: सुशील शर्मा विवेकानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित
Fri, Jan 12, 2024
सुशील शर्मा विवेकानंद स्मृति सम्मान से सम्मानितब्रजलोक साहित्य,संस्कृति एवम कला अकादमी ने आगरा में स्वामी विवेकानंद पर आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान माला में अकादमी के संयोजक श्री मुकेश वर्मा ऋषि ने विवेकानंद को 19 वी शताब्दी का सर्वाधिक प्रभावशाली पुरुष बताया।व्याख्यान माला में समारोह के अध्यक्ष प्रोफसर सिहाग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के विभिन्न हिस्सों में जाकर पाने भाषणों में धार्मिक चेतना को जगाने एवं दलित शोषित व महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही है। विशिष्ट अतिथि सुशील शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उन्हें अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व भी था ।इस अवसर पर ब्रजलोक साहित्य,संस्कृति एवम कला अकादमी आगरा द्वारा साहित्य,कला एवम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के विभिन्न,क्षेत्रों के विद्वानों को सम्मानित किया गया गाडरवारा के राज्यपाल पुरुष्कार प्राप्त शिक्षक एवम वरिष्ठ साहित्यकार सुशील शर्मा को विवेकानंद जयंती पर साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए *विवेकानंद स्मृति सम्मान* से सम्मानित किया गया।
: रायसेन बरेली में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Fri, Jan 12, 2024
बरेली में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजनशासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षक शिविर का आयोजन दिनांक 9 .1 .2024 से प्रारंभ किया गया ।जिसका उद्घाटन जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री संदीप चौहान जी ने किया ।श्री संदीप चौहान जी ने छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया तथा अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया ।योग अभ्यास हेतु श्री संतोष कुमार वर्मा क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा छात्र/छात्राओं एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को योग अभ्यास कराया जा रहा है योग अभ्यास प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से किया जा रहा है इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे डॉ. आर.एन. सक्सेना, श्री एस के बक्शी डॉ जयंती सोनवानी, श्रीमती नीलू यादव ,श्री संतोष कुमार वर्मा , श्री अरुण दुबे, डॉ देवेंद्र अहिरवार, श्री योगेश धाकड़ डॉ. वंदना सोनी सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं योग का लाभ ले रहे हैं 12 जनवरी 2024 को स्वामी स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा है ।
: न.पा. गाडरवारा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न सभापति चंचल कोरी ने की आहूत
Fri, Jan 12, 2024
न.पा. गाडरवारा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न सभापति चंचल कोरी ने की आहूतगाडरवारा-राजस्व विभाग के सभापति चंचल कोरी की उपस्थिति में राजस्व विभाग की अतिमहत्वपूर्ण बैठक की गई।जिसमें आवश्यक बिन्दुओ पर चर्चा हुई एवं समस्त नगरपालिका कर्मियों को समस्त प्रकार के बकाया बसूली के लिए दिशा निर्देश दिये।एवं आगामी समय में कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी।जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे राजस्व सभापति ने कहा कि शहर के विकास हेतु हर नागरिक व नपा कर्मियों का योगदान सही समय पर मिलना आवश्यक है।अतः हम समस्त नागरिको से अपील करते है कि समय पर सम्पत्ति कर व दुकान किराया व अन्य नपा व्यय का भुगतान,जल सफाई कर आदि को देकर।नगर विकास में सहभागी बने व प्रत्येक नपा कर्मी पूरी ईमानदारी से कार्य कर बकाया बसूली करे।उक्त अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति जयश्री चौहान, राजस्व प्रभारी अनिल साहू, आनन्द कौरव,योगेंद्र ढिमोले एवं राजस्व विभाग के सभी कर्मियों की उपस्थिति रही।