगा (अतुकांतिका ,विश्व कविता दिवस पर)
Thu, Mar 21, 2024
मुझे लिखना ही होगा(अतुकांतिका ,विश्व कविता दिवस पर) हर कोई लिख रहा हैवही जो कहा जा चुका हैबोला जा चुका है ,लिखा जा चुका है। मैं कुछ ऐसा लिखना चाहता हूँजो इस पल तकलिखा न गया होजिसका भाव अनछुआ होजो कल्पनातीत होजिसे कोई भी भाषाकोई भी शब्दअर्थ न दे पाएँ होंजो आज तक प्रकृति केआयामों से बहुत दूर हैजिसका कोई व्याकरण न होकोई नाद कोई आवाज़ न हो। मैं लिखना चाहता हूँउस हँसी के भावजो गगन भेदती होउस चीख के अर्थजो मृत्युशिला से टकराकर लौटी होमैं उस ईश्वर को लिखना चाहता हूँजो आज तक अपरिभाषित है। हो सकता है इसमें सदियाँ लग जाएँया कितने ही जन्मपर मुझे ये लिखना हैलिखना ही होगा। सुशील शर्मा