: किसान सभा नरसिंहपुर गिरफ्तार किसान नेताओ कीतत्काल रिहाई की मांग करती है,
Mon, Feb 12, 2024
किसान सभा नरसिंहपुर गिरफ्तार किसान नेताओ कीतत्काल रिहाई की मांग करती है,किसान नेता कुररिया सहित मप्र में अनेक किसान नेताओं की गिरफ्तारी,किसान सभा तथा संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया इसे सरकार के डर और तानाशाही का सबूत
⚫ प्रदेश के किसानों के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश किसान सभा के उपाध्यक्ष तथा आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामनारायण कुररिया को आज सिवनी के लखनादौन में गिरफ्तार कर लिया गया । उस समय उनके साथ युवा आदिवासी नेता अनिल सल्लाम थे, पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया है । खबर है कि यह गिरफ्तारियां जबलपुर पुलिस के कहने पर की गई हैं । इसके पहले दोपहर में पुलिस कुररिया के जबलपुर स्थित निवास पर गयी थी जहां से उनकी पत्नी, महिला नेत्री अंजना कुररिया को "एस पी ने बुलाया है" कहकर ले गयी थी अब तक की सूचना के अनुसार वे भी अभी वापस घर नहीं लौटी हैं ।⚫ इसी बीच रीवा से भी संयुक्त किसान मोर्चा रीवा के संयोजक एडवोकेट शिवसिंह, किसान सभा जिला महासचिव रामजीत सिंह तथा इन्द्रजीत सिंह शंखू सहित 7 किसान नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।⚫ मध्यप्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष अशोक तिवारी, महासचिव अखिलेश यादव, मप्र आदिवासी एकता महासभा के अध्यक्ष बुद्धसेन सिंह गोंड, महासचिव लालता प्रसाद कोल ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है और इसे मध्यप्रदेश सरकार के किसानो से डरने और उनकी आवाज को कुचलने के तानाशाहीपूर्ण तरीके अपनाने का सबूत बताया है ।⚫ दोनों संगठनों ने कहा है कि 16 फरवरी को देश भर में मजदूर किसानो के ग्रामीण बंद तथा औद्योगिक हड़ताल के आव्हान से केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारें भयभीत होकर तानाशाही पर उतर आयी हैं । देश प्रदेश के किसान इस हड़ताल को और अधिक उत्साह के साथ सफल बनाकर इस तानाशाही का जवाब देंगे ।⚫ अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज ने भी इन गिरफ्तारियों की भर्त्सना की है । उन्होंने कहा है कि एक तरफ खेती किसानी को बर्बाद करने और उसे बचाने की मांग करने वाले कुररिया जैसे किसान नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है दूसरी तरफ मोदी सरकार डॉ स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह के भारत रत्न देने का दिखावा कर खुद के किसान विरोधी अपराधों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है । एआईकेएस ने सभी गिरफ्तारों को तुरंत रिहा करने और इस अवैध अनुचित गिरफ्तारी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।⚫संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश ने भी इन गिरफ्तारियों को डरी हुई सरकार की हताश कार्यवाही बताया है ।
जगदीश पटेल
: 945 में सप्ताह में कदम ने किया पौधारोपण
Sun, Feb 11, 2024
945 में सप्ताह में कदम ने किया पौधारोपणगाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 945 वें सप्ताह का पौधारोपण क्रार्यक्रम सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा प्रागंण मेंसंपन्न हुआ । जिसमें सचिन गंगवानी,अशोक सराठे ,विनोद कौरव,चिरंजीव आकाश द्विवेदी, चिरंजीव ओम कौरव,श्रीमती प्रवीणा बेलापुरकर,
के जन्म दिवस के अवसर पर एवंश्रीमती अनीता रवि शेखर जयसवाल, श्रीमती ऊषा अखलेश अग्रवाल, श्रीमती रितु नीलेश साहू , श्रीमती प्रिया राकेश साहू ,श्रीमती रेखा मनोज द्विवेदी
की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।
जन्म दिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: "मैं भी मोदी" अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर युवा शक्ति का पुरजोर समर्थन
Sat, Feb 10, 2024
"मैं भी मोदी" अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर युवा शक्ति का पुरजोर समर्थनगाडरवारा । स्वाभिमानी भारतीय संघ के तत्वाधान में ‘‘मैं भी मोदी’’ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में प्रारंभ किया गया है। जिसमें अलग-अलग राज्यों से बच्चों के साथ-साथ बड़ो ने भी अपनी सहभागिता निभाई । संघ के अध्यक्ष नीरज ढींगरा ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य स्वयं का आत्म परीक्षण कर व्यक्तित्व निर्माण से है । किसी के भी व्यक्तित्व का निर्माण उनकी संकल्पशीलता, स्वाभिमान, मातृभक्ति, निडरता, सहनशीलता, संस्कार और ईमानदारी को अपने में समाहित कर लेने से हो सकता है । इसके लिए एक आदर्श व्यक्ति को उदारहरण बनाकर प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है ताकि हम इन सभी संकल्पों को बेहतर ढंग से समझ सकें । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व और जीवंत उदाहरण है और उनके अंदर इन सभी गुणों का समावेश है। इसलिए इस अभियान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रेरणा स्रोत के तौर पर दर्शाते हुए इस अभियान को "मैं भी मोदी" के नाम से प्रारंभ किया गया है । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वयं को "मैं भी मोदी" मानकर आत्म परीक्षण करके अपनी शक्तियों को जागृत करने और भविष्य के मोदी के रूप में स्वयं को स्थापित कर विकसित भारत के निर्माण की पहल से है। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा शक्ति का जुड़ना इस बात का संकेत है कि यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर है । श्री ढींगरा ने बताया कि "मैं भी मोदी" अभियान युवा शक्ति को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने और समाज के लोगों को दिशा देने के संकल्प के साथ प्रारंभ किया गया है। इसे निरंतर गतिशील किया जा रहा है इसके लिए स्वाभिमानी भारतीय संघ (एसबीएस) के नाम से समस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अभियान को हैशटैग #मै_भी_मोदी #Maibhimodi से चलाया जा रहा है। जो भी इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़ सकते हैं । स्वाभिमान भारतीय संघ ने इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने की अपील की है ।