: गाडरवारा, बीपीएमयू बैठक आयोजित
Thu, Dec 28, 2023
बीपीएमयू बैठक आयोजित
गाडरवारा। विगत दिवस विकासखंड साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एफएलएन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। एफएलएन सम्बंधित उपलब्धि डाटा को प्रदर्शित किया गया। बैठक में बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी की एफएलएन कार्यक्रम में होने वाली मॉनिटरिंग, जनवरी में होने वाले मिडलाइन टेस्ट, एफएलएन के लक्ष्य, आवधिक आँकलन, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, टैबलेट एवं स्मार्ट क्लास का बहुउद्देशीय उपयोग, टीएलएम की उपयोगिता, निदानात्मक कक्षाओं के संचालन पर विस्तृत सुझाव दिए गए।बीएसी संदीप स्थापक द्वारा वार्षिक कार्य योजना, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस प्रोफाइल अपडेशन, विद्यांजलि पोर्टल, चैंपियंस शिक्षक संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में बीएसी योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा एवं पवन राजौरिया ने साइकिल पात्र अपात्र समीक्षा, गणवेश ऑनलाइन प्रविष्टि सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक मे सभी जनशिक्षकों एवं एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत ने अपनी सहभागिता दी। इस बैठक का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन एवं जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।
: नरसिंहपुर,ADGP, जबलपुर जोन, श्री उमेश जोगा एवं पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार ने किया थाना गोटेगांव का आकस्मिक भ्रमण
Thu, Dec 28, 2023
नरसिंहपुर,ADGP, जबलपुर जोन, श्री उमेश जोगा एवं पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार ने किया थाना गोटेगांव का आकस्मिक भ्रमण, हबालात का सुरक्षा पैमानों के आधार पर किया निरीक्षण, अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, एवं दिये आवश्यक दिशा निर्देश।ADGP, जबलपुर जोन, श्री उमेश जोगा एवं पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा बीती रात थाना गोटेगांव का आकस्मिक भ्रमण किया गया एवं थाना गोटेगांव की व्ही.सी.एन.बी., इन्डेक्स हिस्ट्रीसीट, गुण्डा निगरानी रजिस्टर, एमएलसी रजिस्टर, जरायम रजिस्टर एवं लंबित अपराध चेक किये गये एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान अति. पुलिस महानिदेशक द्वारा थाने के समस्त स्टाफ से मुलाकात की गयी एवं उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।👉 *पुलिस अधीक्षक ने बीती रात जिले के प्रमुख थानों को किया आकस्मिक भ्रमण :-* पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार ने बीती रात को जिला नरसिहपुर के प्रमुख थाने गोटगांव, स्टेशनगंज, करेली क्षेत्र का आकस्मिक भ्रमण कर रात्रि गश्त को चेक किया गया एवं उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु बैंक, एटीएम, सराफा, जेल से रिहा हुये अपराधियों को निरंतर किया जावे चेक, होटल, ढाबा, धर्मशाला एवं बाहर से काम करने आये हुये व्यक्तियों की निरंतर की जावे चेकिंग।👉 *हबालातों का किया गया निरीक्षण :-* पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा थानों के भ्रमण के दौरान थानों में स्थित हवालात का सुरक्षा पैमानों के आधार पर किया निरीक्षण किया गया एवं थाना परिसर में लगे कैमरों को चेक किया एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।👉 *पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा स्वयं नाकेबंदी लगाकर संदेहियों को किया चेक :-* पुलिस अधीक्षक द्वारा बीती रात थाना स्टेशनगंज अंतर्गत महमदपुर, टोल नाके के पास हमराह स्टाफ के साथ नाकेबंदी की जाकर संहेहियों की चेकिंग की गयी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर पेट्रोलिंग की जाकर होटल, ढाबों आदि को चेक किया गया एवं क्षेत्रीय थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
: कुंडलपुर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन
Thu, Dec 28, 2023
कुंडलपुर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजनकुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर की पावन धरा पर 31 दिसंबर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सुप्रसिद्ध गायक नंदकुमार जैन एंड ग्रुप द्वारा सुमधुर भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा बड़े बाबा मंदिर परिसर में पहाड़ी के ऊपर ही भजन संध्या हेतु सभी व्यवस्थाएं की गई हैं ।इस अवसर पर जहां एक और भजन गीतों की सुमधुर प्रस्तुति होगी वहीं नववर्ष के आगमन पर पूज्य बड़े बाबा की महाआरती की जाएगी। कुंडलपुर पधारे और करें नववर्ष की शुरुआत पूज्य बड़े बाबा की सन्निधि में अभिषेक पूजन के साथ।