: नरसिंहपुर,एसएसटी चेक पोस्ट का निरीक्षण
Wed, Mar 20, 2024
एसएसटी चेक पोस्ट का निरीक्षणनरसिंहपुर, 20 मार्च 2024. लोकसभा निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों यथा अवैध शराब परिवहन, मादक पदार्थ, नक़दी आदि पर निगरानी के लिए एसएसटी चेकपोस्ट बनाये गये हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले ने देर रात्रि चेक पोस्ट पर जाकर अवलोकन किया। चेक पोस्ट पर मौजूद दल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान करेली, कुंडा, सतधारा- बरमान, मदनपुर के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 17 एसएसटी चैक पोस्ट बनाये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र 118- गोटेगांव में 4, 119- नरसिंहपुर में 6, 120- तेंदूखेड़ा में 4 और 121- गाडरवारा में 3 एसएसटी चैक पोस्ट बनाये गये हैं। गोटेगांव के अंतर्गत खापा एनएच 26, धूमा रोड, झांसीघाट व चरगुवां, नरसिंहपुर के अंतर्गत धमना नाका, डोंगरगांव बरघटिया एनएच 45, करेली बस्ती, लाल पुल छिंदवाड़ा रोड, बहोरीपार टोल व उमरिया नामा, तेंदूखेड़ा के अंतर्गत सतधारा बरमान, झिराघाटी, मदनपुर रायसेन रोड व कौंड़िया नाका और गाडरवारा के अंतर्गत झिकोली घाट, पनागर चैक पोस्ट व जामगांव में एसएसटी चैक पोस्ट बनाये गये हैं।
: नरसिंहपुर,मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियाँ
Wed, Mar 20, 2024
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियाँ
नरसिंहपुर।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में और सीईओ जिला पंचायत व जिला नोडल अधिकारी स्वीप श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इसी क्रम में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाविद्यालय सांईखेड़ा में छात्र- छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसी तरह जनपद पंचायत चीचली कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारियों ने शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस दौरान अन्य मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा गया। गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय ठाकुर निरंजन सिंह महाविद्यालय गोटेगांव में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करेली विकासखंड के ग्राम चिनकी में ग्राम संगठन की बैठक में स्वसहायता समूह की महिलाओं को मतदाता जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
: नरसिंहपुर,लोकसभा निर्वाचन- 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न
Wed, Mar 20, 2024
लोकसभा निर्वाचन- 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्ननरसिंहपुर।लोकसभा चुनाव के लिए जिला स्तरीय/ चारों विधानसभाओं के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के सभाकक्ष में किया गया। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री मुकेश दुबे व डॉ. राजेश ठाकुर द्वारा ईव्हीएम हैंड्स ऑन और मॉक पोल, डॉ. मनीष अग्रवाल द्वारा ईव्हीएम कमीशनिंग, डॉ. सीएस राजहंस द्वारा मतदान दल सहित पोस्टल बैलट/ ईडीसी, श्री उमेश दुबे व डॉ. मनीष अग्रवाल द्वारा मतदान प्रक्रिया (मतदान दल का प्रशिक्षण), डॉ. सीएस राजहंस द्वारा सामग्री वितरण व वापसी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 65 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह भी मौजूद थी। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने यहाँ पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम कमीशनिंग, ईवीएम के व्यवहारिक संचालन, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट को आपस में कनेक्ट करना आदि के संबंध में बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेने कहा। उन्होंने कहा कि सफल निर्वाचन कराने में मास्टर ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यहां प्रशिक्षण लेकर निर्वाचन संबंधी शंकाओं का समाधान प्राप्त करें। इसका उद्देश्य है कि आपको मतदान में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आये। यहां बताई गई आवश्यक जानकारी के उपरांत मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम हैंडस ऑन भी कराया गया। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती पटले ने भी ईवीएम की कार्य प्रणाली का जायजा लिया।प्रशिक्षण उपरांत कहूत एप (KAHOOT) पर इनका मूल्यांकन भी किया गया।