: बीएसी ने किया निरीक्षण
Wed, Dec 27, 2023
बीएसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा जनपद शिक्षा केन्द्र के बीएसी संदीप स्थापक ने ग्राम बम्होरी कला एवं भोंरगढ़ की शासकीय शालाओ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भोंरगढ़ में सहभागिता भी की। उन्होंने निरीक्षण में अर्धवार्षिक परीक्षा संचालन से जुड़ी जानकारी ली एवं जल्द कॉपियों को जांचकर परिणाम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एफएलएन पढ़ाई से जुड़ी जानकारी लेते हुए वर्कबुको को नियमित रूप से जाँचने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षको एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही ।
: प्रियांशी राजपूत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित
Wed, Dec 27, 2023
प्रियांशी राजपूत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनितगाडरवारा। साईंखेड़ा के सीएम राइज विद्यालय की छात्रा प्रियांशी राजपूत राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। प्रियांशी राजपूत 11 वी जीव विज्ञान संकाय की छात्रा है एवं साईंखेड़ा निवासी योगेन्द्र राजपूत की सुपुत्री है। विदित हो कि करेली में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रियांशी राजपूत द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट की अनुशंसा राज्य स्तरीय आयोजन भोपाल के लिए की गई थी। उनके राज्य स्तर पर चयनित होने पर प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, अर्चना तिवारी, मनीष तिवारी, भानु राजपूत एवं अखिलेश मेहरा सहित समस्त शिक्षको ने शुभकामनाएं दी है ।
: गाडरवारा, स्कूलों में मनाया गया वीर बाल दिवस
Tue, Dec 26, 2023
स्कूलों में मनाया गया वीर बाल दिवसगाडरवारा। बीते मंगलवार को क्षेत्रीय समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूलों में आयोजित बालसभा में सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादा फतेहसिंह एवं जोरावर सिंह के शौर्य एवं बलिदान से जुड़ी जानकारी शिक्षको ने छात्र छात्राओं को देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दोनों बेटों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। बालसभा में गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों के जीवन से संबंधित लघु फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया । इसके अलावा निबंध लेखन, चित्रकला, वाद विवाद एवं कविता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को भी स्कूलों में दिखाया गया।