: रायसेन बरेली में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Fri, Jan 12, 2024
बरेली में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजनशासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षक शिविर का आयोजन दिनांक 9 .1 .2024 से प्रारंभ किया गया ।जिसका उद्घाटन जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री संदीप चौहान जी ने किया ।श्री संदीप चौहान जी ने छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया तथा अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया ।योग अभ्यास हेतु श्री संतोष कुमार वर्मा क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा छात्र/छात्राओं एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को योग अभ्यास कराया जा रहा है योग अभ्यास प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से किया जा रहा है इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे डॉ. आर.एन. सक्सेना, श्री एस के बक्शी डॉ जयंती सोनवानी, श्रीमती नीलू यादव ,श्री संतोष कुमार वर्मा , श्री अरुण दुबे, डॉ देवेंद्र अहिरवार, श्री योगेश धाकड़ डॉ. वंदना सोनी सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं योग का लाभ ले रहे हैं 12 जनवरी 2024 को स्वामी स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा है ।
: न.पा. गाडरवारा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न सभापति चंचल कोरी ने की आहूत
Fri, Jan 12, 2024
न.पा. गाडरवारा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न सभापति चंचल कोरी ने की आहूतगाडरवारा-राजस्व विभाग के सभापति चंचल कोरी की उपस्थिति में राजस्व विभाग की अतिमहत्वपूर्ण बैठक की गई।जिसमें आवश्यक बिन्दुओ पर चर्चा हुई एवं समस्त नगरपालिका कर्मियों को समस्त प्रकार के बकाया बसूली के लिए दिशा निर्देश दिये।एवं आगामी समय में कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी।जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे राजस्व सभापति ने कहा कि शहर के विकास हेतु हर नागरिक व नपा कर्मियों का योगदान सही समय पर मिलना आवश्यक है।अतः हम समस्त नागरिको से अपील करते है कि समय पर सम्पत्ति कर व दुकान किराया व अन्य नपा व्यय का भुगतान,जल सफाई कर आदि को देकर।नगर विकास में सहभागी बने व प्रत्येक नपा कर्मी पूरी ईमानदारी से कार्य कर बकाया बसूली करे।उक्त अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति जयश्री चौहान, राजस्व प्रभारी अनिल साहू, आनन्द कौरव,योगेंद्र ढिमोले एवं राजस्व विभाग के सभी कर्मियों की उपस्थिति रही।
: सालीचौका बसुरिया में विश्व हिन्दी दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
Fri, Jan 12, 2024
लीलाधर लोधी, सालीचौका
विश्व हिन्दी दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह
गत दिवस NCI हाई स्कूल बसुरिया में पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था वृक्ष मित्र संस्था एवं समाज सेवा मे संलग्न विशाल राम रोटी संस्था का विद्यालय समिति एवम विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मान किया गया।सर्व प्रथम माँ सरस्वती जी का पूजन वंदन किया गया इस अवसर पर विशाल राम रोटी संस्था के प्रमुख श्री विशाल ठाकुर एवं उनके सहयोगी उपस्थित हुए विशाल राम रोटी संस्था विगत 8 वर्षो से गाडरवारा स्टेशन परिसर में जरूरत मंद लोगों को अनवरत भोजन करा रहे हैं उनके इस महान कार्य हेतु विद्यालय समिति ने साल श्री फल से सम्मान विद्यालय संचालक राजेंद्र पड़हार ने किया इसी क्रम मे पर्यावरण संरक्षण मे कार्यरत वृक्ष मित्र संस्था के पांच वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय संरक्षक श्री सुरेश वर्मा ने सम्मान पत्र भेट किया साथ ही वृक्ष मित्र संस्था के आव्हान पर विद्यालय के सैकड़ो बच्चो ने नीम एवं तुलसी के पौधे भेट किए तथा संस्था प्रमुख योगेंद्र सिंह जी ने बच्चो को प्रमाण पत्र प्रदान किए साथ ही हिंदी दिवस के अवसर पर वागेश्वरी साहित्य परिषद की गोष्ठी का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार दीपक जी गुप्ता संतोष अग्रवाल धनराज विश्वकर्मा पुरषोत्तम मुक्तयार हरदौल जन सेवा समिति से रामेश्वर वर्मा , ग्राम से नीरज स्थापक , गोपाल कुशवाहा , हरिओम वर्मा , एवं विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाओं , छात्र , छात्राओं की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का मंच संचालन कवि संतोष अग्रवाल एवं आभार व्यक्त विद्यालय प्राचार्य धनराज विश्वकर्मा द्वारा किया गया ।